Dehradun News: एसएसपी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले
देहरादून में एसएसपी ् ने 33 पुलिस अधिकारियों के तबादले कर नई जिम्मेदारियां सौंपीं।
कई थानों, चौकियों और विशेष इकाइयों में बदली जिम्मेदारियां, पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जारी हुए तबादला आदेश
देहरादून। जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के तबादले कर दिए। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला सूची में थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों, वरिष्ठ उपनिरीक्षकों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव किया गया है।
आदेश के तहत निरीक्षक राकेन्द्र कठैत को एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) का प्रभारी, प्रमोद उनियाल को वीवीआईपी सेल तथा अरविंद कुमार को सीनियर सिटीजन सेल का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक विवेक राठी को कालसी का थानाध्यक्ष, कुलदीप शाह को त्यूनी का थानाध्यक्ष तथा अश्विनी बलूनी को आराघर चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
उपनिरीक्षक स्तर पर भी बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। अमित कुमार को आईडीपीएल चौकी, सत्येंद्र सिंह को डाकपत्थर चौकी, संदीप पंवार को सहिया चौकी, प्रवेश रावत को मयूर विहार चौकी, संदीप कुमार को धारा चौकी, रवि प्रसाद को आशारोड़ी चौकी, नवीन डंगवाल को फव्वारा चौक चौकी तथा रघुवीर सिंह कप्रवाण को हरिपुरकलां चौकी प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा नरेंद्र कोठियाल को राजपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई), नीरज कठैत को कालसी एसएसआई, संजय रावत को रायवाला एसएसआई, अमन चड्ढा को कोतवाली नगर तथा धनीराम पुरोहित को एसओजी नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं बलदीप सिंह को रानीपोखरी एसएसआई, मनोहर नेगी को प्रेमनगर, नवीन जोशी को ऋषिकेश एसएसआई, भरत सिंह रावत को रायपुर एसएसआई, दिनेश राणा को मसूरी तथा कविंद्र राणा को डोईवाला तैनात किया गया है।
महिला उपनिरीक्षकों में भी बदलाव किए गए हैं। सुधा रावत को डिफेंस कॉलोनी चौकी प्रभारी बनाया गया है। शिखा तेगवाल को पटेलनगर, पूनम खत्री को रायपुर, निशा पांडे को नेहरू कॉलोनी, तनुजा शर्मा को क्लेमनटाउन, ज्योति को सहसपुर, सुधा बिष्ट को डोईवाला तथा दीप्ति जगवाण को बसंत विहार थाने में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल की ओर से किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने, पुलिसिंग में दक्षता बढ़ाने तथा विभिन्न थानों और विशेष इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


