Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को नम आंखों से अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन
  • उत्तराखंड

Haldwani News: शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को नम आंखों से अंतिम विदाई, सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

Mohan Chandra Joshi July 9, 2026
हल्द्वानी में शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को अंतिम विदाई देते सेना के जवान और क्षेत्रवासी।

शहीद बलवंत सिंह खेतवाल को पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई।

ख़बर शेयर करें -

मणिपुर में उग्रवादी हमले में सर्वोच्च बलिदान देने वाले असम राइफल्स के वारंट ऑफिसर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा कर दी श्रद्धांजलि

हल्द्वानी/लालकुआं। मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले असम राइफल्स के वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह करीब पांच बजे मोटाहल्दू के बकुलिया गांव स्थित अंबिका विहार, लाइन नंबर छह स्थित उनके आवास पहुंचा। तिरंगे में लिपटे वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचने लगे। पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
सेना के वाहन से जैसे ही शहीद का पार्थिव शरीर आवास पहुंचा, पूरा इलाका ‘भारत माता की जय’, ‘बलिदानी बलवंत सिंह अमर रहें’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से गूंज उठा। पत्नी सहित परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपने वीर सपूत को श्रद्धासुमन अर्पित किए और अंतिम दर्शन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी।


पुष्पवर्षा के बीच निकली अंतिम यात्रा, सैन्य सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई
सुबह 8:40 बजे शहीद बलवंत सिंह खेतवाल की अंतिम यात्रा उनके आवास से रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट के लिए रवाना हुई। अंतिम यात्रा में सेना के जवानों, जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों क्षेत्रवासियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर वीर सपूत को अंतिम सलाम किया। देशभक्ति के नारों के बीच निकली अंतिम यात्रा ने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
रानीबाग के चित्रशिला घाट पर सेना की ओर से पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद बलवंत सिंह खेतवाल का अंतिम संस्कार किया गया। सेना के जवानों ने शस्त्र झुकाकर और सलामी देकर अपने साथी को अंतिम विदाई दी। सैन्य परंपराओं के अनुसार सभी सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान पूरा वातावरण गमगीन रहा और हर व्यक्ति के चेहरे पर वीर जवान के बलिदान पर गर्व भी साफ दिखाई दे रहा था।
अंतिम संस्कार में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, ग्राम प्रधान विपिन जोशी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चंदोला, सेना एवं प्रशासन के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धांजलि दी और उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
उखरुल हमले में दिया था सर्वोच्च बलिदान
जानकारी के अनुसार सोमवार को मणिपुर के उखरुल जिले में 40 असम राइफल्स के काफिले पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया था। पहले आईईडी विस्फोट किया गया और उसके बाद आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में वारंट ऑफिसर बलवंत सिंह खेतवाल और हवलदार चंद्रमोहन सिंह ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया।
शहीद बलवंत सिंह खेतवाल वर्ष 1991 में असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। वह मूल रूप से उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के टूपेड (वन डूंगरा) गांव के निवासी थे, जबकि वर्तमान में उनका परिवार मोटाहल्दू के बकुलिया गांव स्थित अंबिका विहार में रहता है। उनका जीवन राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और वीरता का प्रतीक रहा।
उत्तराखंड ने अपने वीर सपूत को किया अंतिम सलाम
हजारों लोगों की मौजूदगी में वीर सपूत को अंतिम विदाई दी गई। नम आंखों और गर्व से भरे दिलों के साथ उत्तराखंड ने अपने एक और लाल को अंतिम सलाम किया। मातृभूमि के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा और उनका नाम प्रदेश के वीर सपूतों में हमेशा सम्मान के साथ लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Related Stories

उत्तराखंड के देहरादून में बारिश और घने बादलों का दृश्य Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल चेन स्नेचिंग आरोपी Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
देहरादून के रायपुर में तीन हत्याओं के बाद घटनास्थल पर पुलिस जांच Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पेचकस से बुजुर्ग दंपती समेत 3 की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 6, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के देहरादून में बारिश और घने बादलों का दृश्य Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट

  • सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा की Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा

  • नैनीताल एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय

  • हरिद्वार में पुलिस मुठभेड़ के बाद घायल चेन स्नेचिंग आरोपी Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली

  • उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद चमोली क्षेत्र का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (291)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,687)
  • उधमसिंह नगर (1,344)
  • क्राइम (3,535)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,341)
  • नैनीताल (6,580)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: देहरादून-पिथौरागढ़ में झमाझम बारिश, कई जिलों में येलो अलर्ट Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा Uttarakhand: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे, सीएम धामी ने काशी विश्वनाथ में की विशेष पूजा Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय Nainital News: एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, नई जिम्मेदारियां तय Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली Haridwar News: पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, चेन स्नेचिंग के आरोपी को लगी गोली Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में भूकंप के तेज झटके, इन जिलों में महसूस हुई कंपन