Uttarakhand Weather: आज कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 14 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल
उत्तराखंड में मानसूनी बादलों ने डाला डेरा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी।
देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली में आज भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका, 10 अगस्त को चार जिलों में फिर मौसम दिखाएगा तल्ख तेवर
देहरादून, 9 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है और कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में बारिश ने जोर पकड़ा। सबसे अधिक सौंग में 127 मिलीमीटर, शामा में 101 मिलीमीटर और लीती में 99 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं सोनप्रयाग में 32 मिलीमीटर और हाथीबड़कला में 24.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
पिछले 24 घंटे में देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गढ़वाल मंडल के कई इलाकों में भी बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कई दिनों तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है।
आज तीन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना जताई है। बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है।
वहीं देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है। इन पांच जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने की भी संभावना जताई है।
10 अगस्त को चार जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा
10 अगस्त को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज तल्ख रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं। साथ ही आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है।
इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर हो सकते हैं।
11 अगस्त को आठ जिलों में येलो अलर्ट
11 अगस्त को मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
पर्वतीय क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका बनी रहेगी। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
12 अगस्त को देहरादून समेत तीन जिलों में येलो अलर्ट
12 अगस्त को मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका बनी रहेगी।
इसके अलावा हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना जताई गई है।
13 और 14 अगस्त तक बना रहेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार 13 अगस्त को टिहरी , पिथौरागढ़ और चंपावत में भारी बारिश जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 14 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है।
कुल मिलाकर अगले कई दिनों तक उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता बनी रहने के आसार हैं। खासकर पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग के अलर्ट पर नजर रखना जरूरी होगा।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


