#MonsoonUpdate

उत्तराखंड में 21 से 27 सितंबर के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में अलग-अलग दिनों में कई जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों की संभावना है। 26 और 27 सितंबर को बारिश की गतिविधि बढ़ने के आसार हैं। हालांकि, 21 सितंबर को जारी IMD के सात दिवसीय पूर्वानुमान में उत्तराखंड के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मानसून की वास्तविक विदाई बारिश की गतिविधि में लगातार कमी, निचले क्षोभमंडल में प्रतिचक्रवात और नमी में कमी जैसी मौसम संबंधी परिस्थितियों पर निर्भर करती है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के 8 सितंबर शाम 6 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 12 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश के दौर भी हो सकते हैं।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 7 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। केंद्र ने 4 और 5 सितंबर को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी की है। 6 और 7 सितंबर को भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही कई क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली को लेकर भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है। 29 अगस्त से 2 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और चट्टान खिसकने की आशंका को देखते हुए आईएमडी ने संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता की सलाह दी है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 28 और 29 अगस्त को मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र से अति तीव्र बारिश के दौर हो सकते हैं, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 30 और 31 अगस्त को मानसून की गतिविधियां और तेज होने का पूर्वानुमान है। इन दो दिनों में देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर समेत कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ... Read More
उत्तराखंड में मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी हुई हैं। 27 अगस्त को कई पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश और बौछारों का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने लोगों को संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में सतर्क रहने की सलाह दी है।... Read More
24 से 30 अगस्त तक बारिश का दौर जारी, 24-28 अगस्त के बीच पर्वतीय जिलों में येलो अलर्ट; तापमान में गिरावट से सुहावना रहेगा मौसम... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार 23 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। लगातार बारिश के बीच पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क अवरोध का खतरा बना हुआ है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक मानसून की गतिविधियां सक्रिय रह सकती हैं। 22 अगस्त को 9 जिलों में भारी बारिश की संभावना के साथ प्रदेशभर में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बौछारों को लेकर सतर्कता जरूरी है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़क बाधित होने की आशंका को देखते हुए यात्रियों को मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून सक्रिय बना हुआ है। रविवार को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। सोमवार को देहरादून और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट रहेगा। कई क्षेत्रों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर के साथ पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन तथा निचले क्षेत्रों में जलभराव का खतरा बना हुआ है।... Read More