Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand: पूर्व सैनिक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा , कलयुगी बेटा निकला कत्ल का मास्टरमाइंड
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand: पूर्व सैनिक हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा , कलयुगी बेटा निकला कत्ल का मास्टरमाइंड

Mohan Chandra Joshi December 1, 2025
ख़बर शेयर करें -

कलयुगी बेटे ने दोस्तों को दी पिता की हत्या की सुपारी

एक स्कार्पियो और 30 लाख रुपये में पिता की हत्या की दोस्तों को सुपारी दी

संपत्ति अपने नाम करवाने के लालच में दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने आरोपी बेटे समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पूर्व सैनिक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। बहादराबाद थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व देर रात नहर पटरी पर हुई रिटायर्ड एयरफोर्स फौजी भगवान सिंह की हत्या का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसका सगा बेटा निकला। कलयुगी बेटे ने एक स्कार्पियो और 30 लाख रुपये में पिता की हत्या की दोस्तों को सुपारी दी थी। पुलिस ने इस मामले में बेटे समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। बेटा पिता की करोड़ों की सम्पत्ति अपने नाम करवाने के लिए पिता पर दबाव बना रहा था।

घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि 29 नवबंर को होशियार सिंह निवासी जमालपुर कंला कोतवाली ज्वालापुर ने कंट्रोल रूम पर अपने पिता भगवान सिंह के साथ रोशनाबाद में शादी में जाते हुए अज्ञात व्यक्ति द्वारा जटवाडा पुल ज्वालापुर से गाडी में लिफ्ट मांगने और फिर पिता की गोली मारकर हत्या कर देने की बात कही। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक नगर व एएसपी ज्वालापुर के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

मृतक के बेटे से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक के बेटे से पूछताछ कि तो उसने बताया की वह किसी दोस्त को शादी में जा रहा था। जब दोस्त के बारे में एक से पूछताछ की गई तो वह सही से जवाब नहीं दे पाया। जिससे शक की सुई बेटे पर ही घूमने लगी।

बेटा ही निकला पिता की हत्या का मास्टरमाइंड
कई घंटों चली पूछताछ में बेटा बार-बार अपने बयान बदलता रहा व सही जानकारी नहीं दे पाया। थक हार कर बेटे ने अपना जुर्म कबूल कर बताया कि उसने ही दोस्ताें के साथ मिलकर पिता की हत्या की है।

क्या थी हत्या की वजह
एसएसपी ने बताया कि मृतक रिटायर्ड एयरफोर्स ऑफिसर था, जिसके पास करोड़ों की संपत्ति थी। मृतक के बेटे की गलत संगती व गलत आदतों के कारण बेटे के साथ सम्बन्ध ठीक नहीं थे। मृतक का पुत्र पिता को सम्पति अपने नाम पर करने के लिए भी लगातार दबाव बनाया जा रहा था, किन्तु पिता द्वारा पुत्र के नाम सम्पति करने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं अपनी सम्पति से भी बेदखल करने के लिए कहा था। जिससे नाराज बेटे यशपाल ने अपने दोस्ताें ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर निवासीगण सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या करने की योजना बनाई व दोस्तों को हत्या के बाद 30 लाख रूपये व 01 स्कोर्पियो देना तय किया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन, प्रदेश में शोक

कैसे दिया घटना को अंजाम
तीनो आरोपितों यशपाल पुत्र भगवान सिंह निवासी जमालपुर कलाँ थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र करीब 21 वर्ष, राजन उर्फ ललित मोहन पुत्र सुरेश गिरी निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार व शेखर पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी सीतापुर बालाजी पुरम कालोनी थाना कोतवाली ज्वालापुर जिला हरिद्वार ने तय किया कि मृतक का पुत्र यशपाल मृतक भगवान सिंह को शादी में रोशनाबाद जाने के बहाने से रात्रि में ज्वालापुर-बहादराबाद नहर पटरी पर लेकर आयेगा व राजन व शेखर जटवाला पुल से आगे बैराज के पास मिलेगें व यशपाल, राजन को अपना दोस्त बताकर शादी में जाने के बहाने कार में बैठायेगा व इसी दौरान भगवान सिंह की गोली मारकर हत्या कर देगें। तीनों आरोपियों ने प्लान के मुताबिक घटना को अंजाम दिया।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने बताया कि योजना अनुसार तीनों आरोपितों ने 29 नवबंर की दोपहर में नहर पटरी ज्वालापुर बहादराबाद पर रेकी की। उसके बाद रात में मृतक के पुत्र यशपाल ने अपने पिता भगवान सिंह को रोशनाबाद में दोस्त की झूठी शादी का बहाना बनाकर रात करीब 08 बजे कार से अपने साथ लेकर जटवाला पुल से आगे डैम पर पहुंचे। जहां पर पूर्व से ही ललित मोहन उर्फ राजन व शेखर इंतजार कर रहे थे। यशपाल द्वारा अपने पिता को स्वंय गाडी चलाने के लिए गाडी रूकवाई व स्वंय ड्राईवर सीट पर आ गया। इसी दौरान राजन भी गाडी के पास आया व यशपाल द्वारा राजन को अपना दोस्त बताकर गाडी में बैठा लिया था व ललित मोहन उर्फ राजन द्वारा अपने पास लिये तमंचे से भगवान सिंह की कनपटी पर 02 राउण्ड फायर कर उनको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद ललित मोहन उर्फ राजन गाडी से उतरकर मौके से फरार हो गया था व मृतक के पुत्र द्वारा घटना के कुछ समय बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग

पुलिस ने मृतक के पुत्र यशपाल व उसके दोनों साथियों ललितमोहन उर्फ राजन व शेखर को गिरफ्तार किया है। ललित मोहन उर्फ राजन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा 315 बोर मय खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त कपडे जाकेट व जूते सीतापुर ज्वालापुर स्थित एक किराये के कमरे से बरामद किये गये है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Haridwar News- Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का मौसम Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

Mohan Chandra Joshi November 8, 2026
टिहरी में सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
जेनी उर्फ इंदिरा देवी देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात रखती हुईं Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दीपावली मिलन कार्यक्रम में वीर जवानों के बीच मौजूद Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: दीपावली पर वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, साझा कीं सैनिक परिवार की यादें

Mohan Chandra Joshi November 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का मौसम Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी

  • टिहरी में सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार

  • मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

  • जेनी उर्फ इंदिरा देवी देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपनी बात रखती हुईं Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग

  • मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी से जुड़ी तस्वीर Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (482)
  • अल्मोड़ा (651)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,063)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,592)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,023)
  • चमोली (470)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,511)
  • नैनीताल (6,662)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,249)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,181)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (539)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी Uttarakhand Weather Update: दिवाली से बदलेगा पहाड़ों का मौसम, 14 नवंबर तक बारिश-बर्फबारी Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार Tehri News: सड़क हादसे में वन दरोगा की मौत, टक्कर मारकर कार चालक फरार Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं Haldwani News: मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग Dehradun News: 23 साल बाद जेनी ने तोड़ी चुप्पी, हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप; दोबारा CBI जांच की मांग Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट Dehradun News: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार, जारी था गैर जमानती वारंट