उत्तराखंड- नदी में डूब रहे दोस्त को बचाने में खुद डूब गया युवक , SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी , Video
देहरादून। उत्तराखंड के ऋषिकेश से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां ऋषिकेश – गोवा बीच के पास एक युवक नदी की लहरों में ओझल हो गया सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने सर्चिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है शनिवार को हरियाणा से दो युवक यहां ऋषिकेश घूमने के लिए आए हुए थे। जिनमें से एक युवक नदी में नहाने के दौरान अचानक डूबने लगा तो दूसरे युवक ने उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। जो युवक डूब रहा था उसे नजदीकी क्याकिंग करने वाले व्यक्ति ने बचा लिया जबकि दूसरा युवक नदी की लहरों में ओझल हो गया।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक शनिवार को थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि एक युवक गंगा नदी में डूब गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी किशोर कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल गोवा बीच व आस पास सर्चिंग अभियान चलाया गया । सभी संभावित स्थानों में लगातार सर्चिंग की गयी व परन्तु युवक का कुछ पता नही लग पाया। अंधेरा बढ़ने के कारण सर्चिंग अभियान को आज रोका गया आज पुनः गंगा नदी में सर्चिंग कि जाएगी।
गौरतलब है कि उक्त युवक व उसके दोस्त, हरियाणा से ऋषिकेश घूमने आये थे ,इनमें से एक युवक गोवा बीच के पास गंगा नदी में नहाने के दौरान अचानक डूबने लगा जिस कारण उक्त युवक उसे बचाने नदी में कूदा व वह खुद डूब गया जबकि दूसरा युवक जो डूब रहा था उसे नजदीकी क्याकिंग करने वाले व्यक्ति ने बचा लिया था।
मृतक युवक की पहचान हिमांशु छाबड़ा उम्र – 28 ,पुत्र महेश छाबड़ा ,निवासी हाउस नंबर 63/28 आशीर्वाद मैरिज लॉन के पास ज्योति पार्क गुड़गांव हरियाणा के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ टीम में मुख्य आरक्षी किशोर कुमार ,आरक्षी रजत तोमर , अंशुल पाण्डेय , नरेंद्र रावत , रविन्द्र रावत , चालक विनोद डबास विनोद आदि शामिल रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


