Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड: हफ्ते भर से लापता नर्स की इस हालत में मिली लाश , दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

उत्तराखंड: हफ्ते भर से लापता नर्स की इस हालत में मिली लाश , दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका

Mohan Chandra Joshi August 10, 2024
ख़बर शेयर करें -

वारदात की गहनता से जांच में जुटी है पुलिस

Udham Singh Nagar News: रुद्रपुर शहर के प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स एक हफ्ते से लापता थी जिसका क्षत-विक्षत हालत में शव रुद्रपुर से सटे यूपी क्षेत्र से बरामद हुआ है। नर्स की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर कैमिकल डालने व दुष्कर्म करने की आशंका जताई जा रही है।
गुस्साए परिजनों और लोगों ने शव रखे एंबुलेंस के साथ निजी अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा।

जानकारी के अनुसार, गदरपुर के इस्लामनगर निवासी नफीस अहमद की बेटी तस्लीम जहां (32) नैनीताल रोड स्थित फुटेला अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर के डिबडिबा स्थित वसुंधरा कॉलोनी में रहती थी। 30 जुलाई से तस्लीम लापता थी। उसकी बहन यासमीन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह अंतिम बार 30 जुलाई की शाम वसुंधरा काॅलोनी के पास दिखी। तस्लीम का क्षत-विक्षत शव उसकी काॅलोनी को जाने वाली सड़क के पास एक खाली प्लाॅट की झाड़ियों से बरामद हुआ हैं। परिजनों ने कपड़ाें के आधार पर उसकी शिनाख्त की। सूचना पर बिलासपुर और रुद्रपुर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल यूपी क्षेत्र हाेने के चलते बिलासपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: भारी बारिश में स्वारना नदी में फंसे UPES के 6 छात्र, SDRF ने 6 किमी ट्रैकिंग कर बचाया

शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस में रखकर फुटेला अस्पताल के बाहर पहुंचे परिजनों ने जमकर हंगामा किया। लोगों की भीड़ देख अस्पताल प्रबंधन ने गेट पर ताला लगाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी थी।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की। मृतका के पिता नफीस का कहना है कि बेटी के लापता होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सहयोग नहीं किया था। लोगों का आरोप था कि मृतका की बहन को अस्पताल के मालिक से मिलने तक नहीं दिया गया और वह बहन की तलाश में परेशान घूमती रही।
गेट के अंदर से ही अस्पताल के मैनेजर रोहित कपूर ने लोगों से बात कर कहा कि पुलिस तहकीकात कर रही है। अस्पताल की ओर से जांच में पूरा सहयोग किया जा रहा है। प्रबंधन पर किसी भी तरह की लापरवाही के आरोप को उन्होंने खारिज कर दिया। कहा कि गुमशुदगी के बाद से ही अस्पताल की ओर से पुलिस अधिकारियों से लगातार संपर्क किया जा रहा था। इसके बाद पुलिस के समझाने पर परिजन शव लेकर वहां से चले गए।
निजी अस्पताल पर हंगामा कर रहे परिजनों और लोगों को पुलिसकर्मियों ने समझाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों के बीच नोकझोंक भी हो गई। गुस्साए परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मामले को हल्के में लेने का आरोप लगाया। पुलिस ने किसी तरह उनको समझा बुझाकर शांत किया। परिजनोें का कहना है कि मृतका के पास दो मोबाइल थे और दोनों गायब हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Pauri Garhwal News: भारी बारिश में मकान ढहा, चार लोग मलबे में दबे; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

फाइल फोटो : मृतका तस्लीम जहां

यासमीन ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2013 में हुई थी। कुछ साल बाद उनका तलाक हो गया था। यासमीन की एक बेटी है, जो चौथी कक्षा में पढ़ती है। तस्लीम सात भाई और बहनों में सबसे बड़ी थी।
तस्लीम का शव बेहद बुरी स्थिति में बरामद हुआ था। उसके हाथ और पैरों के पंजे गायब थे। कमर से नीचे का हिस्सा पूरा हिस्सा सड़ गया था। सिर पर मांस का एक लोथड़ा तक नहीं था। एक हाथ पर बची खाल में लाल और काले धब्बे बने हुए थे। माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव पर पहचान मिटाने के लिए कैमिकल डाला गया है। परिजनों ने भी उसकी बेहरमी से हत्या की आशंका जताई है। यूपी की बिलासपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की सही वजह सामने आएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

एसपी सिटी मनोज कत्याल का कहना है कि महिला की गुमशुदगी रुद्रपुर कोतवाली में दर्ज थी, लिहाजा इस मामले की जांच के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही इस घटना से पर्दा उठाया जाएगा। इस घटना की जांच में सीमा विवाद का कोई विषय नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Udham Singh nagar Udham Singh Nagar Crime News Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड: हफ्ते भर से लापता नर्स की इस हालत में मिली लाश दुष्कर्म के बाद हत्या की आंशका देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

पौड़ी के मेहर गांव में बारिश के बीच मकान ढहने के बाद मलबे में राहत-बचाव अभियान Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
भीमताल में होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा करते हुए Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में चर्चा करते हुए Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
उत्तराखंड में खेल महाकुंभ के दौरान कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेते खिलाड़ी Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Uttarakhand Sports News: 1 सितंबर से खेल महाकुंभ-2026, न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगी चैम्पियनशिप

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पौड़ी के मेहर गांव में बारिश के बीच मकान ढहने के बाद मलबे में राहत-बचाव अभियान Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव

  • पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

  • भीमताल में होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

  • प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा करते हुए Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक में चर्चा करते हुए Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,175)
  • उधमसिंह नगर (1,320)
  • क्राइम (3,473)
  • खेल (360)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (707)
  • देहरादून (11,083)
  • नैनीताल (6,467)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,149)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,368)
  • हरिद्वार (918)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश Uttarakhand News: जिलों की समस्याओं पर हर माह समन्वय बैठक, मौके पर निस्तारण के निर्देश