रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम पहुंचे गायक कैलाश खेर, यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना
केदारनाथ धाम में दर्शन के दौरान गायक कैलाश खेर।
श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच भी यात्रा व्यवस्थाएं सुचारू, पीएम मोदी के विजन और सीएम धामी के नेतृत्व की तारीफ
‘जय जय केदारा’ से भक्तिमय हुआ माहौल, प्रशासन और पुलिस की सराहना
रुद्रप्रयाग, 30 अप्रैल 2026: केदारनाथ धाम पहुंचे प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बाबा केदार के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि भारी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद पूरी व्यवस्था सुचारू और सुरक्षित ढंग से संचालित हो रही है।
मंदिर परिसर में पहुंचने पर जिला प्रशासन, केदार सभा और मंदिर समिति के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। कैलाश खेर ने अपना लोकप्रिय भक्ति गीत ‘जय जय केदारा’ प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भी भावविभोर हो उठे।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के विजन और पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, तीर्थ पुरोहितों और मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात कर यात्रा प्रबंधन की जानकारी ली।
कैलाश खेर ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के बावजूद व्यवस्था बनाए रखना सराहनीय है। उन्होंने उच्च हिमालयी क्षेत्र की विषम परिस्थितियों में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की।
उन्होंने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा सहित पूरी प्रशासनिक टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित की जा रही हैं।
अंत में उन्होंने कहा कि बाबा केदार की नगरी में पहुंचकर मन को अद्भुत शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


