Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने पेश किया 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने पेश किया 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट

गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें पूंजीगत मद के लिए 4,164.32 करोड़ और राजस्व मद के लिए 3,679.86 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। बजट में किसानों से धान-गेहूं खरीद, स्वास्थ्य सेवाओं, डिजिटल शिक्षा, खेल सुविधाओं, पेयजल, स्थानीय निकायों और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए अतिरिक्त धनराशि रखी गई है।
Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
गैरसैंण भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखंड विधानसभा सत्र और अनुपूरक बजट पेश करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

गैरसैंण विधानसभा सत्र में धामी सरकार ने पेश किया अनुपूरक बजट

ख़बर शेयर करें -

विकास कार्यों, किसान कल्याण और जनसुविधाओं पर जोर, कुंभ के लिए 290 करोड़ और स्वास्थ्य-शिक्षा योजनाओं को भी अतिरिक्त बजट

गैरसैंण, 27 अक्टूबर 2026। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट सदन में पेश किया। इसमें राजस्व मद के लिए 3,679.86 करोड़ और पूंजीगत मद के लिए 4,164.32 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मार्च में पारित मूल बजट में अनुपूरक बजट जोड़ने के बाद राज्य के कुल बजट का आकार 1,19,547.39 करोड़ रुपये हो जाएगा।
अनुपूरक बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, सामाजिक सुरक्षा और पेयजल जैसी जरूरतों से जुड़ी योजनाओं को अतिरिक्त धनराशि देने का प्रस्ताव किया गया है। इसके साथ ही धार्मिक आयोजनों की तैयारियों और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक कार्यों के लिए भी बजट की व्यवस्था की गई है।
सरकार ने हरिद्वार कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत अवस्थापना सुविधाओं के विकास के लिए 290 करोड़ रुपये और गैरसैंण जलापूर्ति बांध परियोजना के लिए 122 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। हरिद्वार-गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए 30 करोड़ तथा नंदा देवी राजजात यात्रा से संबंधित कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। जोशीमठ सहित अन्य स्थानों पर भू-धंसाव रोकने से जुड़े कार्यों के लिए 48 करोड़ रुपये रखे गए हैं।
स्थानीय निकायों और किसानों पर जोर
ग्रामीण एवं शहरी स्थानीय निकायों को मजबूत करने के लिए राज्य के कर राजस्व में उनकी हिस्सेदारी 10.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 12.5 प्रतिशत करने के अनुरूप 721 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वहीं, किसानों से धान और गेहूं की खरीद के लिए 1,100 करोड़ रुपये रखे गए हैं। जलवायु अनुकूल बारानी कृषि योजना के लिए 70 करोड़, सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना के लिए 35 करोड़ और ट्राउट प्रोत्साहन योजना के लिए 28 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सहकारिता किसान कल्याण योजना के लिए 20 करोड़ और किसान पेंशन योजना के लिए नौ करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।
बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत 500 करोड़ रुपये रखे गए हैं। जल जीवन मिशन में ठेकेदारों के बकाया भुगतान के लिए 300 करोड़ और नवीन स्टेट डाटा सेंटर के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। पेयजल योजनाओं के लिए भी 110 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं।
स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलों को अतिरिक्त संसाधन
स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए आयुष्मान योजना में पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार हेतु 100 करोड़ और कर्मचारियों एवं पेंशनरों की गोल्डन कार्ड योजना के लिए 125 करोड़ रुपये रखे गए हैं। पिथौरागढ़ और रुद्रपुर मेडिकल कॉलेजों सहित नर्सिंग कॉलेजों से संबंधित कार्यों के लिए 160 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा में डिजिटल लर्निंग के लिए 200 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। विद्यार्थियों को नीट, जेईई और क्लैट जैसी प्रवेश परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए पांच करोड़ रुपये रखे गए हैं। खेल विश्वविद्यालय के लिए 35 करोड़, चंपावत में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए 10 करोड़ और खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए आठ करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
सामाजिक सुरक्षा और महिला-बाल कल्याण के तहत विभिन्न जनकल्याणकारी पेंशन योजनाओं के लिए 93 करोड़ रुपये, निराश्रित विधवा पेंशन के लिए 27 करोड़, भोजन माताओं के मानदेय के लिए 20 करोड़ और सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण योजना के लिए 60 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत सड़कों के अनुरक्षण के लिए 61 करोड़ रुपये, शहरी क्षेत्रों के विकास के लिए एशियाई विकास बैंक की योजनाओं में 100 करोड़ तथा पंचायत भवनों के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
विधानसभा सत्र के पहले दिन सरकार ने उत्तराखंड माल एवं सेवा कर संशोधन अध्यादेश के साथ विभिन्न विभागों से संबंधित विधेयक भी सदन के पटल पर रखे। इनमें सिंचाई एवं जल निकासी, राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन, निवेश एवं अवस्थापना विकास, शिक्षा, अग्निशमन एवं आपात सेवाओं तथा निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित विधेयक शामिल हैं। विभिन्न आयोगों और विभागों की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन में प्रस्तुत की गई।
अनुपूरक बजट के माध्यम से सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष में विकास योजनाओं, जनसुविधाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा है।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Gairsain #PushkarSinghDhami #SupplementaryBudget #Uttarakhand Morning Post #UttarakhandAssembly #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद बागेश्वर जिले का सांकेतिक दृश्य Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
बागेश्वर में गोमती नदी में स्कूटी गिरने के बाद एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • बागेश्वर

Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
गैरसैंण भराड़ीसैंण में अनुपूरक बजट और विकास योजनाओं पर जानकारी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
देहरादून में आयोजित 15वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Uttarakhand News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तीन संस्थानों ने जीती ट्रॉफियां
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Uttarakhand News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तीन संस्थानों ने जीती ट्रॉफियां

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और 29-30 अक्टूबर को तेज हवाओं का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल से बदलेगा मौसम, 29-30 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
t: गैरसैंण विधानसभा भवन में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी और पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Gairsain News: विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi October 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भूकंप के झटकों के बाद बागेश्वर जिले का सांकेतिक दृश्य Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके

  • बागेश्वर में गोमती नदी में स्कूटी गिरने के बाद एसडीआरएफ का रेस्क्यू अभियान Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी

  • गैरसैंण भराड़ीसैंण में अनुपूरक बजट और विकास योजनाओं पर जानकारी देते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर

  • गैरसैंण भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में उत्तराखंड विधानसभा सत्र और अनुपूरक बजट पेश करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने पेश किया 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने पेश किया 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट

  • देहरादून में आयोजित 15वीं उत्तराखंड राज्य स्तरीय आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी Uttarakhand News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तीन संस्थानों ने जीती ट्रॉफियां
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    Uttarakhand News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तीन संस्थानों ने जीती ट्रॉफियां

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,919)
  • उधमसिंह नगर (1,358)
  • क्राइम (3,571)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (463)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (763)
  • देहरादून (11,447)
  • नैनीताल (6,630)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,239)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (728)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके Uttarakhand News: उत्तराखंड में फिर डोली धरती, यहां लगे भूकंप के झटके Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी Bageshwar News: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, युवक की मौत; फरवरी में होनी थी शादी Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर Uttarakhand News: सीएम धामी ने बताया अनुपूरक बजट का रोडमैप, विकास और जनकल्याण पर जोर Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने पेश किया 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट Uttarakhand Assembly Session: धामी सरकार ने पेश किया 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट Uttarakhand News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तीन संस्थानों ने जीती ट्रॉफियां Uttarakhand News: जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तीन संस्थानों ने जीती ट्रॉफियां