मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल नैनीताल-हल्द्वानी दौरे पर, देखें पूरा कार्यक्रम
30 अप्रैल को देहरादून से नैनीताल और हल्द्वानी पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
नैनीताल/हल्द्वानी, 29 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 30 अप्रैल को एक दिवसीय नैनीताल जनपद भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे पूर्वाह्न 11:40 बजे जीटीसी हैलीपेड देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 12:45 बजे कैलाखान हैलीपेड नैनीताल पहुंचेंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा 01:05 बजे होटल नैनी रिट्रीट पहुंचेंगे, जहां वे 01:35 बजे तक प्रवास करेंगे। इसके उपरांत वे राज्य अतिथि गृह नैनीताल पहुंचेंगे और अपराह्न 2:15 बजे वहां से प्रस्थान कर 2:25 बजे पुनः कैलाखान हैलीपेड पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री 2:25 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 2:45 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी पहुंचेंगे। इसके बाद वे 2:55 बजे कार से प्रस्थान कर 3:10 बजे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रेक्षागृह पहुंचेंगे, जहां वे वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह-2026 कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री अपराह्न 4:35 बजे एफटीआई हैलीपेड हल्द्वानी से श्रीपुर बिछवा, उधमसिंह नगर के लिए प्रस्थान करेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


