Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड: राज्य में 7 नई हेली सेवाओं का शुभारम्भ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड: राज्य में 7 नई हेली सेवाओं का शुभारम्भ

Mohan Chandra Joshi October 8, 2021
ख़बर शेयर करें -

सीएम पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया फ्लैग ऑफ

जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी किया गया उद्घाटन

नागरिक उड्डयन और एयर कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में आज का दिन उत्तराखण्ड के लिए विशेष उपलब्धियों का रहा। एक ओर जहां राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए हेलीसेवाएं शुरू की गईं वहीं जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का शुभारम्भ भी हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उत्तराखण्ड में विभिन्न हेलीसेवाओं का फ्लैग ऑफ कर शुभारम्भ किया। उन्होंने जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने देहरादून हवाई अड्डे से उत्तराखण्ड के तीन स्थानों के लिए नई हवाई सेवा, 18 नए हेलीकॉप्टर मार्ग शुरू करने और देहरादून हवाई अड्डे में अंतरराष्ट्रीय स्तर सुविधाएं विकसित करने की घोषणाएं की।

राज्य में सात नए मार्गों के लिए हेली सेवाएं शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा आज देहरादून-हल्द्वानी/पंतनगर-देहरादून और सहस्त्रधारा-चिन्यालीसौड़-सहस्त्रधारा के लिए हेलीसेवा का फ्लैग किया। इसी के साथ आज से राज्य मे सात नए मार्गों के लिए हेलीसेवाएं शुरू हो गई हैं। इनमें पवनहंस द्वारा देहरादून-हल्द्वानी/पंतनगर-देहरादून, पंतनगर-पिथौरागढ़-पंतनगर, देहरादून-श्रीनगर-देहरादून, देहरादून-गौचर-देहरादून और देहरादून-पिथौरागढ़-देहरादून के लिए हेलीसेवा शुरू की गई हैं। जबकि हेरीटेज द्वारा सहस्त्रधारा-चिन्यालीसौड़-सहस्त्रधारा और सहस्त्रधारा-गौचर- सहस्त्रधारा के लिए हेलीसेवा शुरू की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रामनगर दौरे पर, कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

नए रूप में दिखेगा जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट, क्षमता में हुआ विस्तार

देहरादून का जौलीग्रांट एयरपोर्ट भी अब नए स्वरूप में दिखाई देगा। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून (जौली ग्रांट) हवाई अड्डे में नए टर्मिनल भवन का संयुक्त रूप से लोकार्पण किया। पूरे देश से आने वाले पर्यटकों और यात्रियों को नई टर्मिनल बिल्डिंग में उत्तराखण्ड की कला और संस्कृति के भी दर्शन होंगे। यहां उत्तराखण्ड के चार धाम, ब्रहमकमल सहित तमाम कला संस्कृति के पक्ष प्रदर्शित किए गए हैं। नए टर्मिनल भवन के निर्माण से देहरादून हवाई अड्डे के क्षेत्रफल और वहां यात्रियों की प्रति घंटा आवाजाही क्षमता में लगभग 6 गुना वृद्धि हो गई है। एयरपोर्ट अथारिटी की ओर से नई टर्मिनल बिल्डिंग का फेज 1 का काम पूरा हो चुका है। फेज 1 में निर्मित टर्मिनल बिल्डिंग का कुल क्षेत्र 28,729 वर्ग मीटर है जबकि इसकी लागत 325 करोड़ रूपए है। दूसरे फेज का काम भी प्रगति पर है।  फेज-2 में 132 करोड़ रूपए की लागत से 14,047 वर्ग मीटर क्षेत्र में बिल्डिंग का और विस्तार होगा।  

प्रदेश में तेजी से हो रहा एयर कनेक्टीवीटी में विस्तार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने उत्तराखण्ड में एवियेशन टर्बो फ़्यूल (एटीएफ) में लगने वाले वेट को 20 प्रतिशत से घटाकर 2 परसेंट कर दिया है, इसके पीछे सरकार की मंशा यह है कि एयर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में अधिक से अधिक हेली कंपनियां उत्तराखंड का रुख़ करें। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि 2025 तक उत्तराखण्ड एक आदर्श राज्य के रूप में विकसित हो, जिसे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक केंद्र के रूप में पहचान मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत शक्तिशाली, गौरवशाली, वैभवशाली बनते हुए विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम सड़क योजना, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल लाइन, केदारनाथ पुनर्निर्माण समेत कई ऐतिहासिक काम प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा स्थानीय लोगों की आजीविका का आधार है, सरकार का प्रयास है कि चारधाम यात्रा में आने वाले हर यात्री को बेहतर सुविधा दी जाए।

एयर कनेक्टीवीटी बढ़ने से बढ़ेगा पर्यटन : केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सोच है कि आम आदमी भी आसानी से हवाई यात्रा कर सके। इसी सोच को धरातल पर उतरने के लिए देशभर में वायु संपर्क मार्ग बढ़ाए जा रहे हैं। हवाई अड्डों का विस्तारीकरण, उच्चीकरण व सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। पहले देहरादून हवाई अड्डे में प्रति घंटा 250 व्यक्ति आवाजाही कर सकते थे, यह क्षमता भी अब बढ़कर 1200 व्यक्ति हो गई है। उन्होंने बताया कि अब देहरादून हवाई अड्डे में फेज-2 का काम शुरू होगा, जिसके पूरा होने पर यह क्षमता 1800 व्यक्ति प्रति घंटा हो जायेगी। सिंधिया ने कहा कि ‘उत्तराखण्ड से मेरा पुराना नाता है। आज मेरे लिए ये भावुक क्षण भी है। मैं 30 वर्ष पहले देहरादून में शिक्षा ग्रहण करने आया था। 5 वर्ष तक मैंने यहां जीवन के उच्च मूल्यों की शिक्षा ली। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सचमुच में देवलोक है। पूरे देश को यहीं से आशीर्वाद प्रदान होता है। यह ऐसा प्रदेश है जहां प्राकृतिक सौंदर्य, पर्यटन, उद्योग, व्यापार की अपार संभावनाएं हैं। केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर उत्तराखण्ड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। सिंधिया ने कहा कि नागरिक उड्डयन और पर्यटन एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इसी सोच के चलते उत्तराखण्ड में हवाई यात्रा की सुविधाओं में इजाफा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: मानसून की दस्तक से पहले बदले मौसम के तेवर, आज कई जिलों में तेज बारिश और येलो अलर्ट

इस दौरान नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (रिटायर्ड) , राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, देहरादून मेयर श्री सुनील उनियाल गामा के अलावा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल “निशंक“ वर्चुअल  माध्यम से मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police Uttrakhand उत्तराखण्ड: राज्य में 7 नई हेली सेवाओं का शुभारम्भ

Related Stories

पिता की हत्या के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में बेटी जानकी पांडेय और दामाद धर्मवीर शर्मा। Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
पौड़ी के सतपुली क्षेत्र में मैक्स गाड़ी पर विशाल बोल्डर गिरने के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य करती SDRF टीम। Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
रामनगर में बच्चों से मुलाकात कर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
काशीपुर में सिडकुल और सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
रुड़की में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • हरिद्वार

Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
रुड़की के युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • हरिद्वार

युवा शक्ति ही विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

Mohan Chandra Joshi June 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिता की हत्या के आरोप में पुलिस की गिरफ्त में बेटी जानकी पांडेय और दामाद धर्मवीर शर्मा। Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार

  • पौड़ी के सतपुली क्षेत्र में मैक्स गाड़ी पर विशाल बोल्डर गिरने के बाद घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य करती SDRF टीम। Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल

  • रामनगर में बच्चों से मुलाकात कर उनके साथ तस्वीरें खिंचवाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें

  • काशीपुर में सिडकुल और सड़क परियोजनाओं का निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

  • रुड़की में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • हरिद्वार

    Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (444)
  • अल्मोड़ा (615)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,592)
  • उधमसिंह नगर (1,288)
  • क्राइम (3,416)
  • खेल (356)
  • चंपावत (959)
  • चमोली (434)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (296)
  • दुर्घटना (645)
  • देहरादून (10,769)
  • नैनीताल (6,342)
  • पर्यटन (207)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (310)
  • बागेश्वर (957)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (149)
  • मौसम (1,043)
  • यात्रा (399)
  • राजनीति (405)
  • राष्ट्रीय (1,127)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (497)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (609)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,354)
  • हरिद्वार (887)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार Almora Murder Case: एक महीने तक रची गई कत्ल की साजिश, पिता की हत्या के आरोप में बेटी-दामाद गिरफ्तार Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल Pauri News: विशाल बोल्डर की चपेट में आई मैक्स गाड़ी, दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत, दो गंभीर घायल मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं  तस्वीरें मुख्यमंत्री धामी को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने काशीपुर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी के दिए निर्देश Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात Roorkee News: मुख्यमंत्री धामी ने किया आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का लोकार्पण, खिलाड़ियों को मिली बड़ी सौगात