Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में मिला राष्ट्रीय प्रथम स्थान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में मिला राष्ट्रीय प्रथम स्थान

नगर पंचायत लालकुआं ने अर्बन लर्नाथॉन 2.0 में अन्य नगरीय निकायों की श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए 17 नवंबर को देहरादून में सम्मानित किया गया।
Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
नगर पंचायत लालकुआं को अर्बन लर्नाथॉन 2.0 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित करते अधिकारी।

अर्बन लर्नाथॉन 2.0 में राष्ट्रीय विजेता बनी नगर पंचायत लालकुआं।

ख़बर शेयर करें -

राष्ट्रीय स्तर पर अन्य नगरीय निकायों की श्रेणी में हासिल किया पहला स्थान, 17 नवंबर को देहरादून में मिला सम्मान

लालकुआं, 17 नवंबर 2026। नगर पंचायत लालकुआँ के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय तथा राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (NIUA) की पहल ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ के अंतर्गत नगर पंचायत लालकुआँ को ‘Other ULBs’ श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित किया गया है। नगर पंचायत को यह प्रतिष्ठित सम्मान उसके उत्कृष्ट प्रोजेक्ट ‘Complete Waste Management through SHGs’ के लिए प्रदान किया गया है।

दिनांक 17 नवंबर 2026 को देहरादून में आयोजित ‘Parvat Manthan Conclave’ के दौरान आयोजित सम्मान समारोह में भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू द्वारा नगर पंचायत लालकुआँ को विजेता प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तराखंड शासन के सचिव शहरी विकास नितेश झा, अपर सचिव एवं निदेशक शहरी विकास विभाग विनोद गिरी गोस्वामी, भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की संयुक्त सचिव नमिता प्रसाद, राष्ट्रीय शहरी कार्य संस्थान (NIUA) की निदेशक डॉ. देवोलिना कुंडू तथा अर्बन एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन काउंसिल के उपाध्यक्ष एवं राज्य मंत्री पुनीत मित्तल सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हिमालयी राज्यों से आए विभिन्न प्रतिनिधियों तथा उत्तराखंड के नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया। इस दौरान हिमालयी क्षेत्रों में सतत शहरी विकास, स्वच्छता, जल एवं पर्यावरण संरक्षण तथा नगरीय सेवाओं को बेहतर बनाने से संबंधित विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत लालकुआँ की इस उपलब्धि का मुख्य आधार जून 2025 में गठित ‘गुलमोहर’ स्वयं सहायता समूह है। नगर पंचायत द्वारा गठित इस पुरुष स्वयं सहायता समूह के माध्यम से नगर में घर-घर से कूड़ा संग्रहण तथा अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था का संचालन किया जा रहा है। समूह को इस कार्य से जोड़कर नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सामुदायिक सहभागिता एवं आजीविका के अवसरों के साथ जोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, नौ यात्रियों की मौत; 26 घायल

‘गुलमोहर’ समूह के माध्यम से संचालित इस अभिनव पहल में स्थानीय स्तर पर समूह की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए नियमित कूड़ा संग्रहण एवं प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था विकसित की गई है। इसी सफल मॉडल एवं परियोजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के आधार पर नगर पंचायत लालकुआँ को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में राष्ट्रीय स्तर पर विजेता घोषित किया गया है।

इस राष्ट्रीय सम्मान समारोह में नगर पंचायत लालकुआँ की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, तत्कालीन अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर बी. सी. भट्ट, वार्ड सभासद भुवन पांडे तथा सभासद धन सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया तथा नगर पंचायत की ओर से विजेता प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी प्राप्त की।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गुलमोहर स्वयं सहायता समूह के सदस्यों तथा नगरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत भविष्य में भी स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाया था नशे की खेप

नगर पंचायत लालकुआँ की यह उपलब्धि न केवल नगर के लिए बल्कि संपूर्ण उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। यह मॉडल प्रदेश के अन्य नगरीय निकायों के लिए भी प्रेरणादायी है कि स्वयं सहायता समूहों एवं सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में प्रभावी एवं टिकाऊ व्यवस्था विकसित की जा सकती है।

नगर पंचायत लालकुआँ ने ‘गुलमोहर’ स्वयं सहायता समूह के माध्यम से यह साबित किया है कि जनभागीदारी, नवाचार और सामुदायिक प्रयासों के समन्वय से स्थानीय स्तर पर विकसित मॉडल को राष्ट्रीय पहचान दिलाई जा सकती है।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #LalkuanNews #NagarPanchayat #UrbanDevelopment #UrbanLearnathon2026 #UttarakhandNews

Related Stories

हल्द्वानी में 216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई से संबंधित तस्वीर Haldwani News: 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाया था नशे की खेप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Haldwani News: 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाया था नशे की खेप

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश एम्स में गूलर बस हादसे के घायलों का हालचाल लेते हुए Uttarakhand News: गूलर बस हादसा अपडेट: सीएम धामी ने एम्स में घायलों का जाना हाल, मुआवजे की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Uttarakhand News: गूलर बस हादसा अपडेट: सीएम धामी ने एम्स में घायलों का जाना हाल, मुआवजे की घोषणा

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
टिहरी के गूलर बस हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाते पुलिस और एसडीआरएफ के जवान Uttarakhand News: टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, नौ यात्रियों की मौत; 26 घायल
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • दुर्घटना

Uttarakhand News: टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, नौ यात्रियों की मौत; 26 घायल

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के लिए आरोग्य रथ को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए सीएम धामी ने रवाना किए दो आरोग्य रथ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए सीएम धामी ने रवाना किए दो आरोग्य रथ

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का सीएम धामी ने किया समापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का सीएम धामी ने किया समापन

Mohan Chandra Joshi November 17, 2026
शीतकाल के लिए बंद बदरीनाथ धाम के मंदिर के कपाट Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • यात्रा

Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा 2026 का समापन

Mohan Chandra Joshi November 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नगर पंचायत लालकुआं को अर्बन लर्नाथॉन 2.0 में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित करते अधिकारी। Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में मिला राष्ट्रीय प्रथम स्थान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में मिला राष्ट्रीय प्रथम स्थान

  • हल्द्वानी में 216 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार आरोपी और पुलिस की कार्रवाई से संबंधित तस्वीर Haldwani News: 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाया था नशे की खेप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani News: 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाया था नशे की खेप

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश एम्स में गूलर बस हादसे के घायलों का हालचाल लेते हुए Uttarakhand News: गूलर बस हादसा अपडेट: सीएम धामी ने एम्स में घायलों का जाना हाल, मुआवजे की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Uttarakhand News: गूलर बस हादसा अपडेट: सीएम धामी ने एम्स में घायलों का जाना हाल, मुआवजे की घोषणा

  • टिहरी के गूलर बस हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान चलाते पुलिस और एसडीआरएफ के जवान Uttarakhand News: टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, नौ यात्रियों की मौत; 26 घायल
    • उत्तराखंड
    • टिहरी
    • दुर्घटना

    Uttarakhand News: टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, नौ यात्रियों की मौत; 26 घायल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के लिए आरोग्य रथ को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए सीएम धामी ने रवाना किए दो आरोग्य रथ
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • स्वास्थ्य

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए सीएम धामी ने रवाना किए दो आरोग्य रथ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (488)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,158)
  • उधमसिंह नगर (1,371)
  • क्राइम (3,615)
  • खेल (371)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (473)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (784)
  • देहरादून (11,544)
  • नैनीताल (6,693)
  • पर्यटन (233)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (325)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,256)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,186)
  • रुद्रप्रयाग (730)
  • रोजगार (541)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (670)
  • संस्कृति (242)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (966)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में मिला राष्ट्रीय प्रथम स्थान Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को ‘अर्बन लर्नाथॉन 2.0’ में मिला राष्ट्रीय प्रथम स्थान Haldwani News: 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाया था नशे की खेप Haldwani News: 216 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, बुलंदशहर से लाया था नशे की खेप Uttarakhand News: गूलर बस हादसा अपडेट: सीएम धामी ने एम्स में घायलों का जाना हाल, मुआवजे की घोषणा Uttarakhand News: गूलर बस हादसा अपडेट: सीएम धामी ने एम्स में घायलों का जाना हाल, मुआवजे की घोषणा Uttarakhand News: टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, नौ यात्रियों की मौत; 26 घायल Uttarakhand News: टिहरी के गूलर में भीषण बस हादसा, नौ यात्रियों की मौत; 26 घायल Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए सीएम धामी ने रवाना किए दो आरोग्य रथ Uttarakhand News: अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के लिए सीएम धामी ने रवाना किए दो आरोग्य रथ