Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड- आखिरी ओवर में उतरे धामी जी धाकड़ बल्लेबाज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

उत्तराखंड- आखिरी ओवर में उतरे धामी जी धाकड़ बल्लेबाज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Mohan Chandra Joshi October 1, 2021
ख़बर शेयर करें -

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सच्चे सैनिक, उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि और तपोभूमि भी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आखिरी ओवर में उतरने वाला धाकङ बल्लेबाज बताया

वीर चंद्र सिंह गढवाली जी की पुण्यतिथि पर पीठसैंण, पौड़ी गढ़वाल में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया

दीनदयाल उपाध्याय योजना के लाभार्थियों को चेक और ‘घस्यारी कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को किट वितरित किए गए

पौड़ी गढ़वाल। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट व अन्य महानुभावों की उपस्थिति में  वीर चंद्र सिंह गढवाली जी की पुण्यतिथि के अवसर पर पीठसैंण, पौड़ी गढ़वाल में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए और ‘घस्यारी कल्याण योजना’ के लाभार्थियों को किट वितरित किए गए।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कर्म और धर्म दोनों से सैनिक थे

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली एक सच्चे सैनिक तो थे ही, साथ ही वे एक प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली कर्म और धर्म दोनों से सैनिक थे।

उत्तराखण्ड देवभूमि के साथ वीरभूमि और तपोभूमि भी

उत्तराखण्ड की धरती, भारत ही नहीं पूरी दुनिया में देवभूमि के नाम से जानी जाती है। मगर यह देवभूमि, एक वीरभूमि और तपोभूमि भी है। उत्तराखण्ड राज्य का गठन हुए बीस वर्ष ही हुए हैं परंतु यहां का इतिहास और परम्पराएं सदियों पुरानी हैं। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली, माधो सिंह भण्डारी और तीलू रोतेली की बहादुरी के गीत गढ़वाल के गांव-गांव में गाए जाते हैं।

पुष्कर सिंह धामी अंतिम ओवर में उतरने वाले धाकड़ बल्लेबाज

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि किसी भी देश या राज्य की नियति का फैसला, वहां की सरकार की नियत से तय होता है। पुष्कर सिंह धामी ने बिल्कुल सही नारा दिया है कि सरकार का दृढ़ इरादा, बातें कम काम ज्यादा। बातें कम होनी चाहिए लेकिन काम ज्यादा होना चाहिए। पुष्कर सिंह धामी को उनकी छात्र राजनीति के दिनों से ही जानता हूं। उनके पास ऊर्जा है, क्षमता है और कुछ कर गुजरने की जज्बा भी है। क्रिकेट की भाषा में कहें तो 20-20 के मैच में धामीजी को आखिरी ओवर में उतारा गया है। धामी जी धाकड़ बल्लेबाज हैं। उन पर उत्तराखण्ड के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। पूरा विश्वास है वे इन उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।  

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Crime News: बोरी में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, गला रेतकर हत्या की आशंका

अमृत महोत्सव के दौरान गढ़वाली जी की प्रतिमा का अनावरण सुखद संयोग

रक्षा मंत्री ने कहा कि गलवान में मातृभूमि की रक्षा के लिए हमारी सेना के वीर जवानों ने देश के मान सम्मान की रक्षा की। यह सुखद संयोग है कि आज जब वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है तो देश अपनी आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले साढे सात वर्षों में मिशन मोड में काम हुआ है। चालीस साल तक देश के पूर्व सैनिकों को ओआरओपी के लिए इंतजार करना पड़ा। मगर मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद ओआरओपी लागू कर दिया।
 
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत बना विकास का पुजारी

उत्तराखण्ड के सामरिक महत्व को देखते हुए बीआरओ द्वारा यहां पर 1000 किमी लम्बी सड़कों के निर्माण पर काम चल रहा है। इन सड़कों के बन जाने से जहां सुरक्षा और सामरिक दृष्टि से देश को लाभ होगा वहां आर्थिक दृष्टि से प्रदेश की जनता को बहुत बड़ा लाभ होने वाला है। भारतीस सीमा के आखिरी गांव माना तक सड़क की ब्लेक टॉपिंग का काम चल रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

अब लिपुलेख के रास्ते मानसरोवर यात्रा पर जाना सुगम हो गया है। यह रास्ता आर्थिक और सामरिक दुष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यह रास्ता भारत और नेपाल को और करीब लाने में सहायक होगा। नेपाल हमारे लिए केवल एक मित्र देश नहीं है बल्कि उसके साथ हमारा परिवार जैसा संबंध है। भारत शांति का पुजारी तो हमेशा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अब भारत को विकास का पुजारी भी बना दिया है।

मुख्यमंत्री स्वस्थ उत्तराखण्ड योजना का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में ’मुख्यमंत्री स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखंड योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि राज्य के समस्त 7795 ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थानों पर एक-एक ओपन जिम ( मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा फिटनेस सेन्टर) खोला जायेगा। ’वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के अंतर्गत इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों की खरीद के लिए 50 प्रतिशत सब्सिडी की मौजूदा अधिकतम सीमा को 15 लाख रूपए से बढ़ाकर 20 लाख रूपए किया जायेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में गैर वाहन पर्यटन उद्यम के लिए 33 प्रतिशत सब्सिडी की मौजूदा अधिकतम सीमा को 14 लाख रूपए से बढ़ाकर 20 लाख रूपए किया जायेगा। दीन दयाल गृह आवास योजना के अंतर्गत होमस्टे स्थापित करने वाले उद्यमियों को सब्सिडी कुल लागत की मौजूदा 33 प्रतिशत या रू0 10 लाख, जो भी कम से बढ़ाकर सब्सिडी कुल लागत का 33 प्रतिशत या रू० 12 लाख, जो भी कम हो, किया जाएगा।

हर घोषणा की हो रही क्रियान्विति

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि हम सभी के लिए गर्व की बात है कि आज हम वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी का स्मरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब से उन्होंने मुख्य सेवक के रूप में जिम्मेदारी निभानी शुरू की है तब से सरकार लगातार ही जनहित के फैसले ले रही है।युवाओं को रोजगार से जोड़ते हुए विभिन्न विभागों पर रिक्त चल रहे  24000 पदों पर भर्ती का कार्य 15 अगस्त से शुरू हो गया है। साथ ही मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत प्रत्येक जिले में इच्छुक युवाओं की सुविधा अनुसार कैंप लगाए जा रहे हैं। सरकार जो घोषणा करेगी, घोषणाओं के शासनादेश भी जारी होंगे। उन्होंने कहा राज्य में लंबे समय बाद चार धाम यात्रा शुरू हुई है, ऐसे में यात्रियों को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े उसके लिए सरकार कार्य कर रही है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को कोरोना काल में समस्याओं का सामना करना पड़ा। उनके लिए 119 करोड़ का राहत पैकेज  दिया गया। ग्राम प्रधानों का मानदेय बढ़ाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट ने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह को उत्तराखण्ड आने पर प्रदेश वासियों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखण्ड को बहुत बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में आगे बढे, देश के अग्रणी राज्यों में हमारे राज्य का नाम हो इसके लिये वे निरंतर प्रयासरत हैं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, डा. धन सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक महंत दिलीप रावत, रितु खंडूड़ी, मुकेश कोली, महेश जीना, भरत सिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड खबर उत्तराखंड से खबर उत्तराखंड- आखिरी ओवर में उतरे धामी जी धाकड़ बल्लेबाज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Related Stories

उत्तराखंड में भारी बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
देहरादून में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार चेन स्नैचर Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

Mohan Chandra Joshi August 19, 2026
पौड़ी के मेहर गांव में बारिश के बीच मकान ढहने के बाद मलबे में राहत-बचाव अभियान Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • मौसम

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
भीमताल में होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
प्रभारी सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं की वर्चुअल समीक्षा करते हुए Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra News: केदारनाथ यात्रा पर सरकार की पैनी नजर, यात्रियों की सुविधा-सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi August 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में भारी बारिश का मौसम Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

  • देहरादून में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार चेन स्नैचर Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

  • पौड़ी के मेहर गांव में बारिश के बीच मकान ढहने के बाद मलबे में राहत-बचाव अभियान Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव

  • पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश के अलर्ट के बीच स्कूल बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद

  • भीमताल में होम स्टे इकाइयों का निरीक्षण करती पर्यटन विभाग की टीम Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • पर्यटन

    Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (462)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,177)
  • उधमसिंह नगर (1,320)
  • क्राइम (3,474)
  • खेल (360)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (449)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (707)
  • देहरादून (11,085)
  • नैनीताल (6,467)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,150)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,152)
  • रुद्रप्रयाग (718)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (636)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,368)
  • हरिद्वार (918)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Uttarakhand Weather Update: आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली Dehradun Crime News: पुलिस मुठभेड़ में शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव Pauri News Update: मकान हादसे में तीन लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन में मलबे से बरामद हुए शव Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में कल स्कूल-आंगनबाड़ी रहेंगे बंद Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस Nainital News: भीमताल में होम स्टे पर बड़ी कार्रवाई, 3 पर ₹10 हजार जुर्माना; 7 को नोटिस