Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाने और पत्रकार पेंशन की राशि में वृद्धि करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता और कल्याणकारी सुविधाओं के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।
Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में पत्रकारों के साथ शामिल होते हुए

उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में मुख्यमंत्री की घोषणा, तहसील, जिला और प्रदेश स्तर पर बढ़ाई जाएगी मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या।

देहरादून, 5 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पत्रकारों एवं प्रेस क्लब के सदस्यों को दीपावली की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रकाश पर्व दीपावली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही उनकी कामना है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के हित में दो महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तहसील, जिला एवं राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके साथ ही पत्रकार पेंशन की राशि में भी वृद्धि की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के साथ ही समाज और सरकार के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार न केवल आम जनता को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी देते हैं, बल्कि जनता की समस्याओं और अपेक्षाओं को भी सरकार तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में पत्रकारों की सक्रिय और रचनात्मक भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता समाज का दर्पण है। इससे सरकार और प्रशासन को यह समझने में सहायता मिलती है कि विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों का धरातल पर क्या प्रभाव पड़ रहा है। पत्रकारों से मिलने वाले सुझाव और फीडबैक शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने में सहायक होते हैं। उन्होंने देवर्षि नारद की संवाद परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि पत्रकार अपने दायित्वों का समर्पण और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में सूचना और संचार के माध्यमों में तेजी से बदलाव आया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म, सोशल मीडिया और नई तकनीकों ने पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं पैदा की हैं। वहीं फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं का प्रसार भी एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। ऐसे में तथ्यों की पुष्टि कर सही, सटीक और निष्पक्ष जानकारी जनता तक पहुंचाने में पत्रकारों की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। विश्वसनीय पत्रकारिता समाज को भ्रमित होने से बचाने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों को भी मजबूती प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: दीपावली पर नैनीताल जिले में 13 मजिस्ट्रेट तैनात, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों की समस्याओं और उनके हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता और आवासीय सुविधाओं के लिए विभिन्न स्तरों पर कदम उठाए गए हैं। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों के सम्मान और उनके सामाजिक सुरक्षा संबंधी हितों का भी ध्यान रखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पत्रकार पेंशन में पूर्व में भी वृद्धि की गई है। इसके अतिरिक्त पत्रकार कल्याण कोष की धनराशि 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पत्रकारों को अपने दायित्वों के निर्वहन में आवश्यक सुविधाएं और सहयोग उपलब्ध हो।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: 50 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन प्रहार में कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को जनसंचार के क्षेत्र में भी एक मजबूत पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मीडिया सेंटरों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और प्रेस क्लबों को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के कल्याण और उनकी व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए सरकार आगे भी सकारात्मक कदम उठाती रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में पत्रकारों के सुझाव और रचनात्मक सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर पत्रकारों का सहयोग आगे भी इसी प्रकार मिलता रहेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय सिंह राणा, महामंत्री योगेश सेमवाल, कोषाध्यक्ष मनीष डंगवाल सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DehradunNews #JournalistPension #PressClub #PushkarSinghDhami #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ का पुरस्कार प्रदान करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ-2027 के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाते हुए Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़े प्रदेश के स्कूली बच्चे। Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में पत्रकारों के साथ शामिल होते हुए Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी

  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ का पुरस्कार प्रदान करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ-2027 के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाते हुए Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • स्वास्थ्य
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (297)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,030)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,498)
  • नैनीताल (6,654)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (321)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़ Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़ Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी