Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्टूबर 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन डीबीटी के माध्यम से प्रदेश के 9,99,484 लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। इसके तहत कुल ₹148 करोड़ 18 लाख 84 हजार 500 रुपये जारी किए गए। वृद्धावस्था पेंशन के 6,24,616, विधवा पेंशन के 2,39,527 और दिव्यांग पेंशन के 89,971 लाभार्थियों सहित आठ विभिन्न योजनाओं के पात्र लोगों को भुगतान किया गया। सरकार ने पेंशन का नियमित भुगतान और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि हस्तांतरित करते हुए

मुख्यमंत्री धामी ने 10 लाख पेंशन लाभार्थियों के खातों में भेजे ₹148 करोड़।

ख़बर शेयर करें -

अक्टूबर माह की पेंशन डीबीटी से हस्तांतरित, वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन समेत आठ योजनाओं के लाभार्थियों को मिला भुगतान।

देहरादून, 5 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अक्टूबर 2026 की पेंशन धनराशि डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के कुल 9 लाख 99 हजार 484 लाभार्थियों के खातों में ₹148 करोड़ 18 लाख 84 हजार 500 की धनराशि हस्तांतरित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, दिव्यांग पेंशन सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से और समय पर प्राप्त हो।

यह भी पढ़ें 👉  Lalkuan News: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को विशेष सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डीबीटी व्यवस्था से लाभार्थियों के खातों में सीधे धनराशि पहुंचने से पारदर्शिता बढ़ी है तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब की संभावना कम हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वृद्धजनों के सम्मान, विधवा महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा तथा दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण को विशेष प्राथमिकता दे रही है। पेंशन योजनाएं जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के साथ ही उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सहायता कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को सामाजिक सुरक्षा और सम्मान प्रदान करना भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृद्धावस्था एवं दिव्यांगता के कारण कुछ लाभार्थियों को पेंशन संबंधी दस्तावेज तैयार कराने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर लगभग 7 हजार लाभार्थियों को विशेष प्रावधानों के अंतर्गत आधार के अभाव में भी पेंशन का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News: डीएनए जांच में चौंकाने वाला खुलासा, शिक्षक नहीं नाबालिग निकला नवजात का पिता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन की धनराशि प्रत्येक माह समय पर लाभार्थियों के खातों में पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। दीपावली से पूर्व पेंशन की धनराशि लाभार्थियों तक पहुंचाने की दिशा में भी विशेष प्रयास किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक उद्देश्य तभी पूरा होता है, जब उनका लाभ जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। उन्होंने सभी लाभार्थियों को आगामी दीपावली, धनतेरस, भैयादूज और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और कुशलता की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

बैठक में जानकारी दी गई कि अक्टूबर 2026 में वृद्धावस्था पेंशन के 6 लाख 24 हजार 616 लाभार्थियों को ₹93.69 करोड़, विधवा पेंशन के 2 लाख 39 हजार 527 लाभार्थियों को ₹35.93 करोड़ तथा दिव्यांग पेंशन के 89 हजार 971 लाभार्थियों को ₹13.50 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई। इसके अतिरिक्त किसान पेंशन के 27 हजार 92, परित्यक्ता पेंशन के 8 हजार 442, भरण-पोषण अनुदान के 7 हजार 461, तीलू रौतेली पेंशन के 2 हजार 248 तथा बौना पेंशन के 127 लाभार्थियों को भी पेंशन धनराशि का भुगतान किया गया। इस प्रकार कुल 9 लाख 99 हजार 484 लाभार्थियों को ₹148.18 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की गई।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री खजान दास, अपर सचिव विक्रम यादव, निदेशक जनजाति कल्याण संजय टोलिया, समाज कल्याण विभाग से संयुक्त सचिव धीरेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक गीताराम नौटियाल तथा सहायक निदेशक हेमलता पाण्डेय उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DBTPayment #PensionScheme #PushkarSinghDhami #SocialWelfare #UttarakhadNews #UttarakhandMorningPost

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में पत्रकारों के साथ शामिल होते हुए Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ का पुरस्कार प्रदान करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ-2027 के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाते हुए Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • स्वास्थ्य
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखण्ड परिवहन निगम की 59 नई बसों को हरी झंडी दिखाते हुए। Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड की सड़कों पर दौड़ेंगी 59 नई रोडवेज बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
वर्चुअल माध्यम से मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम से जुड़े प्रदेश के स्कूली बच्चे। Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: ‘दिल की बात’ में 8 लाख बच्चों से जुड़े अंकल धामी, AI से आधुनिक होगा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi November 5, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करते हुए। Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरांचल प्रेस क्लब के दीपावली महोत्सव में पत्रकारों के साथ शामिल होते हुए Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी

  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा लालकुआं दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा को सर्वश्रेष्ठ दुग्ध संघ का पुरस्कार प्रदान करते हुए Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन लाभार्थियों के खातों में डीबीटी से धनराशि हस्तांतरित करते हुए Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कुंभ-2027 के लिए चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाते हुए Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
    • उत्तराखंड
    • स्वास्थ्य
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (481)
  • अल्मोड़ा (650)
  • उत्तरकाशी (297)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,030)
  • उधमसिंह नगर (1,364)
  • क्राइम (3,587)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,022)
  • चमोली (469)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (774)
  • देहरादून (11,498)
  • नैनीताल (6,654)
  • पर्यटन (229)
  • पिथौरागढ़ (492)
  • पौड़ी (321)
  • बागेश्वर (994)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,247)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,178)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (538)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (961)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण Dehradun News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को लेकर CM धामी ने किया निरीक्षण Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी Dehradun News: पत्रकारों के लिए CM धामी की दो बड़ी घोषणाएं, मान्यता का दायरा और पेंशन बढ़ेगी Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित Uttarakhand News: उत्तराखंड में नंबर-1 बना लालकुआं दुग्ध संघ, अध्यक्ष मुकेश बोरा सम्मानित Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़ Uttarakhand News: दिवाली से पहले पेंशन जारी, CM धामी ने खातों में भेजे ₹148 करोड़ Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी Uttarakhand News: कुंभ-2027 के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण रवाना, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी