उत्तराखंड- छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध हालत में मौत , परिवार में मचा कोहराम
दो दिन पहले अवकाश में घर आया था भारतीय सेना का जवान
Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा से दुखद खबर सामने आई है यहां छुट्टी पर घर आए फौजी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सैनिक 2 दिन पहले ही छुट्टियों पर घर आया था। एक रात वह खाना खाकर सोया और फिर सुबह कभी भी उस नींद से न उठा। उत्तराखंड के खटीमा में अवकाश पर घर आए जवान की मौत हो गई। जवान के स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था, वह 45 दिनों के अवकाश पर घर आया हुआ था।
चारू बेटा पहाड़ी कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय मोहन सिंह गुरंग वर्ष 2018 में गोरखा राइफल में भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह 1/9 यूनिट जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात था। 2 दिन पूर्व 45 दिनों के अवकाश पर घर आया हुआ था। मंगलवार की शाम को मोहन खाना खाकर सो गया। बुधवार की सुबह जब वह नहीं उठा। तो स्वजन उसके कमरे में पहुंचे। आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर उपनिरीक्षक किशोर पंथ एवं एसआई पंकज महर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। इसके बाद पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक अविवाहित था। मृतक के पिता डीएससी में कार्यरत है वर्तमान में वह भी जम्मू में ही तैनात हैं। परिवार में माता वह बहन हैं। घटना की सूचना के बाद से उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


