Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायतों को विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव बताया। उन्होंने ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से काम करने, जनभागीदारी से विकास योजनाएं तैयार करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रदेश के सभी विकासखंडों में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को क्षमता विकास प्रशिक्षण से जोड़ा गया है।
Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से गांवों के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

ख़बर शेयर करें -

सीएम धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से काम करने का आह्वान किया, विकास योजनाओं में जनभागीदारी, गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर।

हरिद्वार, 08 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु आयोजित एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि सशक्त पंचायतें विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत नींव हैं। प्रदेश के सभी विकासखंडों में एक साथ 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण से जोड़ना ग्राम स्तर पर विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधि लोकतंत्र की महत्वपूर्ण कड़ी तथा सरकार और जनता के बीच सेतु हैं। वे स्थानीय समस्याओं को बेहतर समझते हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से काम करने और प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पंचायतों को संसाधन, आधारभूत सुविधाएं और आधुनिक तकनीक उपलब्ध कराकर विकास की नेतृत्वकर्ता संस्थाओं के रूप में सशक्त किया जा रहा है। राज्य सरकार भी इसी दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ जन योजना अभियान के तहत ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायत स्तर पर विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं। योजनाओं में स्थानीय आवश्यकताओं, जनसुझावों और उपलब्ध संसाधनों को प्राथमिकता दी जाए। प्रत्येक पंचायत स्पष्ट लक्ष्य, समयसीमा और अपेक्षित परिणाम निर्धारित करे, ताकि विकास कार्यों का वास्तविक लाभ ग्रामीणों को मिले।

यह भी पढ़ें 👉  Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर पंचायत की विकास योजना में पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी आवश्यकताओं का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए। ग्राम सभाओं में लोगों के सुझाव लिए जाएं और कार्यों की प्रगति की नियमित समीक्षा हो। पंचायत प्रतिनिधि यह भी देखें कि योजनाओं का लाभ वास्तव में किन परिवारों तक पहुंच रहा है। कमजोर और वंचित वर्गों की जरूरतों को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कि वर्ष 2025-26 में प्रदेश के 56 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। राज्य की 7,817 ग्राम पंचायतों में से 5,972 में पंचायत भवन ग्राम सचिवालय के रूप में संचालित हो रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में 1,362 पंचायत भवनों का निर्माण और 584 की मरम्मत की गई है। एक हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का कम्प्यूटरीकरण भी हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर पंचायतों की कार्ययोजनाओं, वित्तीय एवं भौतिक प्रगति तथा कार्यों की जियो टैगिंग की जा रही है। डिजिटल पंचायत का उद्देश्य कामकाज को पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि पंचायत का पैसा जनता का पैसा है और इसकी एक-एक पाई का हिसाब जनता के सामने होना चाहिए। विकास कार्यों की संख्या से अधिक उनका प्रभाव मायने रखता है। सड़कों की गुणवत्ता, पेयजल योजनाओं की उपयोगिता और पंचायत भवनों से मिलने वाली सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ और स्वस्थ गांव बनाने में पंचायतों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जिला पंचायतों को ग्रामीण मोटर मार्गों तथा स्थानीय बाजारों की सफाई हेतु कचरा उठाने वाली मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। विकासखंड स्तर पर भी इस कार्य के लिए विशेष मशीनें स्थापित की गई हैं। उन्होंने स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ने और गांवों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमिता, कृषि, बागवानी, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। गांवों में रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना तथा पलायन कम करना सरकार की प्राथमिकता है। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने सहित अनेक कदम उनके सशक्तिकरण के लिए उठाए गए हैं। गांवों की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर भी समान ध्यान देना होगा।

मुख्यमंत्री ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि वे प्रत्येक विकास कार्य में गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण से मिले ज्ञान का उपयोग कर पंचायतों को स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी और विकसित उत्तराखण्ड का संकल्प साकार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर सफल बनाने में पंचायतों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सड़क, बिजली, पंचायत भवन, विद्यालय सहित विकास की तमाम योजनाएं पंचायतों के माध्यम से लोगों तक पहुंचती हैं। पंचायतों में जनप्रतिनिधित्व और सक्रियता बढ़ने से गांवों में बड़ा बदलाव आएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से गांवों में विकास की नई संभावनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से विकास योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने और अंतिम व्यक्ति तक उनका लाभ पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, विधायक रानीपुर आदेश चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, आदेश सैनी, ब्लॉक प्रमुख बहादराबाद आशा नेगी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)जितेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, विभिन्न ग्राम पंचायत से आये हुए ग्राम प्रधान एवं जनप्रतिनिधि सहित सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #HaridwarNews #PanchayatDevelopment #RuralDevelopment #UttarakhandNews

Related Stories

कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
हरिद्वार में औद्योगिक प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और येलो अलर्ट के बीच बदला मौसम Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 10 अक्टूबर तक बिगड़ा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन देहरादून में सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ करते हुए Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार में पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण

  • प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत

  • हरिद्वार में औद्योगिक प्रदर्शनी का अवलोकन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,701)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,538)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,347)
  • नैनीताल (6,584)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,220)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (950)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: कुंभ-2027 की तैयारियों की समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर Dehradun News: मुख्य सचिव ने किया सेब महोत्सव 3.0 का शुभारंभ, एफपीओ को मजबूत बनाने पर जोर Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण Uttarakhand News: सीएम धामी का पंचायतों को मजबूत करने पर जोर, 60 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत Uttarakhand News: 39,815 परिवारों को अपने ही गांव में मिली पक्की छत Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार Uttarakhand News: उद्योगों के लिए सहयोगी सरकार, 29 हजार MSME से 1.27 लाख युवाओं को रोजगार