#RuralDevelopment

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में विकास को गति देने और पलायन की चुनौती से निपटने के लिए सेतु आयोग ने गांवों तक गुणवत्तापूर्ण सेवाओं की पहुंच को प्राथमिकता देने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। आयोग स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, डिजिटल कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे से जुड़े क्षेत्रों में साक्ष्य-आधारित नीतियों पर काम कर रहा है। पांच जिलों में 17 एकीकृत स्मार्ट ग्राम केंद्रों के साथ ट्रॉमा केयर, टेलीमेडिसिन, रोजगारपरक कौशल और किसानों की बाजार पहुंच को मजबूत करने की पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिवर्स पलायन को केवल रोजगार तक सीमित न रखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में स्थायी आजीविका और आर्थिक अवसर विकसित करने पर जोर दिया। सरकार का फोकस विभागीय योजनाओं को गांव स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने, स्वरोजगार की प्रक्रियाओं को सरल बनाने और स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, ब्रांडिंग व बाजार व्यवस्था मजबूत करने पर है। इससे पर्वतीय क्षेत्रों में युवाओं के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने की दिशा में मदद मिल सकती है।... Read More
उत्तराखंड सरकार ग्रोथ सेंटर्स को ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाने की दिशा में काम तेज कर रही है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रोथ सेंटर्स को बाजार, निजी भागीदारी, कोल्ड स्टोरेज और 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से जोड़ा जाए। साथ ही GI टैगिंग, ऑर्गेनिक सर्टिफिकेशन और ट्रेसेबिलिटी पर विशेष फोकस रखते हुए नॉन-फंक्शनल ग्रोथ सेंटर्स को जल्द सक्रिय करने तथा नाबार्ड व अन्य संस्थाओं के सहयोग से उनकी क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया गया।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नाबार्ड की बैठक में विभागों को तीन दिन के भीतर परियोजनाएं पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। आरआईडीएफ के तहत ग्रामीण अवसंरचना, कृषि, बागवानी और पशुपालन परियोजनाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।... Read More
जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में 14 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पास किया गया। साथ ही जिला पंचायत कार्यालय, दुकानों के किराए में 25% वृद्धि, कर्मचारियों की ACP, ग्रामीण जनसुविधाओं और विकास कार्यों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।... Read More
आईवीआरआई मुक्तेश्वर में राज्यपाल ने ‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ किया और पशुपालन को पर्वतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया।... Read More