Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश
नीड़ तल्ली में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार।
दूरस्थ गांव में ग्रामीणों ने रखीं पेयजल, सड़क और सिंचाई समेत कई समस्याएं, चार लाभार्थियों को मौके पर मिले श्रवण यंत्र; डीएम ने अधिकारियों को दिए शीघ्र कार्रवाई के निर्देश
चंपावत, 19 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” संकल्प के अनुरूप जिलाधिकारी मनीष कुमार ने दूरस्थ गांव नीड़ तल्ली में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं पर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान समाज कल्याण विभाग द्वारा चार लाभार्थियों लोक राम, ईश्वरी देवी, रतन सिंह और जय दत्त को मौके पर कान की मशीन (श्रवण यंत्र) उपलब्ध कराई गई।
जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना तथा उद्योग, कृषि एवं उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही स्वैच्छिक चकबंदी के लिए प्रोत्साहित करते हुए खेतीबाड़ी, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं मौन पालन के माध्यम से आय बढ़ाने की बात कही।
ग्राम प्रधान निर्मला पाण्डेय एवं स्थानीय लोगों ने पेयजल और सिंचाई स्रोतों के पुनर्भरण तथा जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा के लिए तारबाड़ एवं चैनलिंक फेंसिंग की मांग रखी। जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी एवं मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने सड़क, अस्पताल, आर्थिक सहायता एवं पेयजल संबंधी समस्याएं भी रखीं। स्कूली छात्राओं ने विद्यालय आने-जाने के लिए वाहन सुविधा की मांग की।
जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चम्पावत को संबंधित विभाग से समन्वय कर गांव में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कराने तथा गर्भवती महिलाओं के लिए आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
ग्राम वासियों द्वारा सड़क कि मांग किये जाने पर जिलाधिकारी ने सकारात्मक आश्वासन दिया इस दौरान केदार सिंह ने बिजली कनेक्शन एवं गैस सिलेंडर की समस्या रखी, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत एवं आपूर्ति निरीक्षक को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए। देवकी देवी की विधवा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत पर समाज कल्याण अधिकारी तथा पार्वती देवी की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि संबंधी मांग पर मुख्य कृषि अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। मोहन चन्द्र जोशी ने सोलर लाइट, आर्थिक सहायता की माँग की एवं गांव में पेयजल की समस्या से अवगत कराया।
इस दौरान उपजिलाधिकारी बीसी पंत, मुख्य कृषि अधिकारी डी. कुमार, डीएचओ योगेश भट्ट, खंड विकास अधिकारी चम्पावत रमेश चंद्र जोशी, अधिशासी अभियंता जल निगम अशोक स्वरूप, समाज कल्याण अधिकारी आर.एस. सामंत, एडीपीआरओ उमेद जौला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


