Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया। दल ने 7,045 मीटर ऊंची माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली चोटी पर पहली सफल चढ़ाई का रिकॉर्ड बनाया। अभियान के दौरान उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित 2,500 वर्ग फुट का विशाल ध्वज शिखर पर फहराया गया। यह अभियान वर्ष 2027 में प्रस्तावित भारतीय तटरक्षक बल के माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारियों का हिस्सा था।
Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल और एचएमआई के संयुक्त अभियान दल के फ्लैग-इन कार्यक्रम में

माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटे संयुक्त पर्वतारोहण दल का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

भारतीय तटरक्षक बल और एचएमआई के संयुक्त दल ने 7,045 मीटर ऊंची चोटी पर फहराया 2,500 वर्ग फुट का उत्तराखंड ध्वज, 2027 के एवरेस्ट अभियान की तैयारी में मिली बड़ी सफलता।

देहरादून, 12 अक्टूबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल एवं हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट (एचएमआई), दार्जिलिंग के संयुक्त पर्वतारोहण अभियान दल का फ्लैग-इन किया। एचएमआई के प्राचार्य कर्नल रजनीश जोशी के नेतृत्व में संयुक्त दल ने 7,045 मीटर ऊंचे माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। यह भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली किसी पर्वत चोटी का पहला सफल आरोहण है।

मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए अभियान दल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिमालय की दुर्गम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस प्रकार की सफलता पर्वतारोहियों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, अनुशासन और टीम भावना का परिचायक है। यह उपलब्धि भारतीय तटरक्षक बल के साथ ही पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर जुटेगा दुग्ध संघ, कल 77वां अधिवेशन

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान साहस, शौर्य और समृद्ध पर्वतारोहण परंपरा से जुड़ी रही है। इस अभियान को उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित किया जाना विशेष महत्व रखता है। अभियान दल द्वारा माउंट मुकुट ईस्ट के शिखर पर 2,500 वर्ग फुट का विशाल उत्तराखंड ध्वज फहराया जाना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य की गौरवशाली यात्रा और हिमालय के साथ उसके गहरे जुड़ाव को भी प्रदर्शित करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन और पर्वतारोहण की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार साहसिक पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ ही युवाओं को पर्वतारोहण और अन्य साहसिक खेलों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस प्रकार के अभियान युवाओं को कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: एसएसपी मंजूनाथ टीसी और एसपी जगदीश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यकाल की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। बल के जवानों द्वारा हिमालय की ऊंचाइयों पर इस प्रकार की उपलब्धि हासिल करना उनकी साहसिक क्षमता और उत्कृष्ट प्रशिक्षण को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माउंट मुकुट ईस्ट अभियान से प्राप्त अनुभव वर्ष 2027 में प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की सफलता में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर एचएमआई, दार्जिलिंग के प्राचार्य एवं अभियान दल के नेतृत्वकर्ता कर्नल रजनीश जोशी ने अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय तटरक्षक बल वर्ष 2027 में अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण करने जा रहा है। स्वर्ण जयंती के अवसर पर प्रस्तावित माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारियों के अंतर्गत यह पर्वतारोहण अभियान आयोजित किया गया। इसके लिए पर्वतारोहियों के चयन एवं प्रशिक्षण की जिम्मेदारी हिमालयन माउंटेनियरिंग इंस्टीट्यूट, दार्जिलिंग को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Rudrapur News: सिक्योरिटी गार्ड हत्याकांड में मुठभेड़, आरोपी को लगी गोली; अब तक तीन गिरफ्तार

कर्नल जोशी ने बताया कि 15 सितंबर से 9 अक्टूबर 2026 तक संचालित अभियान के अंतर्गत संयुक्त दल ने माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण किया। इस अभियान को उत्तराखंड के 25 गौरवशाली वर्षों को समर्पित करते हुए शिखर पर 2,500 वर्ग फुट का विशाल ध्वज फहराया गया। उन्होंने बताया कि माउंट एवरेस्ट अभियान की तैयारियों के क्रम में दल द्वारा इससे पूर्व सिक्किम हिमालय में माउंट बी.सी. रॉय और माउंट थिंचेनखांग का भी सफल आरोहण किया जा चुका है। इन अभियानों से पर्वतारोहियों को उच्च हिमालयी परिस्थितियों में अनुकूलन, तकनीकी दक्षता और सामूहिक समन्वय का महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के अपर महानिदेशक आनंद प्रकाश बडोला, उप महानिरीक्षक हिमांशु नौटियाल, उप महानिरीक्षक डी.एस. चौहान, कमांडेंट अमित उनियाल, कमांडेंट विश्वजीत सिंह, एचएमआई के पासांग तेनजिंग शेरपा सहित अभियान दल के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CM Dhami #IndianCoastGuard #Mountaineering #MountMukutEast #UttarakhandNews

Related Stories

सरस आजीविका मेले में पहाड़ी गीत गाते कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव दल का अभ्यास Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
पौड़ी में इको कार खाई में गिरने के बाद घटनास्थल का दृश्य Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पौड़ी

Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
हल्द्वानी में नैनीताल दुग्ध संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन का दृश्य Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: दुग्ध संघ का 295.52 करोड़ का बजट पारित, फरवरी से दूध खरीद मूल्य में 3 रुपये की बढ़ोतरी

Mohan Chandra Joshi November 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • सरस आजीविका मेले में पहाड़ी गीत गाते कुमाऊं मंडलायुक्त दीपक रावत Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक

  • देहरादून में आपदा प्रबंधन दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान राहत एवं बचाव दल का अभ्यास Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां

  • आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क सुरक्षा अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते हुए Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान

  • पौड़ी में इको कार खाई में गिरने के बाद घटनास्थल का दृश्य Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पौड़ी

    Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (655)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (126)
  • उत्तराखंड (26,287)
  • उधमसिंह नगर (1,378)
  • क्राइम (3,628)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,029)
  • चमोली (476)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (796)
  • देहरादून (11,596)
  • नैनीताल (6,737)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (330)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (546)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (673)
  • संस्कृति (249)
  • स्वास्थ्य (1,390)
  • हरिद्वार (972)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक Haldwani News: सरस मेले में मंडलायुक्त दीपक रावत ने पहाड़ी गीत गाकर लूटी महफिल, झूम उठे दर्शक Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां Dehradun News: आपदा प्रबंधन दिवस पर 33 जगह मॉक ड्रिल, 8 घायलों का रेस्क्यू कर परखी तैयारियां Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी Haldwani News: सफाई कर्मियों की गैरहाजिरी पर कार्रवाई, निजी अमीनों को आयुक्त की सख्त चेतावनी Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान Uttarakhand News: सड़क हादसों पर सख्त हुए CM धामी, पूरे प्रदेश में चलेगा विशेष अभियान Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश Pauri Accident News: खाई में गिरी इको कार, 8 की मौत; CM धामी ने घायलों के एयरलिफ्ट के दिए निर्देश