उत्तराखंड: खेलते हुए भाई -बहन को कोबरा ने डसा , परिजनों में मचा कोहराम
वन विभाग की टीम कोबरा सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा दिया है।
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दर्दनाक खबर सामने आ रही है यहां डोईवाला के पंचवटी इलाके में घर में खेल रहे मासूम भाई-बहन को कोबरा सांप ने डस लिया। दोनों का उपचार आईसीयू में चल रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम कोबरा सांप को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा दिया है। घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया वहीं क्षेत्र में हड़कंप है।
प्राप्त समाचार के मुताबिक, डोईवाला के पंचवटी कॉलोनी निवासी अरविंद पांचाल के 3 वर्षीय बेटे शिवांश और 4 वर्षीय बेटी आसीन शनिवार शाम 4 बजे करीब घर में खेल रहे थे, कि इसी दौरान दोनों बच्चों को कोबरा सांप ने डस लिया। सांप के डसते ही दोनों बच्चे बेहोश हो गए, बच्चों को बेहोश होता देख परिजन उनके पास गए तो उन्हें बेड पर एक कोबरा सांप दिखाई दिया। कोबरा को देखते ही परिजनों के होश उड़ गए।
जब परिजनों ने शरीर पर देखा तो आसीन की गर्दन पर कोबरा के काटने के निशान दिखाई दिए। आनन-फानन में परिजनों ने दोनों बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है , जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


