उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहां भूकंप के झटके से फिर डोली धरती , घरों से बाहर निकले लोग
रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.6 ,भूकंप का केंद्र सतह से 5 किलोमीटर गहराई में
पिथौरागढ़। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भूकंप के झटके। घरों से बाहर निकले लोग दोपहर 12:57 पर महसूस किए भुकंप के झटके। रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई तीव्रता।
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिले के थल, तेजम, अस्कोट, नाचनी, बंगापानी आदि क्षेत्रों में लोग भूकंप के झटके लगते ही अपने घरों से बाहर की दौड़ पड़े।
प्राप्त समाचार के मुताबिक आज दोपहर लगभग 12:57 पर पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके से हडकंप मच गया लोग घरों से बाहर निकल आए। जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई वहीं, भूकंप का केंद्र सतह से करीब 5 किलोमीटर नीचे था हालांकि, भूकंप के झटकों से अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है। भूकंप का केंद्र तेजम बताया जा रहा है।
आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र तेजम तहसील में 5 किमी की गहराई में था। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रांर्गत भूकंप से क्षति होने संबंधी सूचना नहीं मिली है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


