चंपावत- ट्रक की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत , ऐसे हुआ हादसा
चंपावत। उत्तराखंड के चंपावत जनपद अंतर्गत लोहाघाट में दर्दनाक हादसा , ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत।
मृतक चंपावत कलेक्ट्रेट में आउट सोर्स कर्मी था। बताया जा रहा है कि बाबरू निवासी सुरेश फर्त्याल आज दिन में अपनी बाइक पर चंपावत से लोहाघाट पहुंचा। बाइक पर उसने अनाज की एक बोरी लाद रखी थी।
लोहाघाट में एसबीआई के एटीएम के पास उसने बाइक को साइड पर खड़ा तो कर दिया लेकिन बोरी के बोझ से वह बाइक के साथ सड़क पर गिर गया। इसी बीच पीछे से आ रहे एक लोडेड कैंटर का टायर उसके सिर पर चढ़ गया।
जिसकी वजह से लगभग 32 वर्षीय सुरेश फर्त्याल की मौत हो गई। सुरेश जिला कलेक्ट्रेट में अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय में आउट सोर्स कर्मी के रूप में काम करता था
अपनी बाइक संख्या यूके 03 बी / 2439 से चम्पावत की ओर से आ रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही लोहाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का पंचनामा करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इधर घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


