Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • जन भावनाओं का सम्मान तथा जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है : मुख्यमंत्री
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

जन भावनाओं का सम्मान तथा जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है : मुख्यमंत्री

Mohan Chandra Joshi March 24, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • प्रदेश के विकास हेतु हमारी नीति और नीयत है स्पष्ट :मुख्यमंत्री।
  • रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिये बनाया जायेगा मास्टर प्लान।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को शिव जूनियर हाई स्कूल थेवा, मालदेवता, देहरादून में वर्तमान सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित बहुउद्देशीय शिविर एवं जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की महान जनता ने इतिहास में पहली बार किसी सरकार को दोबारा सत्ता में लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं का सम्मान तथा जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के विकास हेतु हमारी नीति और नीयत, दिशा और लक्ष्य स्पष्ट है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रायपुर विधानसभा क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिये मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मालदेवता क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की। जिसमे रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रायपुर शाखा, विद्युत वितरण खण्ड के अन्तर्गत बैंक कालोनी से एल०आई०सी० बिल्डिंग तक 33 के०वी० हाइटेन्शन लाईन को भूमिगत करने, रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत मुख्य सड़कों के किनारे सिचाई विभाग की गुलों को भूमिगत करने, रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत वार्ड सं0-50 राजीव नगर के अन्तर्गत देवाचंल विहार में सीवर लाईन बिछवाये जाने, रायपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत रायपुर-मालदेवता रोड पर बह रहे चश्मे (प्राकतिक स्त्रोत) मिंयावाला में इण्टर कालेज व गन्ना सेन्टर के समीप भूमि पर तथा दुल्हनी नदी के पुल के निकट सिचांई विभाग की भूमि पर पर्यटन केन्द्र / वाटर पार्क के रूप में विकसित करने, क्षेत्र के विभिन्न पार्कों का सौन्दर्यीकरण किये जाने, पुलिया नं0 6 के समीप सिंचाई विभाग की भूमि पर वाटर पार्क का निर्माण, ग्राम पंचायत द्रोण द्वारा के मजरा कुण्ड घराट से बघर तक सड़क निर्माण कार्य अस्थाई खण्ड, लोक निर्माण विभाग, ऋषिकेश द्वारा किये जाने, खैरीमानसिंह में बाल्दी नदी के किनारे ग्रामसभा की भूमि पर खेल मैदान विकसित किया जाना शामिल है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक साल पूर्व उत्तराखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ा था जब पहली बार कोई सरकार चुनावों के बाद पुनः सत्ता में आई। यह जनता के आशीर्वाद एवं प्रेम से संभव हो सका। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में राज्य के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से कर्म और मर्म का संबंध है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में पिछले 8 वर्षों में प्रदेश को 1.50 लाख करोड़ की योजनाओं की सौगात मिली है। केदारनाथ पुननिर्माण, बद्रीनाथ सौंदर्यीकरण, चारधाम सड़क परियोजना से प्रदेश में सुनियोजित विकास की राज प्रशस्त हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ गरीबों का जीवन आसान बनाने के लिए गुड गवर्नेंस के साथ कार्य कर रही है। इस एक साल में देवभूमि उत्तराखंड की आन-बान और शान बढ़ी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य ने प्रत्येक क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। हमारी ये प्रगति की यात्रा, ये उन्नति की यात्रा और ये विकास की यात्रा आगे भी अनवरत जारी रहेगी। राज्य सरकार ने विधानसभा रायपुर में सुनियोजित विकास कराए जाने के लिए अलग से मास्टर प्लान भी बना रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य है उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना और हम इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए विकल्प रहित संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और इसके लिए हम दिन रात कार्य कर रहे हैं। हमारे लिए राज्य की जनता सर्वोपरि है और हमारा हर एक फैसला जन भावनाओं के आधार पर लिया जाता है। राज्य सरकार पलायन, रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन जैसे विषयों पर ऐसी ठोस नीतियां बनाने का कार्य कर रही है जो आने वाले वर्षों में ’’आत्म निर्भर उत्तराखण्ड’’ के हमारे संकल्प को सिद्ध करेंगी। उन्होंने कहा हमारी नीति और नियत दोनों स्पष्ट हैं, इसीलिए आज उत्तराखंड में पहले से कहीं अधिक युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं, आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज मिल रहा है, गरीबों के प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास मिल रहा है और जरूरतमंदों को राशन भी उपलब्ध करवाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड प्रत्येक क्षेत्र में विकास के हर मापदंड को छू रहा है, वो चाहे हमारे प्रदेश की पहले से अधिक मजबूत होती जीडीपी हो, या पहले से दुगुनी प्रति व्यक्ति आय । उन्होंने कहा आज उत्तराखंड राज्य में हो रहे बदलाव को प्रत्येक व्यक्ति देख रहा है आज हम प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा राज्य आत्मनिर्भरता की ओर लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने तय किया है कि जिन योजनाओं का शिलान्यास होगा, उनका लोकार्पण भी हमारे द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून , समान नागरिक आचार संहिता का मसौदा तैयार, जबरन धर्मांतरण पर रोक के लिये कानून बनाया। साथ ही आंदोलनकारियों व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत का क्षैतिज आरक्षण, अंत्योदय परिवारों को तीन मुफ्त गैस के सिलेंडर, प्रदेश की महिलाओं के लिये क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था को लागू करने एवं नई शिक्षा नीति और नई खेल नीति लागू करने का कार्य भी हमारी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा जिन कार्यों को पूर्व की सरकारें इच्छा शक्ति न होने के कारण असंभव कहती थीं, उन कार्यों को धामी सरकार ने संभव करके दिखाया है। उन्होंने कहा हमारे लिए प्रदेश और प्रदेश के हित सर्वोपरि है और जब तक हमारी सरकार है हम किसी भी वर्ग का अहित नहीं होने देंगे। हमारा लक्ष्य तय है और हमें अपने उन लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति को सुनिश्चित करना है।

विधायक श्री उमेश शर्मा काऊ ने मुख्यमंत्री को 1 वर्ष के सफल कार्यकाल पर बधाई देते हुए उन्हें त्वरित निर्णय लेने वाला जन नेता बताया। उन्होंने रायपुर क्षेत्र के लिए समय-समय पर मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृत की गई विकास योजनाओं के लिए भी आभार व्यक्त किया।

इस दौरान जिलाधिकारी सोनिका, विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Hindi News Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर जन भावनाओं का सम्मान तथा जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि है : मुख्यमंत्री देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक करते आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

  • हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

  • देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

  • देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,615)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,305)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश