#WeatherAlert

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 20 अगस्त को टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और देहरादून में भारी बारिश की संभावना है। वहीं 21 अगस्त को टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। मौसम की चेतावनी को देखते हुए ऊधमसिंह नगर में 21 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज उत्तराखंड के कई पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है। टिहरी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर समेत छह जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के दौरान पहाड़ी मार्गों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ सकता है।... Read More
मौसम विभाग की चेतावनी के बाद देहरादून में एहतियाती कदम उठाया गया है। 20 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और बारिश के तीव्र दौर की आशंका को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 18 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पौड़ी और ऊधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जनपदों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश और गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर रह सकता है। अगले दिनों में नैनीताल, बागेश्वर और देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश के दौरान भूस्खलन, सड़क बाधित होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए विशेष सतर्कता जरूरी है।... Read More
देहरादून में 18 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी ने एहतियाती कदम उठाया है। मौसम की गंभीर स्थिति और संभावित आपदा जोखिम को देखते हुए सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां तेज हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 18 अगस्त तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 14 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 अगस्त को बारिश में कुछ कमी आने के आसार हैं।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 13 से 16 अगस्त के बीच उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां तेज रहेंगी। 14 और 16 अगस्त को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और चंपावत समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और मैदानी इलाकों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।... Read More
उत्तराखंड में 11 अगस्त को उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन घंटे में कई पर्वतीय जिलों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका है। 12 से 14 अगस्त तक भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।... Read More
उत्तराखंड में सोमवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ घंटों के लिए कई पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। 11 अगस्त को भी नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटे में भूस्खलन, नदी-नालों के उफान और जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है।... Read More
देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना, सात जिलों में येलो अलर्ट; बागेश्वर में स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश देहरादून... Read More