Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच 18 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच देहरादून में 18 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका, जिलाधिकारी ने आपदा जोखिम को देखते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया
देहरादून। जिले में लगातार हो रही तेज बारिश और मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून ने 18 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों और सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।
जिला प्रशासन के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और NDMA के National Disaster Alert Portal से 17 अगस्त को जारी अपडेटेड मौसम पूर्वानुमान में 18 अगस्त की दोपहर तक देहरादून जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आपदा के जोखिम को देखते हुए लिया निर्णय
प्रशासन ने मौसम की स्थिति और संभावित आपदा जोखिम को देखते हुए एहतियाती कदम उठाया है। आदेश के तहत सरकारी, गैर-सरकारी और निजी सभी स्कूल 18 अगस्त को बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित नहीं होंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रशासन ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
यह भी पढ़ें ...

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


