Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 18 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट, 18 अगस्त तक बरसेंगे मानसूनी बादल

उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां तेज हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 18 अगस्त तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 14 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 अगस्त को बारिश में कुछ कमी आने के आसार हैं।
Mohan Chandra Joshi August 14, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच मौसम का बदला मिजाज

उत्तराखंड में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, 18 अगस्त तक मौसम सक्रिय रहने का अनुमान।

ख़बर शेयर करें -

14 से 18 अगस्त तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, पांच जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट; आकाशीय बिजली और तेज बारिश को लेकर भी अलर्ट

देहरादून, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ ही पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में देर रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। पिछले तीन घंटों के दौरान नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।
बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो चोरगलिया में 87.5 मिलीमीटर, गुलरभोज में 73 मिलीमीटर, गदरपुर में 68.5 मिलीमीटर, सौंग में 23.5 मिलीमीटर, नैनीताल में 18 मिलीमीटर और चंपावत में 13 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा गढ़वाल मंडल के कई अन्य हिस्सों में भी अच्छी बारिश हुई है।
18 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी ताजा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में 18 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने स्थिति को देखते हुए अलग-अलग दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं। वहीं, कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी चेतावनी दी गई है।
14 अगस्त का मौसम: पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार, 14 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
इसके अलावा हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग और चंपावत जिलों में भारी बारिश तथा आकाशीय बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जिलों में भी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना को देखते हुए चेतावनी जारी की गई है।
15 अगस्त: पिथौरागढ़ और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट
शनिवार, 15 अगस्त को पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दोनों जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी, नैनीताल और चंपावत जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।
16 अगस्त: पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
रविवार, 16 अगस्त को देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जनपदों में भी भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
17 अगस्त: देहरादून, पौड़ी और टिहरी में ऑरेंज अलर्ट
17 अगस्त को देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के शेष जनपदों में भारी वर्षा, आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
18 अगस्त: चार जिलों में भारी बारिश की संभावना
18 अगस्त को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन जिलों के साथ राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियों और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना बनी रहेगी।
19 और 20 अगस्त को कुछ राहत के आसार
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 19 और 20 अगस्त को प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कुछ कमी आने के आसार हैं। हालांकि, राज्य के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए भी परिस्थितियों पर नजर बनाए रखने की संभावना जताई है।
लगातार बारिश और संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों को देखते हुए प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन तंत्र को सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम खराब होने की स्थिति में लोगों से नदी-नालों, गदेरों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने तथा मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वर्ल्डस्किल्स-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HeavyRain #IMDAlert #Monsoon #OrangeAlert #UttarakhandMorningPost #UttarakhandWeather #WeatherAlert #WeatherUpdate

Related Stories

पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
देहरादून में सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर समीक्षा बैठक करते आयोग अध्यक्ष भगवत प्रसाद मकवाना Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा-सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता, आयोग अध्यक्ष के सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पंतनगर किसान मेले का दृश्य Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण

  • हरिद्वार में महिला आरक्षी से छेड़खानी के आरोप में होमगार्ड पर मुकदमा Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज

  • देहरादून में सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत

  • देहरादून में सीएम हेल्पलाइन और मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा करते डीएम डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश

  • देहरादून में समाधान दिवस के दौरान शिकायतें सुनते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (289)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,615)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,524)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,006)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (737)
  • देहरादून (11,305)
  • नैनीताल (6,563)
  • पर्यटन (221)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (984)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,213)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (528)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,381)
  • हरिद्वार (944)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Pantnagar Kisan Mela: पंतनगर में 3 अक्टूबर से सजेगा 120वां किसान मेला, जानिए खास आकर्षण Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Crime News: महिला आरक्षी से छेड़खानी का आरोप, होमगार्ड पर मुकदमा दर्ज Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की फोर्स क्लोज शिकायत की डीएम ने मौके पर जांची हकीकत Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों पर डीएम सख्त, 2 दिन में रिपोर्ट के निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश Dehradun News: समाधान दिवस में 140 से अधिक शिकायतें, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश