#UttarakhadNews

कांवड़ यात्रा के बीच हरिद्वार में गंगा घाटों पर SDRF की मुस्तैदी ने संभावित हादसों को टाल दिया। 8 अगस्त को अलग-अलग घटनाओं में पैर फिसलने और गंगा के तेज बहाव की चपेट में आए 18 शिवभक्तों को SDRF जवानों ने साहस और तत्परता के साथ रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी ने श्रद्धालुओं से निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करने और तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के चलते 9 और 10 अगस्त को कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दिनों कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 11 से 13 अगस्त तक भी कई स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली की संभावना बनी रहेगी। मौसम की स्थिति को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी संबंधित जिलों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।... Read More
देहरादून में तीलू रौतेली जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 13 महिलाओं और 35 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया। इस दौरान तीलू रौतेली पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार रुपये और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की घोषणा की गई।... Read More
देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित क्रीड़ा हॉल में आयोजित जनपदीय जूडो प्रतियोगिता में तीन आयु वर्गों के बालक और बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।... Read More
नैनीताल जिले में भू कानून के उल्लंघन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी के आदेश पर 14 मामलों में करीब 304 नाली भूमि राज्य सरकार में निहित की गई। जांच में भूमि के निर्धारित उपयोग में बदलाव, तय सीमा से अधिक भूमि खरीद और कृषि व आवासीय भूमि के व्यावसायिक इस्तेमाल समेत कई उल्लंघन सामने आए।... Read More
अल्मोड़ा के रवि टम्टा का उड़ने वाला इलेक्ट्रिक वाहन तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में एक अनूठा प्रयास है। सफल ट्रायल के बाद अब इसकी सुरक्षा, स्थिरता और क्षमता को लेकर आगे परीक्षण किए जाने हैं। रवि का यह प्रयास पहाड़ी क्षेत्रों में भविष्य के परिवहन और आपात सेवाओं के लिए नई संभावनाएं खोल सकता है।... Read More