डिजिटल भू-अभिलेख व्यवस्था को सरल और नागरिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में नैनीताल प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया कि ई-भूलेख पोर्टल से स्वयं डाउनलोड की गई कम्प्यूटरीकृत खतौनी को केवल ऑनलाइन प्राप्त होने के आधार पर अस्वीकार नहीं किया जाएगा। यदि दस्तावेज का विवरण पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेख से मेल खाता है, तो उसे मान्य किया जाएगा। इससे नागरिकों को एक ही दस्तावेज के लिए बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी और सरकारी सेवाओं में डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।... Read More
#LalitMohanRaiyal
जनप्रतिनिधियों से प्राप्त शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्मित कौन्ता–ककोड़–हरीशताल मोटर मार्ग की गुणवत्ता की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए हैं। समिति स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्ता परीक्षण और अभिलेखों की जांच कर तीन सप्ताह में रिपोर्ट देगी। अनियमितता मिलने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।... Read More
1 अगस्त से लागू होने वाले नो हॉर्न जोन को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने समीक्षा बैठक में व्यापक प्रचार-प्रसार, CCTV निगरानी, साइन बोर्ड, जनजागरूकता अभियान और विभिन्न संगठनों के सहयोग से नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।... Read More
तीनपानी बाईपास समेत जनपद के दुर्घटना संभावित मार्गों पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। डीएम ललित मोहन रयाल ने ब्लैक स्पॉट सुधार, ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती के साथ आधुनिक सुरक्षा उपाय जल्द लागू करने के निर्देश दिए।... Read More
हल्द्वानी में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने विकास योजनाओं की प्रगति, 20-सूत्री एवं 25-सूत्री कार्यक्रमों और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित योजनाओं का समयबद्ध निस्तारण, मानसून में शत-प्रतिशत पौधारोपण, मानव-वन्यजीव संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में सोलर लाइट लगाने और बेतालघाट ट्रॉली प्रकरण की जांच सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।... Read More
जिला प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि नैनीताल में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण जैसे कड़े कदम आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा हैं।... Read More
हल्द्वानी में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में डीएम ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों की निगरानी, डेंगू नियंत्रण और क्लीनिकल एस्टैब्लिशमेंट एक्ट के पालन को लेकर सख्त निर्देश दिए। बिना पंजीकरण अल्ट्रासाउंड मशीन की सूचना देने पर ₹50 हजार इनाम का भी ऐलान किया गया।... Read More
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे विकास योजना के तहत जिला चयन समिति ने विभिन्न श्रेणियों के 24 आवेदन स्वीकृत किए। डीएम ने पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई पर जोर दिया।... Read More
नैनीताल प्रशासन ने निजी विद्यालयों की शुल्क व्यवस्था में बड़ा सुधार लागू किया है। अतिरिक्त फीस की वसूली पर रोक, जुलाई से समायोजन और नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर लाखों रुपये तक के जुर्माने की चेतावनी दी गई है।... Read More
नैनीताल जिले में फुटपाथों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और व्यावसायिक विस्तार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ललित मोहन रयाल ने एक माह के भीतर सर्वे और नियमित प्रवर्तन अभियान के निर्देश दिए हैं।... Read More



Lalkuan News: किसान मेला देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
Uttarakhand Cabinet: लालकुआं में भूमिधरी अधिकार सहित वर्ग-3 और वर्ग-4 की जमीन पर बड़ा फैसला
Uttarakhand Cabinet: धामी कैबिनेट के 24 बड़े फैसले, एयरपोर्ट-भूमि से शिक्षा तक अहम निर्णय
Dehradun Crime: शराब पिलाकर पति की हत्या, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
Haridwar Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली