Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: तीनपानी बाईपास पर बढ़ते हादसों पर डीएम का बड़ा एक्शन, कैमरे, LED लाइट और रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश

तीनपानी बाईपास समेत जनपद के दुर्घटना संभावित मार्गों पर सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक कार्ययोजना तैयार की है। डीएम ललित मोहन रयाल ने ब्लैक स्पॉट सुधार, ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्ती के साथ आधुनिक सुरक्षा उपाय जल्द लागू करने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi July 18, 2026
हल्द्वानी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते डीएम ललित मोहन रयाल।

ख़बर शेयर करें -

ब्लैक स्पॉट सुधारने, ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश; खनिज वाहनों से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर।

हल्द्वानी 18 जुलाई 2026। कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुये जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित स्थलों) को तत्काल सुधारने, सड़कों पर साइनेज/स्पीड ब्रेकर लगाने, और ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

हल्द्वानी तीनपानी बाईपास पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तत्काल सड़क पर विजिबिलिटी बढ़ाने के लिए रात के समय हादसों को रोकने के लिए, सेंसर-युक्त एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने, सड़क पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और दिशा-निर्देशन के लिए परावर्तक (रिफ्लेक्टिव/साइनिंग) बोर्ड लगाने कैमरा तथा सड़क पर रम्बल स्ट्रिप की संख्या बढाने के निर्देश दिये, ताकि वाहनों की गति नियंत्रित होने से हादसों में कमी आयेगी उन्होंनेे तत्काल कार्यो को करने के निर्देंश एनएच, एनएचएआई के अधिकारियों को मौके पर दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा तीनपानी बाईपास मार्ग पर पीक समय (वाहनों की आवाजाही अधिक होने पर) पुलिस और परिवहन विभाग की तैनाती की जायेगी ताकि सड़क हादसों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्ती बेहद जरूरी है। इसके लिए जुर्माने (चालान), लाइसेंस निलंबन, वाहन सीज करने और भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 के तहत सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति द्वारा जनपद में चिह्नित और आपत्ति वाले संवेदनशील मार्गों व ब्लैक-स्पॉट का अविलंब निस्तारण करना सुनिश्चित करें साथ ही दुर्घटना सम्भावित मार्गो पर क्रैश बैरियर लगाना, चेतावनी बोर्ड लगाना, पैराफिट का निर्माण करना और गति सीमा को नियंत्रित करना तत्काल सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Railway Jobs 2026: रेलवे में 1,688 पदों पर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए मौका

जिलाधिकारी ने कहा कि कोसी, अमृतपुर व गौला क्षेत्र में खनिज वाहनों के द्वारा जिन मार्गों से खजिन ले जाया जाता है और वे मार्ग क्षतिग्रस्त होने पर 10 लाख की धनराशि मार्गाें की मरम्मत हेतु खनिज न्याय निधि से स्वीकृत की है। उन्होने लोनिवि के अधिकारियों से कहा कि जिन क्षेत्रों में खनिज वाहनों से मार्ग क्षतिग्रस्त हुये है तत्काल उन मार्गों को ठीक कराया जाय।

जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए पीएम-राहत नामक योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत, सड़क दुर्घटना में घायल किसी भी व्यक्ति को दुर्घटना के दिन से 7 दिनों तक 1.5 लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार चिकित्सालय में प्रदान किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा स्वयं सड़क में पंहुचकर बिना हैलमेट दोपहिया यात्रा कर रहे लोगों को हेलमेट वितरित किये । उन्होंने कहा दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क दुर्घटनाओं में सिर की चोट से होने वाली मौतों को रोकना है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि सड़क सुरक्षा और अपनी जान की हिफाजत के लिए बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं।

बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चंद्र, सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डे,सचिव विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, अधिशासी अधिशासी लोनिवि, रतनेश सक्सेना, प्रत्यूष सिंह के साथ ही एनएच, एनएचएआई, नगर निगम आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #HaldwaniNews #LalitMohanRaiyal #Nainital News #RoadSafety #TrafficSaftey #UttarakhandNews

Related Stories

haldwani-train-cancellation-fog-winter-2026.jpg Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें

Mohan Chandra Joshi October 17, 2026
देहरादून में बुक्सा जनजाति के गांवों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की पहल Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
नैनीताल जिले में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश। Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में स्किल डेवलपमेंट प्लान को लेकर आयोजित बैठक Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहरी निकायों को ₹328 करोड़ और डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण के लिए धनराशि मंजूर। Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को मंजूरी दी। Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: दो अग्निवीर 40वीं वाहिनी पीएसी में होंगे समायोजित, CM धामी ने दी मंजूरी

Mohan Chandra Joshi October 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • haldwani-train-cancellation-fog-winter-2026.jpg Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें

  • देहरादून में बुक्सा जनजाति के गांवों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और मूलभूत सुविधाएं विकसित करने की पहल Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश

  • नैनीताल जिले में मानसून से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत और गड्ढामुक्त अभियान को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश। Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई

  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में स्किल डेवलपमेंट प्लान को लेकर आयोजित बैठक Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश

  • : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शहरी निकायों को ₹328 करोड़ और डीडीहाट में सीसी मार्ग निर्माण के लिए धनराशि मंजूर। Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,796)
  • उधमसिंह नगर (1,351)
  • क्राइम (3,549)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,396)
  • नैनीताल (6,602)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,228)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,171)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें Uttarakhand News: रद्द रहेंगी कई ट्रेनें, काठगोदाम-लालकुआं की गाड़ियां भी प्रभावित; यात्रीगण ध्यान दें Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश Dehradun News: बुक्सा जनजाति के गांवों को सभी योजनाओं से जोड़ने के निर्देश Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई Nainital News: नैनीताल जिले की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम सख्त; लापरवाही पर होगी कार्रवाई Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: उद्योगों की जरूरत के मुताबिक बनेगा स्किल डेवलपमेंट प्लान, मुख्य सचिव के निर्देश Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी Uttarakhand News: शहरी निकायों को ₹328 करोड़ मंजूर, सीसी मार्ग को भी धनराशि जारी