Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल जिले में फुटपाथों से हटेगा अतिक्रमण, डीएम ललित मोहन रयाल ने तैयार किया सख्त एक्शन प्लान

नैनीताल जिले में फुटपाथों पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और व्यावसायिक विस्तार के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। डीएम ललित मोहन रयाल ने एक माह के भीतर सर्वे और नियमित प्रवर्तन अभियान के निर्देश दिए हैं।
Mohan Chandra Joshi June 19, 2026
नैनीताल जिले में फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की योजना से संबंधित डीएम ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो।

अतिक्रमण मुक्त नैनीताल के लिए डीएम का एक्शन प्लान।

ख़बर शेयर करें -

एक माह में होगा व्यापक सर्वे, हर सप्ताह चलेगा संयुक्त अभियान; अवैध पार्किंग, व्यावसायिक अतिक्रमण और फुटपाथों की बदहाली पर प्रशासन की सख्त नजर।

हल्द्वानी, 19 जून 2026: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि संज्ञान में आया है कि जनपद नैनीताल के विभिन्न नगरीय क्षेत्रों में स्थित फुटपाथों पर स्थायी एवं अस्थायी प्रकृति के अतिक्रमण, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का अनधिकृत विस्तार, वेला-फड़, निर्माण सामग्री का भंडारण वाहनों की अवैध पार्किंग, विज्ञापन सामग्री की अनधिकृत स्थापना तथा गड्डों, टूट-फूट एवं अन्य अवरोधों के कारण फुटपाथ पैदल यात्रियों के उपयोग हेतु अनुपयुक्त एवं असुरक्षित हो गए हैं।

जिसके परिणामस्वरूप नागरिकों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांगजनों को मुख्य सड़क पर चलने के लिए विवश होना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की सम्भावना बढ़ जाती है।

उन्होंने अवगत कराया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समय-समय पर पारित निर्णयों में यह प्रतिपादित किया गया है कि सार्वजनिक सड़कों एवं फुटपाथों का प्राथमिक उद्देश्य आमजन के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करना है तथा राज्य एवं स्थानीय निकायों का यह संवैधानिक दायित्व है कि वे नागरिकों के सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन के अधिकार का संरक्षण करें।
विशेष रूप से सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Sodan Singh एवं अन्य बनाम New Delhi Municipal Committee एवं अन्य (AIR 1989 SC 1988) में यह प्रतिपादित किया गया कि फुटपाथों एवं सार्वजनिक मार्गों का मूल उद्देश्य आमजन के आवागमन की सुविधा है तथा किसी भी गतिविधि के कारण पैदल यात्रियों के अधिकार बाधित नहीं होने चाहिए।
Municipal Corporation of Greater Mumbai बनाम Kohinoor CTNL Infrastructure
2 Co. Pvt. Ltd. सहित विभिन्न वादों में सार्वजनिक मागों को अतिक्रमणमुक्त रखने की जिम्मेदारी स्थानीय
प्रशासन एवं निकायों की मानी गई है।
माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड द्वारा भी समय-समय पर सार्वजनिक स्थलों एवं मार्गो पर अतिक्रमण हटाने तथा नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने संबंधी निर्देश पारित किए गए हैं, जिनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन एवं गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार में सुरक्षित एवं सुगम आवागमन का अधिकार निहित है।

उक्त के मद्देनजर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा आदेश जारी करते हुए जनहित में तत्काल प्रभाव से कार्यवाही के निर्देश दिए है।

जिलाधिकारी ने आदेश में
नगर आयुक्त,नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी सहित समस्त उप जिलाधिकारियों, अधिशासी अभियन्ता/अधिशासी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संबंधित नगर निकाय, लोक निर्माण विभाग तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम गठित कर एक माह के भीतर फुटपाथों का व्यापक सर्वेक्षण कराएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

अतिक्रमण का वर्गीकरण

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सर्वेक्षण के दौरान अतिक्रमण को वर्गीकरण व श्रेणियों में पृथक करते हुए उसका विवरण तैयार कर उपलब्ध कराया जाय।
उन्होंने कहा कि स्थायी अतिक्रमण,अस्थायी अतिक्रमण,व्यावसायिक विस्तार,अवैध पार्किंग, निर्माण सामग्री का भंडारण,
गड्ढे एवं क्षतिग्रस्त फुटपाथ,
दिव्यांगजन हेतु अवरोध के संबंध में पूर्ण विवरण उपलब्ध कराएं।

जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अतिक्रमणकर्ताओं को संबंधित अधिनियमों एवं उपविधियों के अंतर्गत नोटिस जारी करेंगे तथा निर्धारित अवधि में अतिक्रमण न हटाने पर बलपूर्वक निष्कासन की कार्रवाई भी करेंगे।

जारी आदेशानुसार जिलाधिकारी ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने के संबंध में नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी व सभी उपजिलाधिकारियों,
अधिशासी अभियन्ता, अधिशासी अधिकारी को अपने क्षेत्र में प्रति सप्ताह न्यूनतम एक संयुक्त अभियान संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस अभियान में नगर निकाय, पुलिस एवं संबंधित विभागों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार फुटपाथों की मरम्मत के संबंध में लोक निर्माण विभाग एवं संबंधित नगर निकाय को अपने नियंत्रणाधीन फुटपाथों की जांच कर गड्डों, धंसाव, टूट-फूट एवं क्षतिग्रस्त हिस्सों का समयबद्ध मरम्मत कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख

उन्होंने आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 की भावना के अनुरूप आवश्यकतानुसार रैम्प टैक्टाइल पाथ एवं अन्य सुगम्यता सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
साथ ही अवैध पार्किंग पर रोक भी रोक लगाने हेतु निर्देश दिए हैं कि फुटपाथों का उपयोग किसी भी दशा में वाहन पार्किंग हेतु नहीं किया जाएगा। उल्लंघन की स्थिति में मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने जारी आदेश में नोडल अधिकारी नामित करने हेतु निर्देश दिए कि प्रत्येक नगर निकाय एक नोडल अधिकारी नामित करेगा, जो नागरिक शिकायतों का निस्तारण कर पाक्षिक प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस हेतु उत्तरदायित्व निर्धारण किया जाएगा, उन्होंने कहा है कि निर्देशों के अनुपालन में शिथिलता, उदासीनता अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध प्रचलित सेवा नियमों के अंतर्गत उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DM #DMNainital #LalitMohanRaiyal #Nainital #NainitalNews #UrbanManagement #Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News

Related Stories

हल्द्वानी के शहीद पार्क में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीये जलाते कार्यकर्ता और नागरिक हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
IMG-20260917-WA0032 पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून में जिला प्रशासन की पहल से रुद्र प्रताप नेगी की शिक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मुलाकात करते देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट में विश्वकर्मा जयंती पर मशीनरी पूजन करते अधिकारी और कर्मचारी Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Vishwakarma Jayanti: सुंदरकांड, हवन-यज्ञ और आरती से भक्तिमय हुआ नैनीताल आँचल दुग्ध संघ प्लांट परिसर

Mohan Chandra Joshi September 17, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी के शहीद पार्क में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद के दीये जलाते कार्यकर्ता और नागरिक हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

  • IMG-20260917-WA0032 पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित

  • देहरादून में जिला प्रशासन की पहल से रुद्र प्रताप नेगी की शिक्षा और पुनर्वास की व्यवस्था Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन

  • देहरादून सचिवालय में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मुलाकात करते देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थी Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख

  • देहरादून में बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,523)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,258)
  • नैनीताल (6,541)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (648)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर जले ‘आशीर्वाद के दीये’, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, CM धामी ने 7.52 करोड़ का स्नान घाट किया लोकार्पित Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन Dehradun News: परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप का सहारा बना जिला प्रशासन Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख Dehradun News: देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों से मिले मुख्य सचिव, तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने की दी सीख Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश Dehradun News: बाल संरक्षण, पुनर्वास में तेजी लाएं अधिकारी, डीएम ने दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश