Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, चार जिला बदर; चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: अपराधियों पर डीएम की बड़ी कार्रवाई, चार जिला बदर; चार के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

जिला प्रशासन की यह संयुक्त कार्रवाई स्पष्ट संकेत देती है कि नैनीताल में अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। जिला बदर और शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण जैसे कड़े कदम आदतन अपराधियों पर नकेल कसने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा हैं।
Mohan Chandra Joshi July 11, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की फाइल फोटो।

डीएम ललित मोहन रयाल ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।

ख़बर शेयर करें -

कानून-व्यवस्था पर सख्त रुख, तीन मामलों में गुंडा एक्ट और चार मामलों में शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई समाप्त; डीएम बोले- अपराधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ जारी रहेगा।

नैनीताल, 11 जुलाई 2026: जनपद नैनीताल में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधियों एवं शस्त्रों के दुरुपयोग पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने शनिवार को दो बड़े फैसले लेते हुए व्यापक कार्रवाई की है। जिलाधिकारी एवं जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल के निर्देश पर एक ओर चार आदतन अपराधियों को गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत छह माह के लिए जनपद से जिला बदर किया गया, वहीं दूसरी ओर शस्त्रों के दुरुपयोग और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर चार व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। साथ ही प्रशासन ने निष्पक्ष समीक्षा के बाद तीन मामलों में गुंडा एक्ट तथा चार मामलों में शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी समाप्त कर दी।
जिला प्रशासन के अनुसार रामनगर निवासी रोहित पांडे, मल्लीताल निवासी देव सिंह जाटव, हल्द्वानी निवासी गौरव मेहंदी रत्ता तथा हिमांशु पंत उर्फ पटाखा के विरुद्ध हत्या के प्रयास, शस्त्र अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, चोरी सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके आपराधिक इतिहास और गतिविधियों को देखते हुए जिलाधिकारी ने चारों को छह माह के लिए नैनीताल जनपद की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं, ताकि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे।
इसी क्रम में जिला प्रशासन ने शस्त्रों के दुरुपयोग के मामलों में भी कड़ी कार्रवाई करते हुए चार शस्त्र अनुज्ञप्तियां निरस्त कर दीं। काठगोदाम निवासी त्रिभुवन चंद द्वारा सार्वजनिक स्थान पर लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग किए जाने तथा रामनगर निवासी ललित बेलवाल के लाइसेंसी हथियार का दुरुपयोग होने के मामलों को गंभीर मानते हुए उनके लाइसेंस रद्द कर दिए गए। इसके अलावा आपराधिक मामलों में संलिप्त पाए जाने के आधार पर बनभूलपुरा निवासी इश्तियाक अली और मोहम्मद सलीम के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त कर दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लाइसेंसी हथियार रखना एक विशेष वैधानिक अधिकार है, जिसका जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग किया जाना अनिवार्य है।
वहीं उपलब्ध अभिलेखों और तथ्यों की विस्तृत समीक्षा के बाद जिला प्रशासन ने बिंदुखत्ता निवासी चंदन टाकुली, लालकुआं निवासी विश्वनाथ तथा काठगोदाम निवासी जीवन कनवाल के विरुद्ध चल रही गुंडा एक्ट की कार्रवाई समाप्त कर दी। इसी प्रकार शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण से जुड़े चार अन्य मामलों में भी पर्याप्त आधार न मिलने पर कार्रवाई समाप्त कर दी गई।
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि जनपद में आम नागरिकों की सुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर, शस्त्रों के दुरुपयोग पर लाइसेंस निरस्तीकरण और मामलों की निष्पक्ष समीक्षा—ये सभी कदम प्रशासन की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति का हिस्सा हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #ArmsLicense #BreakingNews #CrimeControl #LalitMohanRaiyal #Nainital News #UttarakhandNews

Related Stories

Ramnagar degree college principal threat case, three accused in police custody Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य की शिष्टाचार भेंट। Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजनीति

Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई

Mohan Chandra Joshi October 10, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था में जुटी नैनीताल पुलिस। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे से पहले नैनीताल पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा से ट्रैफिक तक चाक-चौबंद इंतजाम!

Mohan Chandra Joshi October 9, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • Ramnagar degree college principal threat case, three accused in police custody Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य की शिष्टाचार भेंट। Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राजनीति

    Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी में प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में व्यापारियों के हितों से जुड़ी 8 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा

  • उत्तराखंड में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा करते मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश

  • बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,716)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,542)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (744)
  • देहरादून (11,354)
  • नैनीताल (6,590)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,221)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,165)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (951)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में Ramnagar News: डिग्री कॉलेज के प्रधानाचार्य को जलाने की धमकी, तीन युवक हिरासत में Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई Uttarakhand News: दिनेश आर्य राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित, CM धामी ने दी बधाई Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: व्यापारियों के लिए CM धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, सुरक्षा-सम्मान का भरोसा Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश Uttarakhand News: केदारनाथ रोपवे परियोजना को रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव के अहम निर्देश Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान Uttarakhand News: हर जिले में खुलेंगे विज्ञान एवं नवाचार केंद्र, CM धामी का बड़ा ऐलान