Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: 1 अगस्त से लागू होगा नो हॉर्न जोन, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 1 अगस्त से लागू होगा नो हॉर्न जोन, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

1 अगस्त से लागू होने वाले नो हॉर्न जोन को प्रभावी बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम ललित मोहन रयाल ने समीक्षा बैठक में व्यापक प्रचार-प्रसार, CCTV निगरानी, साइन बोर्ड, जनजागरूकता अभियान और विभिन्न संगठनों के सहयोग से नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi July 21, 2026
नैनीताल में 1 अगस्त से लागू होने वाले नो हॉर्न जोन की तैयारियों की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल।

1 अगस्त से लागू होने वाले नो हॉर्न जोन की तैयारियों को लेकर डीएम ललित मोहन रयाल ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

ख़बर शेयर करें -

तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक नो हॉर्न जोन के शत-प्रतिशत अनुपालन के लिए डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की, CCTV, साइन बोर्ड और जागरूकता अभियान के दिए निर्देश।

नैनीताल, दिनांक 21 जुलाई 2026: उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड, नैनीताल द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन तथा नैनीताल नगर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं पर्यटक-अनुकूल बनाए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने उत्तराखण्ड मोटरयान नियमावली, 2011 के नियम-187 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक सम्पूर्ण मॉल रोड क्षेत्र में वाहनों द्वारा हॉर्न (ध्वनि संकेतकों) के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के आदेश पूर्व में जारी किया गए थे। उक्त जारी आदेशों का शतप्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु आवश्यक तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने आगामी 1 अगस्त से तल्लीताल डांठ से मल्लीताल रिक्शा स्टैंड तक वाहनों में हॉर्न के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित लगाए जाने हेतु पुलिस, परिवहन, राजस्व, विकास प्राधिकरण एवं नगर पालिका द्वारा की जा रही तैयातियों की विस्तार से समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय आम नागरिकों के साथ ही आने वाले पर्यटकों व बाहरी लोगों को इसकी पूर्व से जानकारी हो इस हेतु बृहद तौर पर प्रचार-प्रसार किया जाय। नो हॉर्न से संबंधित डिस्प्ले व साइन बोर्ड, फ्लैक्सी विभिन्न स्थानों में लगाए जाए। साथ ही आने वाले लोगों को यहॉं की स्वच्छता बनाए रखने पर्यावरण व झील संरक्षण हेतु भी प्रेरित किए जाने हेतु जगह जगह बोर्ड लगाते हुए जागरूक किया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि मॉल रोड में शतप्रतिशत नो हॉर्न जॉन लागू कराए जाने हेतु स्थानीय संगठनों का भी महत्वपूर्ण सहयोग आवश्यकीय है इस हेतु उन्होंने उपजिलाधिकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं सम्भागीय परिवहन अधिकारी को शीघ्र ही स्थानीय व्यापार मंडल, टैक्सी एसोसिएशन बार संघ, व्यापार संघ, नाव संगठन,डीएसए के साथ ही विभिन्न संगठनों व नैनीताल स्थित विभिन्न संस्थानों के साथ बैठक कर उनका भी सहयोग लिया जाय व उन्हें इस संबंध में जागरूक भी किया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

जिलाधिकारी ने कहा कि इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु वालिंटियर एनसीसी,एन एस एस,मेरा युवा भारत के वॉलिंटियर्स का भी सहयोग लिया जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि आदेशों का शतप्रतिशत अनुपालन हो तथा उल्लघंन करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही कराए जाने हेतु मॉल रोड में एक सप्ताह के भीतर विभिन्न स्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। इस सबंध में जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी नैनीताल को तत्काल सर्वे कर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए। ताकि निर्देशों का अनुपालन न करने पर तत्काल नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को जागरूक करने हेतु 24 जुलाई से 31 जुलाई तक एक बृहद अभियान भी चलाया जाए और लोगों को जागरूक किया जाय।

जिलाधिकारी ने कहा कि नैनीताल देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का प्रमुख पर्यटन स्थल है। मॉल रोड की पहचान शांत, प्राकृतिक एवं सौम्य वातावरण के लिए है। ऐसे में वाहनों के अनावश्यक हॉर्न से उत्पन्न ध्वनि प्रदूषण पर्यटकों के अनुभव को प्रभावित करता है। इस निर्णय का उद्देश्य नगर में ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को शांत एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: बस की टक्कर से हल्द्वानी के दो लोगों की मौत

उन्होंने पुनः सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे आदेश का पूर्ण अनुपालन करते हुए मॉल रोड क्षेत्र में हॉर्न का प्रयोग न करें तथा नैनीताल की प्राकृतिक एवं पर्यावरणीय गरिमा बनाए रखने में अपना सहयोग करें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 01 अगस्त, 2026 से आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध उत्तराखण्ड मोटरयान नियमावली एवं अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के अंतर्गत नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में पुलिस अधीक्षक (यातायात) जगदीश चंद्र, सम्भागीय परिवहन अधिकारी अरविन्द पाण्डे, सचिव जिला विकास प्राधिकरण मनीष कुमार, उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविकांत सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DMNainital #LalitMohanRaiyal #Nainital #Nainital News #NoHornZone #TrafficManagement #UttarakhandNews

Related Stories

देहरादून में पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
हरिद्वार पुलिस में तैनात दिवंगत कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की फाइल फोटो Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • हरिद्वार

Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में रोजगार और सरकारी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
चम्पावत में सोलर कार बनाने वाले युवा नवाचारी राहुल नरियाल को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • बागेश्वर

Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महानवमी पर कन्या पूजन करते हुए Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: सीएम धामी ने महानवमी पर किया कन्या पूजन

Mohan Chandra Joshi October 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून में पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

  • हरिद्वार पुलिस में तैनात दिवंगत कांस्टेबल चालक प्रमोद कुमार की फाइल फोटो Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • हरिद्वार

    Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में रोजगार और सरकारी उपलब्धियों की जानकारी देते हुए Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी

  • चम्पावत में सोलर कार बनाने वाले युवा नवाचारी राहुल नरियाल को सम्मानित करते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित

  • बागेश्वर में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का निरीक्षण करतीं जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • पर्यटन
    • बागेश्वर

    Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,840)
  • उधमसिंह नगर (1,354)
  • क्राइम (3,554)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,018)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (756)
  • देहरादून (11,415)
  • नैनीताल (6,609)
  • पर्यटन (224)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (988)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,232)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (957)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी Uttarakhand News: पांच साल में 35 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी- सीएम धामी Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित Champawat News: सोलर कार बनाने वाले राहुल नरियाल को डीएम ने किया सम्मानित Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण Bageshwar News: पिंडारी ग्लेशियर ट्रेक का डीएम ने किया निरीक्षण