Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर डीएम का बड़ा एक्शन, अतिरिक्त वसूली लौटाने के आदेश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Nainital News: निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर डीएम का बड़ा एक्शन, अतिरिक्त वसूली लौटाने के आदेश

नैनीताल प्रशासन ने निजी विद्यालयों की शुल्क व्यवस्था में बड़ा सुधार लागू किया है। अतिरिक्त फीस की वसूली पर रोक, जुलाई से समायोजन और नियम तोड़ने वाले स्कूलों पर लाखों रुपये तक के जुर्माने की चेतावनी दी गई है।
Mohan Chandra Joshi June 27, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा निजी विद्यालयों की मनमानी फीस पर सख्त निर्देश जारी किए जाने से संबंधित तस्वीर।

नैनीताल में निजी स्कूलों की फीस व्यवस्था पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी करते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल।

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल के सभी निजी विद्यालयों के लिए नई शुल्क व्यवस्था लागू, PTA की मंजूरी के बिना फीस वृद्धि नहीं; अतिरिक्त वसूली का समायोजन 1 जुलाई से अनिवार्य

नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में निजी विद्यालयों द्वारा विभिन्न मदों में अनाधिकृत शुल्क वसूले जाने तथा अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ डाले जाने पर शिकायतों पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरान्त मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल द्वारा सभी निजी विद्यालयों के लिए शुल्क निर्धारण एवं वसूली सम्बन्धी विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन की इस कारवाई से हजारों अभिभावकों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कई विद्यालय शिक्षण शुल्क के अतिरिक्त प्रवेश शुल्क, विकास शुल्क, परीक्षा शुल्क तथा अन्य विभिन्न मदों में मनमाने ढंग से शुल्क वसूल रहे थे। जारी आदेश के अनुसार प्रवेश शुल्क किसी भी स्थिति में अत्यधिक नहीं होगा तथा केवल वास्तविक एवं औचित्यपूर्ण व्यय के आधार पर ही लिया जा सकेगा। शिक्षण शुल्क एवं परीक्षा शुल्क के अतिरिक्त लिए जाने वाले विभिन्न शुल्कों को समायोजित कर केवल विकास शुल्क के रूप में निर्धारित किया जाएगा, जिसे न्यूनतम रखा जाएगा तथा उसका अनुमोदन अभिभावक-शिक्षक संघ (PTA) से प्राप्त करना अनिवार्य होगा। किसी अन्य नाम से अतिरिक्त शुल्क वसूलने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राज्य सरकार द्वारा बोर्ड से सम्बद्धता हेतु एन.ओ. सी. की शर्तों के अनुसार निजी विद्यालय तीन वर्षों की अवधि में कुल अधिकतम 10 प्रतिशत शुल्क वृद्धि ही कर सकेंगे और इसके लिए भी PTA की स्वीकृति आवश्यकीय होगी। मनमानी शुल्क वृद्धि को नियमों का उल्लघंन माना जाएगा।

विद्यालयों को पूरे शैक्षिक सत्र में केवल चार मासिक परीक्षाऐं, एक अर्द्धवार्षिक एवं एक वार्षिक परीक्षा आयोजित करने तथा बोर्ड कक्षाओं में अधिकतम एक या दो प्री-बोर्ड परीक्षाऐं लेने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा शुल्क का निर्धारण प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका एवं अन्य सामग्री की वास्तविक लागत के आधार पर किया जायेगा। किसी भी दशा में उच्चतम कक्षा के लिए परीक्षा शुल्क रू0 600/- (रू० छः सौ मात्र) से अधिक नहीं होगा, वहीं स्थानान्तरण प्रमाण पत्र TC शुल्क मात्र रू0 1/- (रू० एक मात्र) निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों को शुल्क भुगतान की मासिक, त्रैमासिक, छमाही अथवा वार्षिक व्यवस्था वैकल्पिक रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं। किसी भी अभिभावक को एकमुश्त शुल्क जमा करने के लिए बाध्य नहीं किया जायेगा एवं शुल्क की रसीद अनिवार्य रूप से दी जायेगी।

आदेश का सबसे महत्वपूर्ण प्रावधान यह है कि शैक्षिक सत्र 2026-27 में विभिन्न मदों में वसूले गए अतिरिक्त शुल्कों का समायोजन 01 जुलाई 2026 के शिक्षण शुल्क में किया जायेगा। यदि अतिरिक्त वसूली गयी राशि जुलाई माह के शुल्क से अधिक होगी तो शेष धनराशि आगामी माहों के शुल्क में समायोजित करनी होगी। सभी विद्यालयों को किये गये समायोजन की प्रमाणित विवरण आदेश जारी होने के 07 दिवस के भीतर शिक्षा विभाग को उपलब्ध कराना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल ने चेतावनी दी है कि आदेशों का उल्लघंन करने वाले विद्यालयों के विरूद्ध आर.टी.ई. एक्ट के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत रू0 1.00 लाख (रू० एक लाख मात्र), एवं सी.बी.एस.ई. बॉयलाज के सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत रू0 5.00 लाख (रू० पाँच लाख मात्र) का आर्थिक दंड, मान्यता प्रत्याहरण, एन०ओ०सी० निरस्तीकरण तथा शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 एवं अन्य प्रचलित नियमों के तहत कठोर वैधानिक कारवाई की जायेगी।

प्रशासन की इस पहल को निजी विद्यालयों की शुल्क व्यवस्था में पारदर्शिता लाने तथा अभिभावकों के हितों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #DMAction #DMNainital #DMOrder #Education #LalitMohanRaiyal #Nainital #NainitalNews #SchoolFees #UttarakhandNews

Related Stories

बनलेख सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस और रेस्क्यू टीम Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में फलोत्पादन योजनाओं को लेकर बैठक Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुलाकात Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बनलेख सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस और रेस्क्यू टीम Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में फलोत्पादन योजनाओं को लेकर बैठक Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

  • केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुलाकात Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,093)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,465)
  • खेल (358)
  • चंपावत (973)
  • चमोली (441)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (693)
  • देहरादून (11,048)
  • नैनीताल (6,440)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,138)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,150)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (633)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी