#Haldwani

उत्तराखंड में कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 10 दलों में करीब 500 श्रद्धालु यात्रा करेंगे। प्रशासन ने मेडिकल, हेलीकॉप्टर, सड़क, सुरक्षा और आपदा प्रबंधन के व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए हैं।... Read More
वीकेंड के दौरान पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए हल्द्वानी-काठगोदाम में 27 और 28 जून के लिए विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। भारी वाहनों पर प्रतिबंध के साथ पर्यटक वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट तय किए गए हैं।... Read More
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में हल्द्वानी और चमोली की दो छात्राएं को तीन मुस्लिम युवकों के साथ किराए के मकान में लिव इन के मामले ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने जांच के बाद छात्राओं को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है और मामले की जांच जारी है।... Read More
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नैनीताल पुलिस ने अप्रैल से जून 2026 के बीच 56.25 लाख रुपये कीमत के 256 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। मोबाइल वापस मिलने पर 256 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।... Read More
गौलापार क्षेत्र के विजयपुर गांव में सड़क और कॉजवे निर्माण परियोजना को प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। सांसद अजय भट्ट ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं हल्द्वानी में जनता से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं के समाधान के निर्देश भी दिए।... Read More
काठगोदाम में आयोजित लैण्ड फ्राड समन्वय समिति की बैठक में अल्मोड़ा, नैनीताल और उधमसिंह नगर के 77 मामलों की समीक्षा की गई। समिति ने 30 मामलों में एफआईआर दर्ज करने की सिफारिश करते हुए भूमि धोखाधड़ी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।... Read More
हल्द्वानी स्थित एसटीएच मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद दो शवों की अदला-बदली हो गई। अंतिम दर्शन के दौरान परिजनों को गलती का पता चला, जिसके बाद अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ... Read More
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में भूमि विवादों की बढ़ती शिकायतों पर चिंता जताते हुए फर्जी जमीन सौदों और लापरवाह राजस्व कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर निस्तारण भी किया गया।... Read More
विशेष संपर्क अभियान के तहत सांसद अजय भट्ट ने वीरांगना भावना गोस्वामी का सम्मान किया। इस दौरान शहीद मोहन नाथ गोस्वामी के बलिदान को नमन करते हुए शहीद स्थल के विकास के लिए महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं।... Read More
हल्द्वानी पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी का वाहन बरामद कर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की है।... Read More