Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही

नैनीताल जनपद की दिशा समिति की बैठक में सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में आरडीएसएस योजना की जांच, गेठिया मानसिक चिकित्सालय को सितंबर तक पूरा करने, बरेली रोड-तीनपानी-गोरापड़ाव क्षेत्र में सड़क सुरक्षा उपायों को मजबूत करने तथा पीएम आवास, जल जीवन मिशन, किसान सम्मान निधि, शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्युत समेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
हल्द्वानी में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अजय भट्ट।

हल्द्वानी के सर्किट हाउस में आयोजित दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा करते सांसद अजय भट्ट।

ख़बर शेयर करें -

लगातार छह घंटे चली दिशा समिति की बैठक में आरडीएसएस योजना की जांच, गेठिया मानसिक चिकित्सालय को सितंबर तक पूरा करने, सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा, पेयजल, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन समेत विभिन्न विकास योजनाओं में तेजी व जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश।

हल्द्वानी, 14 जुलाई, 2026: जनपद नैनीताल में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नैनीताल-ऊधमसिंहनगर के सांसद एवं दिशा समिति के अध्यक्ष अजय भट्ट ने की।

बैठक के प्रारंभ में सांसद अजय भट्ट ने कहा कि तीन माह पूर्व आयोजित दिशा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों को जो निर्देश दिए गए थे, उनकी प्रगति की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि अधिकांश विभागों द्वारा संतोषजनक कार्य किए गए हैं, लेकिन जिन विभागों में अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है, वहां जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से जनता तक पहुंचना चाहिए।


आरडीएसएस योजना की होगी जांच, जनप्रतिनिधियों को दी जाए पूरी जानकारी
सांसद ने विद्युत विभाग की आरडीएसएस योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की लागत से कार्य संचालित होने के बावजूद कई स्थानों पर जनप्रतिनिधियों को कार्यों की जानकारी तक नहीं है। उन्होंने कहा कि लगभग 351 करोड़ रुपये की योजना में कार्यों की प्रगति संतोषजनक नहीं है। इस पर जिलाधिकारी को पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

गेठिया में मानसिक चिकित्सालय सितंबर तक पूरा करने के निर्देश
सांसद ने नैनीताल (गेठिया) में निर्माणाधीन मानसिक चिकित्सालय की समीक्षा करते हुए कहा कि यह परियोजना पहले ही पूर्ण हो जानी चाहिए थी। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि सितंबर 2026 तक अस्पताल का निर्माण हर हाल में पूर्ण किया जाए, जिससे कुमाऊं मंडल के मरीजों को उपचार के लिए देहरादून पर निर्भर न रहना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

भवाली मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का कार्य होगा शीघ्र शुरू
उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार भवाली में प्रस्तावित मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है तथा न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप इसकी कार्यवाही शीघ्र आगे बढ़ाई जाएगी।
लालकुआं श्रीलंका टापू के लिए विशेष व्यवस्था के निर्देश
बैठक में लालकुआं स्थित श्रीलंका टापू क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने कहा कि बरसात के दौरान गौला नदी के कारण क्षेत्र का संपर्क प्रभावित हो जाता है। ऐसे में वहां स्वास्थ्य, राशन, बिजली एवं आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता हर स्थिति में सुनिश्चित की जाए।
आपदा काल के लिए तीन माह का राशन एवं आवश्यक सामग्री का भंडारण
सांसद ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में संभावित आपदा को देखते हुए तीन माह का राशन, गैस एवं अन्य दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी को वितरण व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

बरेली बाईपास सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गोरपड़ाव, लालकुआ रोड पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पूरी रात स्ट्रीट लाइट, और विद्युत व्यवस्था सुचारू हो, तथा पुलिस रातभर चेकिंग अभियान चलाए, इसके साथ ही कैमरे और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश

बरेली रोड, गोरापड़ाव, लालकुआं रोड तथा तीनपानी बाईपास पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर संसद ने सख्त रुख अपनाया और अत्यधिक चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने *एनएचएआई को दुर्घटना संभावित स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रीट लाइट एवं आवश्यक संकेतक तत्काल लगाने के निर्देश दिए। *एन एच में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएचएआई को सख्त निर्देश दिए और यूपीसीएल को भी पूरी रात विद्युत व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पुलिस को रातभर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए है* इसके साथ ही विद्युत व्यवस्था के संबंध में लापरवाही की स्थिति में संबंधित कार्यदायी संस्था पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

स्मार्ट मीटरों से अधिक बिल आने की शिकायतों का शीघ्र समाधान हो
विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश द्वारा स्मार्ट मीटरों से अधिक बिजली बिल आने का मामला उठाए जाने पर सांसद ने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा शिकायतों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: हरकी पैड़ी पर CM धामी ने की गंगा आरती, PM मोदी के लिए की विशेष पूजा

काठगोदाम मोटर पुल एवं अमृतपुर बाईपास की समीक्षा
बैठक में काठगोदाम कलसिया पुल के स्थान पर बनने वाले नए मोटर पुल की समीक्षा की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने बताया कि लगभग 6.5 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण कार्य स्वीकृत है तथा पहले वैकल्पिक वैली ब्रिज बनाया जा रहा है, जिसके बाद नए पुल का निर्माण होगा।
काठगोदाम-अमृतपुर बाईपास की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग ने बताया कि निविदा प्रक्रिया से संबंधित मामला माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

मोबाइल नेटवर्क विस्तार में तेजी लाने के निर्देश
दूरसंचार विभाग ने बताया कि प्रस्तावित 58 मोबाइल टावरों में से अब तक 48 टावर स्थापित किए जा चुके हैं। सांसद ने शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यूयूएसडीए नई खुदाई नहीं करेगा, पहले पुरानी सड़कें सुधारी जाएं
सांसद ने निर्देश दिए कि यूयूएसडीए नई सड़कों की खुदाई करने के बजाय पहले पूर्व में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं पुनर्स्थापन का कार्य प्राथमिकता से पूरा करे। बैठक में हल्द्वानी सीवरेज परियोजना एवं नैनीताल एसटीपी निर्माण कार्य की भी समीक्षा की गई। यूयूएसडीए ने बताया कि एसटीपी निर्माण के लिए पटवाड़ांगर में भूमि का चयन कर लिया गया है।

किसान सम्मान निधि के सभी पात्र किसानों को मिले लाभ
कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि जनपद के 67,897 किसानों में से 58,436 किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। सांसद ने शेष पात्र किसानों को भी शीघ्र योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
गौशालाओं का विस्तार एवं गोवंश संरक्षण पर जोर
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 6 गौशालाएं संचालित हैं तथा 4 नई गौशालाएं प्रस्तावित हैं। सांसद ने आवारा गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने हेतु तीन अतिरिक्त वाहनों की मांग शासन को भेजने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: उफनते नाले में बहे स्कूटी सवार दो युवक, एक की मौत; दूसरा गंभीर

जर्जर विद्यालय भवनों के स्थान पर बनेंगे नए भवन
बैठक में जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विद्यालयों के जर्जर भवनों एवं शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। सांसद ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवनों के निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार किए जाएं तथा किसी भी विद्यालय में शिक्षकों की कमी न रहने दी जाए।

स्वरोजगार एवं कृषि आधारित योजनाओं को मिलेगा बढ़ावा
कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान सांसद ने मशरूम उत्पादन सहित स्वरोजगार आधारित योजनाओं को व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
पीएम आवास, मातृत्व वंदना एवं जल जीवन मिशन की समीक्षा
परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कार्य प्रगति पर है तथा आपत्तियों का भी निस्तारण किया जा रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत 1101 आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं। बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित एवं लंबित कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई तथा कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान ग्राम्य विकास विभाग की विभिन्न स्वरोजगार एवं आजीविका योजनाओं के लाभार्थियों को चेक भी वितरित किए गए।
बैठक में हल्द्वानी नगर क्षेत्र में एचपीसीएल द्वारा बिछाई जा रही गैस पाइपलाइन परियोजना की प्रगति एवं घरेलू गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की स्थिति की समीक्षा की गई। सांसद अजय भट्ट ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए तथा अधिकाधिक उपभोक्ताओं को शीघ्र गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएं, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं सुरक्षित ऊर्जा सुविधा का लाभ मिल सके।

बैठक में अध्यक्ष जिला पंचायत दीपा दरम्वाल, विधायक हल्द्वानी, विधायक सुमित हृदयेश, नैनीताल विधायक सरिता आर्या, मेयर नगर निगम हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में विभिन्न दाईत्वधारी, जिले के सभी क्षेत्र प्रमुख, दिशा के सदस्य सहित जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे एवं विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #AjayBhatt #DishaCommittee #Haldwani #Nainital News #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार कुंभ-2027 के आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण करते हुए। Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar Kumbh 2027: CM धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और थीम सॉन्ग

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त

  • उत्तराखंड की 600 मेगावाट इछाड़ी पंप्ड स्टोरेज परियोजना और लखवाड़ जलविद्युत परियोजना से जुड़ा प्रतीकात्मक दृश्य। Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार

  • खटीमा में थारू जनजाति के व्यक्ति की जमीन ठगी मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत में। Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार

  • नई दिल्ली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावों पर चर्चा। Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात

  • देहरादून जिला कारागार में महिला बंदियों के लिए आयोजित व्यक्तित्व विकास एवं ब्यूटी ग्रूमिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम। Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,752)
  • उधमसिंह नगर (1,349)
  • क्राइम (3,544)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (750)
  • देहरादून (11,369)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (485)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,168)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (656)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Uttarakhand News: डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखंड के नए राज्यपाल नियुक्त Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार Dehradun News: इछाड़ी की 600 मेगावाट परियोजना को मंजूरी, लखवाड़ प्रोजेक्ट को भी रफ्तार Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: 100 किलो सोने का लालच देकर जमीन हड़पी, चार आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात Uttarakhand News: 315 सड़कों के प्रस्ताव पर चर्चा, सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल Dehradun News: जेल में महिला बंदियों को ग्रूमिंग प्रशिक्षण, आत्मविश्वास बढ़ाने की पहल