मंगलवार रात करीब 10:23 बजे चमोली क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। उत्तराखंड के कई इलाकों के साथ दिल्ली-NCR, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी कंपन महसूस होने की सूचना है। फिलहाल उत्तराखंड में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।... Read More
#BreakingNews
लालकुआं से दूध लेकर जा रही पिकअप रात करीब 2 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए। स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला, जिसके बाद SDRF और जिला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सर्चिंग और रेस्क्यू कार्य किया तथा घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।... Read More
लालकुआं के वीआईपी गेट के समीप रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय आनंद पवार को टक्कर मार दी। किसान मेला देखने पंतनगर जा रहे आनंद को गंभीर हालत में हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।... Read More
देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में चकराता मोटर मार्ग पर चिल्लाड़ के पास फोर्ड कार करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 39 वर्षीय दुर्गेश चौधरी की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुनील मंडल और ऋषभ घायल हुए। सूचना पर पहुंची SDRF टीम ने दुर्गम खाई में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाया और मृतक के शव तथा दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से CHC त्यूणी भेजा गया।... Read More
नैनीताल जिले की धारी तहसील में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने भूमि नापजोख के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।... Read More
हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के शक में अमन ने पहले पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज को गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी बहन रूपा पर भी फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल रूपा को हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।... Read More
लालकुआं–हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के मोतीनगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक 29 वर्षीय युवक की मौत हुई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ई-साक्ष्य की कार्रवाई की है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है तथा पुलिस मामले की जांच कर रही है।... Read More
नंदानगर के रामणी गांव में 11वीं की छात्रा और 12वीं के छात्र के शव फंदे से लटके मिलने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। दोनों के देर शाम से लापता होने के बाद रातभर तलाश चलती रही और सुबह मेला मैदान में उनके शव मिले। प्रथम दृष्टया आत्महत्या की आशंका के बीच पुलिस घटना की परिस्थितियों, मौत की वजह और इससे जुड़े हर पहलू की गहन जांच में जुटी है।... Read More
भुजियाघाट क्षेत्र में गौला नदी का तेज बहाव 17 वर्षीय किशोर के लिए हादसे का कारण बन गया। दोस्तों के साथ नहाने के दौरान किशोर नदी में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF ने मोर्चा संभालते हुए संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।... Read More
राजपुर क्षेत्र के भरना देवी मंदिर में हुई चोरी का त्वरित खुलासा पुलिस की सक्रिय जांच और सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र के प्रभावी इस्तेमाल को दर्शाता है। पुलिस ने न केवल वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, बल्कि चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी तक भी पहुंच बनाई। अब पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और पूर्व की चोरी की घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है।... Read More



Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार
Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान
Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त
Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹3.54 करोड़
Dehradun News: शीतलहर-बर्फबारी से निपटने की तैयारी तेज, डीएम ने सभी विभागों को दिए सख्त निर्देश