Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
त्यूणी में खाई में गिरी कार से SDRF ने शव और घायलों को निकाला।
चिल्लाड़ के पास चकराता मोटर मार्ग पर हादसा, SDRF ने खाई में उतरकर मृतक का शव और दोनों घायलों को सुरक्षित निकाला
देहरादून, 02 अक्टूबर 2026। जिले के त्यूणी क्षेत्र में शुक्रवार शाम चकराता मोटर मार्ग पर चिल्लाड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक फोर्ड कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय कार में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट त्यूणी से कांस्टेबल नवीन सिंह के हमराह टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचने पर SDRF जवानों ने देखा कि वाहन संख्या UP37P6641 करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ था। वाहन के पास दो घायल फंसे हुए थे, जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी।
घटनास्थल की दुर्गम भौगोलिक स्थिति और गहरी खाई के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण रहा। SDRF जवानों ने सावधानी और साहस के साथ खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक के शव के साथ दोनों घायलों को सुरक्षित खाई से बाहर निकाला।
रेस्क्यू के बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) त्यूणी भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान दुर्गेश चौधरी, उम्र 39 वर्ष के रूप में हुई है।
घायलों का विवरण
हादसे में सुनील मंडल, उम्र 27 वर्ष और ऋषभ, निवासी देहरादून घायल हुए हैं।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


