Nainital News: लालकुआं से दूध लेकर जा रही पिकअप कैंचीधाम के पास दुर्घटनाग्रस्त, 3 घायल
कैंचीधाम के पास दुर्घटनाग्रस्त पिकअप के बाद रेस्क्यू अभियान चलाती SDRF टीम
लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था पिकअप वाहन, स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाला; SDRF और पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
नैनीताल, 06 अक्टूबर 2026। नैनीताल जिले में कैंचीधाम के पास मंगलवार तड़के एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची SDRF और जिला पुलिस की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया।
आपदा कंट्रोल रूम नैनीताल से मंगलवार 6 अक्टूबर 2026 की सुबह SDRF पोस्ट खैरना को कैंचीधाम के पास पिकअप वाहन के खाई में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने वाहन में सवार तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। इसके बाद SDRF और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर रेस्क्यू कार्य किया। टीम ने घटनास्थल पर सर्चिंग भी की और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन संख्या UK04 CC 3465 लालकुआं से दूध लेकर जा रहा था। वाहन रात करीब 2 बजे कैंचीधाम मंदिर के पास खाई में गिर गया।
घायलों का विवरण:
अंकित सिंह पुत्र स्वर्गीय सतपाल सिंह, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, उम्र 33 वर्ष।
बॉबी पुत्र ओम प्रकाश, निवासी बड़ी मंडी, सनी बाजार रोड, हल्द्वानी, उम्र 22 वर्ष।
मोहम्मद साकिब पुत्र नफीस अहमद, निवासी हल्द्वानी, उम्र 11 वर्ष।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


