#BreakingNews

रुड़की में हुआ यह सड़क हादसा तेज रफ्तार और सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता सामने लाता है। पुलिस हादसे की वास्तविक वजह और दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।... Read More
गोरापड़ाव डकैती कांड के खुलासे में नैनीताल पुलिस ने वंशप्रीत सिंह उर्फ पन्नू निवासी सितारगंज और रखवीर सिंह निवासी शीशगढ़, बरेली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक जुए में हारी रकम की भरपाई के लिए डकैती की साजिश रची गई थी। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और सुरागरसी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। वंशप्रीत के कब्जे से 31 हजार रुपये और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।... Read More
देहरादून में पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश उर्फ तमंचा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी 14 अगस्त को बसंत विहार क्षेत्र में महिला से हुई चेन स्नैचिंग में वांछित था। मुठभेड़ के बाद उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, चोरी की एक्टिवा और लूटी गई सोने की चेन बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ पहले से करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज होने की बात सामने आई है।... Read More
खेल महाकुंभ-2026 के तहत प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर से शुरू होने वाली प्रतियोगिताएं विधानसभा, संसदीय क्षेत्र और राज्य स्तर तक पहुंचेंगी। आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को मंच देकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।... Read More
खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव पर कृषि यंत्र की सब्सिडी फाइल आगे बढ़ाने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगा। शिकायत के सत्यापन के बाद उत्तराखंड विजिलेंस की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को 10 हजार रुपये लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वतखोरी के मामले में की गई है।... Read More
नैनीताल जिले के रामनगर में गिरफ्तारी के लिए दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों के आरोपी चंदन सागर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत कई मामले दर्ज हैं तथा गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।... Read More
दो नाबालिग भी संरक्षण में लिए गए, दोनों मोटरसाइकिलें सीज; वायरल वीडियो का SSP मंजूनाथ टीसी ने लिया तत्काल संज्ञान हल्द्वानी। शहर में सरेआम हुड़दंग... Read More
मायापुर-पीपलकोटी की निर्माणाधीन THDC टनल हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत, 12 घायल और 3 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। SDRF, NDRF, ITBP, पुलिस और अन्य तकनीकी टीमें मलबे व पानी के बीच लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।... Read More
RTE पोर्टल और शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में भिन्नता के बाद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में निजी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। समिति विद्यार्थियों के नामांकन, अभिलेखों और 25 प्रतिशत आरटीई मानक के अनुरूप स्थिति की जांच कर एक माह में रिपोर्ट सौंपेगी।... Read More
नैनीताल पुलिस के विशेष अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने 9 अगस्त को गौला रोखड़, जवाहर नगर क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से 25 B-GESIC नशीले इंजेक्शन और 25 Avil इंजेक्शन बरामद हुए। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी पुलिस जांच कर रही है।... Read More