Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रामनगर: शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 76 वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

रामनगर: शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 76 वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Mohan Chandra Joshi August 23, 2021
ख़बर शेयर करें -

Ramnagar News-डोनपरेवा/रामनगर – शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 76वीं पुण्य तिथि पर दीवान सिंह बिष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज डोन परेवा में आयोजित कार्यक्रम मे अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष पी.सी गोरखा, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने शहीद दीवान सिह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्वासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्वांजलि दी गई साथ ही स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।

अपने सम्बोधन में उपाध्यक्ष पीसी गोरखा ने कहा कि सरकार की योजनाएं प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुचाना ही शहीदों को सच्ची श्रद्वांजलि होगी। उन्होने कहा कि शिविर मे पात्र, जरूरतमंदों से प्राप्त प्रार्थना पत्र समय से निस्तारित करें। उन्होने कहा आयोग गरीब जरूरत मंदों के साथ है तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के अधिकारों को पात्र लोगों को देना है। पुण्यतिथि के अवसर पर कुल 37 शिकायतें दर्ज हुई। श्री गोरखा ने अधिकारियों से कहा कि इन शिकायतों का निस्तारण 15 दिनो के भीतर हो तथा समस्या निस्तारण के उपरान्त प्रार्थी व आयोग को भी अवगत करायें।


क्षेत्रीय निवासी उर्बादत ने कहा कि पेयजल लाइन टूट गई है पेयजल लाइन से 12 परिवार पानी से वंचित है। जिस पर श्री गोरखा ने पेयजल लाइन मरम्मत कर सेवा बहाल कराने के निर्देश दिये। हंसादत्त ने कहा कि वर्षा आपदा से मकान टूट गया है। श्री गोरखा ने शीघ्र जांच कर मुआवजा दिलाने के निर्देश दिये। नारायण राम ने सीसी मार्ग तथा गौशाला दिलाने का अनुरोध किया। श्री गोरखा ने बीडीओं को मनरेगा से दिलाने के निर्देश दिये। दुर्गासिह ने कहा कि कम्प्यूटरीकृत खतौनी मे उनका नाम त्रुटिवश अंकित नही है। उन्होने शीघ्र खतौनी मे नाम अंकित करन के निर्देश दिये। मोहन सिह ने मकान की मांग रखी। जिस पर उपाध्यक्ष श्री गोरखा ने बीडीओ एवं राजस्व अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर प्रधानमंत्री आवास सूची मे नाम रखने के निर्देश दिये। लीलावती देवी अमगडी ने कहा कि उनके पति की मृत्यु हो गई है भूमि उत्तराधिकारी का नाम हस्तान्तरण करने का अनुरोध किया। श्री गोरखा ने उपजिलाधिकारी को जांच कर नाम खतौनी मे अंकन करने के निर्देश दिये। गोर्वधन राम ने परेवा मे दैवीय आपदा से मकान की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने तथा चन्दन राम ने प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान दिलाने का अनुरोध किया। श्री गोरखा ने बीडीओ को जांच कर सूची मे नाम डलवाने के निर्देश मौके पर दिये। किरन उपाध्याय ने डॉनपरेबा मे मोबाइल टावर लगवाने की मांग रखी। जिस पर उपजिलाधिकारी ने बताया कि मोबाइल टावर लगवाने हेतु पत्राचार किया गया है। गोपाल दत्त तिवारी ने नौला गधेरे से चम्पादेवी के घर तक मनरेगा से पैदल मार्ग बनान की मांग रखी तथा कमला देवी ने इलाज हेतु सहायता करने का अनुरोध किया साथ ही गोरियादेव से शामली तक सडक मार्ग की मांग रखी तथा गोरियादेवी मे मोबाइल टावर लगवाने की मांग रखी। जिस पर उन्होने कहा ग्राम सभा की निशुल्क भूमि देने पर तुरन्त निजी मोबाइल टावर लगवाने हेतु वार्ता की जायेगी। भवानीराम ने विद्युत पोल लगाने तथा झूलते तारों को ठीक करने का अनुरोध किया जिस पर श्री गोरखा ने विद्युत विभाग के अधिकारियो को 15 दिनो के भीतर समस्या को निस्तारित करने के निेर्देश दिये। ग्राम प्रधान ओखलढूगा ने नाले से आबादी क्षेत्र में खतरा बना हुआ है जिस पर श्री गोरखा ने तुरन्त सर्वे कर प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिये।
श्री गोरखा ने कहा कि क्षेत्र की सभी समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जायेगा। सरकार व आयोग जनता के साथ है। उन्होनेे कोरोना संक्रमण बचाव हेतु मास्क, सेनेटाइजर प्रयोग के साथ ही सावधानियां बरतने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

शिविर मे 131 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाईयां वितरित की गई साथ ही 71 लागों को कोविड 19 वैक्सीनेश्न किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 पेशन,20 विभिन्न योजनाओ के आवेदन भरे गये 02 दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु आवेदन प्राप्त हुये। राजस्व विभाग द्वारा 19 प्रमाण पत्र जारी किये गये। ग्राम्य विकास द्वारा 13 परिवार रजिस्टर में नकल उपलब्ध कराई गई। जिला उद्योग विभाग द्वारा 11 लघु उद्योग एवं प्रशिक्षण हेतु आवेदन प्राप्त हुये। पशुपालन विभाग द्वारा 21 पशुपालको को दवायें वितरित की गई । जलसस्थान द्वारा 7 बिल की त्रुटिया संशोधित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश


कार्यक्रम में पूर्व प्रमुख संजय नेगी, जीवन सिह बिष्ट, हीरा बधानी, बालादत्त बिनवाल, संयोजक गोपाल दत्त तिवारी, गणेश रावत, हेम आर्य, नवीन नैनवाल एवं प्रधान किरन उपाध्याय ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में गणेश नैनवाल, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र चौधरी, नवीन नैनवाल, हरीश बिरखानी, गोपाल दत्त तिवारी, रूकमणी देवी, एमबी बधानी, पूरन चन्द्र उपाध्याय, टीसीएल युगल किशोर, रामलाल,बच्चे सिह नेगी, पूरन सिह पतलिया के अलावा उपजिलााध्किारी विजय नाथ शुक्ल प्रोवेशन अधिकारी ब्योमा जैन,अपर समाज कल्याण अधिकारी मौ0 चांद, डीएसओ मनोज बर्मन के अलावा क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी। संचालन राजेन्द्र सिह बिष्ट द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Latest News Of Uttarakhand Nainital news Ramnagar News Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News रामनगर रामनगर: शहीद दीवान सिंह बिष्ट की 76 वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Related Stories

IMG_20260808_131631 Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
कपकोट में खीरगंगा नदी से BDC सदस्य तारा सिंह का शव बरामद करती SDRF टीम Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन भुगतान कार्यक्रम के दौरान Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

Mohan Chandra Joshi August 8, 2026
देहरादून सचिवालय में कौशल विकास एवं रोजगार योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन। Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: उत्तराखंड बनेगा स्किल हब, मुख्य सचिव ने एकीकृत डैशबोर्ड के दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • IMG_20260808_131631 Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज

  • कपकोट में खीरगंगा नदी से BDC सदस्य तारा सिंह का शव बरामद करती SDRF टीम Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेंशन भुगतान कार्यक्रम के दौरान Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि

  • उत्तराखंड में मानसून के दौरान बादलों से घिरा आसमान Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार

  • देहरादून में PWD के तीन इंजीनियरों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (622)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,050)
  • उधमसिंह नगर (1,315)
  • क्राइम (3,462)
  • खेल (357)
  • चंपावत (972)
  • चमोली (440)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (299)
  • दुर्घटना (688)
  • देहरादून (11,024)
  • नैनीताल (6,433)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (975)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,131)
  • यात्रा (412)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (716)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (631)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (912)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज Uttarakhand Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म के बाद मारपीट, गंभीर हालत में मिली; आरोपी पर मुकदमा दर्ज Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव Uttarakhand: BDC सदस्य की संदिग्ध मौत से सनसनी, SDRF ने खीरगंगा नदी से बरामद किया शव Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि Uttarakhand: 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को ₹146.32 करोड़ की सौगात, CM धामी ने DBT से जारी की धनराशि Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Uttarakhand Weather: मानसून बरकरार, आज 4 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; 9 अगस्त से फिर बढ़ेगी रफ्तार Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला Dehradun: बड़ी कार्रवाई, शासन ने तीन इंजीनियर किए सस्पेंड; जानिए क्या है मामला