Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड में पिरूल बनेगा आत्मनिर्भरता की कुंजी, वैज्ञानिक प्रशिक्षण से सशक्त होंगी महिलाएँ : प्रो. दुर्गेश पंत
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

उत्तराखंड में पिरूल बनेगा आत्मनिर्भरता की कुंजी, वैज्ञानिक प्रशिक्षण से सशक्त होंगी महिलाएँ : प्रो. दुर्गेश पंत

Mohan Chandra Joshi December 22, 2025
ख़बर शेयर करें -

Champawat News- मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड सरकार के दिशा-निर्देशन में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट), देहरादून द्वारा जनपद चम्पावत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (S&T) आधारित हस्तक्षेपों के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के अंतर्गत महिलाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में यूकॉस्ट द्वारा महिला उद्यमियों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला प्रौद्योगिकी केन्द्र, चम्पावत में पिरूल आधारित विभिन्न उत्पादों के निर्माण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा वित्तपोषित एससी/एसटी परियोजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य महिला उद्यमियों को पिरूल से उपयोगी उत्पादों के निर्माण हेतु वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करना है, ताकि वे स्थानीय संसाधनों के माध्यम से सतत आजीविका अर्जित कर सकें।
कार्यक्रम में देवेन्द्र सिंह द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत को आदर्श जनपद के रूप में विकसित करने हेतु यूकॉस्ट को नोडल एजेंसी नामित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दिशा में यूकॉस्ट द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा महिला प्रौद्योगिकी केन्द्र, चम्पावत में समय-समय पर कौशल विकास एवं उद्यमिता आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध

प्रो. पंत ने कहा कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि जनपद चम्पावत में पिरूल प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएँ पिरूल से विभिन्न उपयोगी उत्पादों के निर्माण की वैज्ञानिक एवं तकनीकी विधियाँ सीखेंगी, जिससे उनके लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही, पिरूल के वैज्ञानिक संग्रह एवं उपयोग से वनाग्नि की घटनाओं में कमी लाने में भी सहायता मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई

उन्होंने जानकारी दी कि यूकॉस्ट द्वारा चम्पावत जनपद के भिंगराड़ा क्षेत्र में पिरूल ब्रिकेटिंग इकाई की स्थापना की गई है, जिससे वर्तमान में लगभग 75 महिला उद्यमियों को स्वरोजगार प्राप्त हो रहा है। भविष्य में जनपद के अन्य विकासखंडों में भी इस प्रकार की इकाइयाँ स्थापित किए जाने की योजना है।

इस अवसर पर डाॅ. एस.एस. गौराया ने कहा कि चम्पावत जनपद में टिशू कल्चर के क्षेत्र में भी महिला उद्यमियों को प्रशिक्षित किया जा सकता है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

डाॅ. जी.एस. रौतेला ने यूकॉस्ट द्वारा जनपद चम्पावत में स्थापित किए जा रहे विज्ञान केन्द्र में प्रस्तावित विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों की जानकारी दी।
डाॅ. पीयूष जोशी द्वारा यूकॉस्ट एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के माध्यम से जनपद चम्पावत में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: CM Helpline-1905 की समीक्षा में सीएम धामी का सख्त संदेश, जन शिकायतों में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

कार्यक्रम में नलिन शर्मा ने एससी/एसटी परियोजना के उद्देश्यों एवं इससे होने वाले लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मास्टर ट्रेनर दीप चन्द्र बिष्ट ने पिरूल से निर्मित विभिन्न उत्पादों के नमूने प्रदर्शित करते हुए बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पिरूल से कोयला, फाइल फोल्डर, मीटिंग फोल्डर सहित अन्य उत्पादों के निर्माण की वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक तकनीकें सिखाई जाएँगी।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर डाॅ. राजेश मठपाल ने महिला उद्यमियों को समूह में कार्य कर उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हेस्को से विनोद खाती, यूकॉस्ट से संतोष कुमार एवं अरुण पाण्डे, भारतीय रिज़र्व बैंक से पंकज बिष्ट सहित जनपद चम्पावत के विभिन्न गाँवों—बचकोट, तामली, नरसिंह डांडा, पोखरी, दूधपोखरा, भिंगराड़ा, शक्तिपुरबुंगा, चौंकुनी बोरा, कमलेख लधौन, खर्ककार्की कारी, चौकी एवं खेतीखान—से 80 से अधिक महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat News- Featured Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बरसाती नाले में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत के बाद शोक का माहौल। देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तहसील हल्द्वानी का निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
सितारगंज तहसील परिसर। कथित रिश्वत प्रकरण में करीब 20 घंटे तक चले गतिरोध के बाद विजिलेंस टीम दोनों कर्मचारियों को मुक्त कर लौट गई। Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को लेकर संबोधित करते हुए (फाइल फोटो) Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
भारी बारिश के अलर्ट के बीच बागेश्वर में 31 जुलाई को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी करती जिला प्रशासन की अधिसूचना। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
हल्द्वानी तहसील परिसर के औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Haldwani: एक साल से लंबित भूमि सीमांकन मामलों पर डीएम सख्त, जांच के साथ कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: एक साल से लंबित भूमि सीमांकन मामलों पर डीएम सख्त, जांच के साथ कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 30, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून के क्लेमेंटटाउन क्षेत्र में बरसाती नाले में बहने से दो सगी मासूम बहनों की मौत के बाद शोक का माहौल। देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी

  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तहसील हल्द्वानी का निरीक्षण करते हुए। Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई

  • सितारगंज तहसील परिसर। कथित रिश्वत प्रकरण में करीब 20 घंटे तक चले गतिरोध के बाद विजिलेंस टीम दोनों कर्मचारियों को मुक्त कर लौट गई। Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं को लेकर संबोधित करते हुए (फाइल फोटो) Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच बागेश्वर में 31 जुलाई को स्कूल बंद रखने का आदेश जारी करती जिला प्रशासन की अधिसूचना। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,964)
  • उधमसिंह नगर (1,310)
  • क्राइम (3,455)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (680)
  • देहरादून (10,972)
  • नैनीताल (6,422)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (971)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,116)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (510)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (629)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,363)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी देहरादून में दर्दनाक हादसा: छोटी बहन को बचाने दौड़ी बड़ी, बरसाती नाले ने छीन ली दोनों मासूमों की जिंदगी Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई Haldwani News: डीएम के औचक निरीक्षण में गिरी गाज, राजस्व उपनिरीक्षक सस्पेंड, निरीक्षक पर कार्रवाई Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध Uttarakhand: 20 घंटे के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद खाली हाथ लौटी विजिलेंस, सितारगंज तहसील में खत्म हुआ गतिरोध Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी Uttarakhand News: सीएम धामी ने खोला विकास का खजाना, ₹676 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, आदेश जारी