Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग: राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 23 से 25 मार्च तक जनपद में होंगे भव्य कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर 23 से 25 मार्च तक जनपद में होंगे भव्य कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi March 20, 2026
ख़बर शेयर करें -

“जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल” थीम पर आयोजित होंगे जनसेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम

जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयार की रूपरेखा, व्यापक जनभागीदारी के निर्देश

Rudraprayag News- जनपद रुद्रप्रयाग में राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “जन-जन की सरकार – 4 साल बेमिसाल” थीम के अंतर्गत आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर आज जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में समस्त विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दिनांक 23 मार्च, 2026 से 25 मार्च, 2026 तक जनपद रुद्रप्रयाग सहित समस्त प्रदेश में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा विगत चार वर्षों में किए गए विकास कार्यों एवं जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर मा० प्रभारी मंत्री अथवा मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा नामित प्रतिनिधि की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान जनसेवा शिविरों का आयोजन कर अधिकाधिक नागरिकों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

कार्यक्रमों के अंतर्गत जनपद में चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैम्प एवं उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर भी लगाए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद मुख्यालय रुद्रप्रयाग में दिनांक 23 मार्च, 2026 को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर मैराथन एवं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। सांयकाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें उत्तराखण्ड की लोक परंपराओं, लोक नृत्य, लोक गायन एवं लोक कला का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे किया जाएगा, जिसमें विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों द्वारा जनता को संबोधित किया जाएगा। वहीं प्रदेश स्तरीय मुख्य कार्यक्रम देहरादून में आयोजित होगा, जिसमें मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा अपराह्न लगभग 12:30 बजे संबोधन दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद सहित सभी आयोजन स्थलों पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के साथ-साथ विधानसभा, तहसील एवं विकासखंड स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे। जनपद मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाए तथा पात्र लाभार्थियों के आवेदन एवं पंजीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराए जाएं, जिससे अन्य नागरिक भी प्रेरित हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

युवाओं के लिए कौशल विकास, स्वरोजगार एवं उद्यमिता से संबंधित योजनाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करने के निर्देश दिए गए। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य एवं स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

इसके अतिरिक्त नागरिकों को विभिन्न डिजिटल एवं ऑनलाइन सरकारी सेवाओं के उपयोग के संबंध में भी जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों के आयोजन में आपसी समन्वय बनाए रखें तथा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करें। साथ ही कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार स्थानीय स्तर पर किया जाए, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Latest News Rudraprayag Rudraprayag News- Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड रुद्रप्रयाग

Related Stories

नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक में Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक में Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,550)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,277)
  • नैनीताल (6,545)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’