Latest News

नैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने जिले में तैनात चार राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। रविकान्त सेमवाल को रामनगर, विनय सिंह को भवाली, लव शर्मा को हल्द्वानी तथा समीरण भट्ट को ऑप्स और लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।... Read More
हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में चेन स्नेचिंग के आरोपी नरेश उर्फ भिंडे के दाएं पैर में गोली लगी। उसका साथी दिनेश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में कांबिंग कर रही है।... Read More
मंगलवार रात करीब 10:23 बजे चमोली क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। उत्तराखंड के कई इलाकों के साथ दिल्ली-NCR, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में भी कंपन महसूस होने की सूचना है। फिलहाल उत्तराखंड में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।... Read More
देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में प्लंबिंग के काम के भुगतान को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती रमेश कपूर और रजनी कपूर समेत तीन लोगों की पेचकस से हमला कर हत्या कर दी गई। दंपती की चीख सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची तिलया देवी उर्फ शीला भी हमले में गंभीर रूप से घायल हुईं और उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद भाग रहे आरोपी राजकुमार को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल पेचकस और एक सोने की चेन बरामद की है। CCTV फुटेज और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच जारी है।... Read More
मसूरी में पांच दिवसीय शरदोत्सव-2026 का मंगलवार को रंगारंग आगाज हुआ। गांधी चौक पर डीएम डॉ. आशीष चौहान और पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने शरदोत्सव का शुभारंभ किया। उद्घाटन दिवस पर पद्मश्री बसंती बिष्ट के पारंपरिक जागर गायन और पांडवाज बैंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रही। रिमझिम बारिश, कोहरे और ठंडी हवाओं के बीच स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। शरदोत्सव के तहत खेल प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ किया गया।... Read More
कैंचीधाम में वीकेंड पर बढ़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत ने अधिकारियों के साथ यातायात और पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, टैक्सी बाइक की चेकिंग, ओवररेटिंग पर रोक, शिप्रा नदी में स्नान पर पाबंदी और सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में देहरादून सचिवालय में जनपदों से संबंधित शासन स्तर पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। विभागाध्यक्षों को आपसी समन्वय से मामलों का त्वरित निस्तारण करने तथा जिलाधिकारियों को संबंधित विभागाध्यक्षों से सीधे संवाद कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए गए।... Read More
उत्तराखंड के पूर्ण साक्षर राज्य बनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटल और वित्तीय साक्षरता के साथ जीवन कौशल को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने पूर्ण साक्षरता को मंजिल नहीं, बल्कि नई शुरुआत बताया।... Read More
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन ने जुलाई से सितंबर 2026 तक 1611 पात्र बुजुर्गों को वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ा है। नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1500 प्रतिमाह की पेंशन राशि हस्तांतरित की जाएगी।... Read More
हल्द्वानी के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में 24 नवंबर से 3 दिसंबर तक राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला 2026-27 आयोजित किया जाएगा। मेले में 250 स्टाल शामिल होंगे। तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, चिकित्सा, अग्निशमन, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों समेत विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। CDO ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।... Read More