नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में ग्राम रोपा के पास कोसी नदी में 16 वर्षीय किशोर बह गया। किशोर अपने तीन दोस्तों के साथ नदी किनारे फोटो खींचने गया था। पैर फिसलने के बाद वह तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और प्रशासन की निगरानी में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। किशोर की तलाश लगातार जारी है।... Read More
Latest News
पिथौरागढ़ जिला न्यायालय परिसर में प्रस्तावित तीन मंजिला पार्किंग परियोजना की प्रक्रिया तेज हो गई है। 43 कारों की क्षमता वाली पार्किंग के 959.47 लाख रुपये के पुनरीक्षित आगणन पर प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति के संबंध में चर्चा की गई। परियोजना में इलेक्ट्रिफिकेशन, रिइनफोर्समेंट और दो लिफ्ट का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। पार्किंग का लाभ न्यायालय परिसर में आने वाले लोगों के साथ आम नागरिकों को भी मिलेगा।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने नवंबर के अंत तक अस्थायी पुलों का निर्माण पूरा करने, पार्किंग और यातायात व्यवस्था मजबूत करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साइनेज और क्यूआर कोड आधारित सूचना व्यवस्था विकसित... Read More
देहरादून में नाबार्ड द्वारा आयोजित सेब महोत्सव 3.0 का मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने शुभारंभ किया। उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों को मजबूत और सस्टेनेबल बनाने के लिए प्रशिक्षण, क्षमता विकास और बेहतर समन्वय पर जोर दिया। साथ ही कृषि एवं बागवानी उत्पादों के लिए शीत भंडारण, ब्रांडिंग, ट्रेसेबिलिटी और जैविक प्रमाणन की सुविधाओं को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायतों को विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव बताया। उन्होंने ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से काम करने, जनभागीदारी से विकास योजनाएं तैयार करने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया। प्रदेश के सभी विकासखंडों में 60 हजार से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को क्षमता विकास प्रशिक्षण से जोड़ा गया है।... Read More
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2022 से अब तक उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को पक्के आवास का लाभ मिला है। ऊधमसिंह नगर 4,882 आवासों के साथ सबसे आगे है। योजना के तहत पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए ₹1.30 लाख की सहायता सहित शौचालय, मजदूरी, पेयजल, उज्ज्वला गैस और विद्युत कनेक्शन जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है।... Read More
हरिद्वार में 7वें CII उत्तराखण्ड इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो-2026 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उद्योगों के लिए नियामक के बजाय सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई MSME इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे करीब 1.27 लाख युवाओं को रोजगार मिला है। सरकार ने निवेश, स्टार्टअप, औद्योगिक क्लस्टर और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।... Read More
उत्तराखंड में 10 अक्टूबर तक मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है। 8 अक्टूबर को सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं, जबकि नैनीताल में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली और 40–50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। 9 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना है। 11 अक्टूबर से मैदानी क्षेत्रों में मौसम में सुधार के संकेत हैं, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 14 अक्टूबर तक हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है।... Read More
दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोवा स्थित आवास पर कार्डियक अरेस्ट के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब 45 मिनट तक सीपीआर दिया गया। निधन की चिकित्सकीय वजह पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगी।... Read More
लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिंदुखत्ता के शास्त्री नगर में एक युवक पर कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम (अमित बिष्ट) से युवती के घर में रहने का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया। आधार कार्ड में अजीम खान नाम दर्ज होने का ग्रामीणों ने दावा किया है। पुलिस युवक से पूछताछ के साथ पूरे मामले की जांच कर रही है।... Read More



Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच
Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा
Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां