देहरादून में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में उत्तराखंड रोपवे डेवलपमेंट लिमिटेड के निदेशक मंडल की बैठक में केदारनाथ रोपवे परियोजना की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने वन स्वीकृति के प्रस्ताव पोर्टल पर शीघ्र अपलोड करने, प्रतिपूरक वनीकरण के लिए चिह्नित भूमि का पुनः सत्यापन कराने और राजस्व भूमि पर टावरों की नींव का काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना की समयबद्ध प्रगति के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा गौरीकुंड और सोनप्रयाग में पार्किंग, जनसुविधाओं और आवासीय सुविधाओं के विकास की योजना बनाने को कहा।... Read More
Latest News
बागेश्वर में पंचम सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सभी जिलों में विज्ञान एवं नवाचार केंद्र स्थापित करने की घोषणा की। सीमांत जनपद विज्ञान महोत्सव और संबंधित कार्यक्रमों के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा के साथ राज्य की STEM लैब्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जोड़ने तथा सभी विकासखंडों में लैब ऑन व्हील्स स्थापित करने की दिशा में कार्य करने की बात कही। दो दिवसीय महोत्सव में चमोली, चंपावत, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ के 240 चयनित बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं।... Read More
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित हल्द्वानी दौरे को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर वीआईपी सुरक्षा, संदिग्धों की चेकिंग, मार्ग व्यवस्था और सुचारु यातायात के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।... Read More
उत्तराखंड में 9 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने, गर्जन और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका है। 10 अक्टूबर को भी कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना है। 11 से 15 अक्टूबर के बीच मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने और पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश तथा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं।... Read More
उत्तराखंड में 9 अक्टूबर को सुबह 11 बजे भूकम्प पूर्व चेतावनी प्रणाली के अंतर्गत सायरन बजाकर सेंसरों और सायरन की कार्यप्रणाली का परीक्षण किया जाएगा। यह वास्तविक भूकम्प की चेतावनी नहीं, बल्कि नियमित परीक्षण और जनजागरूकता अभियान का हिस्सा है। राज्य में वर्तमान में 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित हैं। भूदेव मोबाइल ऐप पर भी परीक्षण चेतावनी संदेश, वाइब्रेशन और बीप की आवाज मिल सकती है। आमजन से ऐप को अपडेट रखने और उसे लोकेशन की अनुमति देने की अपील की गई है।... Read More
हरिद्वार के श्यामपुर क्षेत्र के सजनपुर गांव में खेत में घास काट रहे 52 वर्षीय किसान सतपाल पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए वन विभाग से प्रभावी कदम उठाने और मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी और गश्त बढ़ाने की बात कही।... Read More
देहरादून जिले की कालसी तहसील के कचटा गांव में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नीलम के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी पति मनोज फरार हो गया। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।... Read More
काठगोदाम पुलिस ने स्कूटी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो TVS Ntorq स्कूटी बरामद की हैं। इनमें एक स्कूटी काठगोदाम क्षेत्र और दूसरी मुखानी क्षेत्र से संबंधित चोरी के मामले से जुड़ी है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 9 अक्टूबर को बागेश्वर और हल्द्वानी के दौरे पर रहेंगे। वह पहले बागेश्वर में बाल विज्ञान महोत्सव-2026 में शामिल होंगे। इसके बाद हल्द्वानी पहुंचकर प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।... Read More
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में गुंडा एक्ट के तहत चार व्यक्तियों को जिला बदर किया गया है। इनमें दो व्यक्तियों को छह-छह माह तथा दो को एक-एक माह के लिए जिला बदर किया गया है। प्रशासन के अनुसार 1 जनवरी 2026 से 8 अक्टूबर 2026 तक जिले में कुल 94 अराजक तत्वों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है।... Read More



Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच
Almora News: कक्षा में शिक्षक बने डीएम अंशुल सिंह, बच्चों को पढ़ाया, शिक्षण कार्यों का लिया जायजा
Dehradun News: दीपावली पर निर्धारित जगहों पर ही बिकेंगे पटाखे, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई
Uttarakhand News: 19 अक्टूबर को शपथ लेंगे नए राज्यपाल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां