Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Khatima News: झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, CM धामी ने की दो स्नान घाट बनाने की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Khatima News: झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, CM धामी ने की दो स्नान घाट बनाने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्तिक पूर्णिमा पर खटीमा के ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत झनकईया और काला पुल के समीप दो स्नान घाटों के निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मेले को भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों, धार्मिक आस्था और थारू समाज की लोक परंपराओं का प्रतीक बताया।
Mohan Chandra Joshi November 24, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का फीता काट कर शुभारंभ करते हुए

झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के तहत झनकईया और काला पुल के समीप स्नान घाट बनाने की घोषणा की, भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों और थारू समाज की लोक परंपराओं को बताया मेले की विशेष पहचान।

खटीमा, 24 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर खटीमा में आयोजित ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने शारदा तट पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत झनकईया एवं काला पुल के समीप नवनिर्मित पूर्णागिरि मंदिर क्षेत्र में स्नान घाटों के निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झनकईया का ऐतिहासिक मेला धार्मिक आस्था, लोक संस्कृति और समृद्ध परंपराओं का संगम है। लंबे समय से आयोजित हो रहा यह मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। नई पीढ़ी भी पूरे उत्साह के साथ इन परंपराओं को आगे बढ़ा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा के समीप आयोजित होने वाला यह मेला दोनों देशों के सांस्कृतिक संबंधों एवं आपसी सद्भाव को और सुदृढ़ करता है। भारत और नेपाल के बीच सदियों से रोटी-बेटी का संबंध रहा है। दोनों देशों की सांस्कृतिक एवं सामाजिक परंपराएं परस्पर जुड़ी हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा एक्ट में अभियुक्त जिला बदर, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले में सीमांत क्षेत्रों के साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं व्यापारी पहुंचते हैं। थारू समाज सहित विभिन्न समुदायों की सहभागिता, पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य और रीति-रिवाज इस मेले को विशेष पहचान प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन एवं विपणन का अवसर भी प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक पहचान उसकी संस्कृति, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास से होती है। राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ पारंपरिक मेलों, महोत्सवों एवं सांस्कृतिक आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। हाल ही में खटीमा में आदि गौरव महोत्सव तथा देहरादून में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार सीमांत एवं जनजातीय क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार तक शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बेहतर आधारभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। अटल आवास योजना के अंतर्गत आय सीमा को व्यावहारिक बनाने एवं आवास निर्माण के लिए सहायता राशि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं पीएम-जनमन के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हुई चर्चा के क्रम में उत्तराखण्ड के लिए 50 हजार अतिरिक्त आवास स्वीकृत किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय एवं सीमांत क्षेत्रों में शिक्षा के विस्तार के लिए आश्रम पद्धति विद्यालयों, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, केंद्रीय विद्यालयों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक एवं छात्रावासों जैसी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन तथा वन धन केंद्रों के माध्यम से जनजातीय महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने सहित अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के अभियान के तहत 13 हजार एकड़ से अधिक भूमि अतिक्रमणमुक्त कराई गई है। राज्य सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्ति प्रदान करने के साथ ही समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: चुनावी ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की सूची नहीं देने वाले विभागों पर डीएम सख्त, FIR के निर्देश

मुख्यमंत्री ने मेले के विस्तार एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के दृष्टिगत जिला प्रशासन, सिंचाई विभाग, नगर पालिका खटीमा एवं जिला पंचायत को आपसी समन्वय से स्नान घाटों, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत क्षेत्र के धार्मिक स्थलों को विकसित किया जाएगा। क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मेला परिसर में स्थानीय दुकानदारों से जलेबी एवं सिंघाड़े खरीदकर ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, ब्लॉक प्रमुख सरिता राणा, गंभीर सिंह धामी, किशन सिंह किन्ना, फरजाना बेगम, मेला समिति अध्यक्ष शेर सिंह दानू, हिमांशु बिष्ट, रनदीप पोखरिया, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर जिलाधिकारी विनोद कुमार एवं निर्मला बिष्ट सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #JhankaiyaMela #KhatimaNews #ShardaCorridor #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मत्था टेकते हुए Uttarakhand News: प्रकाश पर्व पर CM धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: प्रकाश पर्व पर CM धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना

Mohan Chandra Joshi November 24, 2026
गुंडा एक्ट के तहत अभियुक्त को जिला बदर करने की नैनीताल पुलिस की कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में अभियुक्त जिला बदर, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा एक्ट में अभियुक्त जिला बदर, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi November 24, 2026
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां Uttarakhand Election 2027: मार्च में विधानसभा चुनाव के आसार, कब लगेगी आचार संहिता?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand Election 2027: मार्च में विधानसभा चुनाव के आसार, कब लगेगी आचार संहिता?

Mohan Chandra Joshi November 24, 2026
सड़क दुर्घटना से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर Udham Singh Nagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम

Mohan Chandra Joshi November 24, 2026
रामनगर में महिला से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के प्रयास का प्रतीकात्मक दृश्य Nainital Crime: महिला से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के प्रयास के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital Crime: महिला से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के प्रयास के आरोप में यूट्यूबर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
बिंदुखत्ता राजस्व गांव की मांग को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलता 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल Nainital News: बिंदुखत्ता राजस्व गांव पर उच्चस्तरीय बैठक में होगा मंथन, इस दिन हो सकता है बड़ा फैसला
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: बिंदुखत्ता राजस्व गांव पर उच्चस्तरीय बैठक में होगा मंथन, इस दिन हो सकता है बड़ा फैसला

Mohan Chandra Joshi November 23, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा में ऐतिहासिक झनकईया गंगा स्नान मेले का फीता काट कर शुभारंभ करते हुए Khatima News: झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, CM धामी ने की दो स्नान घाट बनाने की घोषणा
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Khatima News: झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, CM धामी ने की दो स्नान घाट बनाने की घोषणा

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुद्वारे में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मत्था टेकते हुए Uttarakhand News: प्रकाश पर्व पर CM धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: प्रकाश पर्व पर CM धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना

  • गुंडा एक्ट के तहत अभियुक्त को जिला बदर करने की नैनीताल पुलिस की कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में अभियुक्त जिला बदर, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा एक्ट में अभियुक्त जिला बदर, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर निर्वाचन आयोग की तैयारियां Uttarakhand Election 2027: मार्च में विधानसभा चुनाव के आसार, कब लगेगी आचार संहिता?
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • राष्ट्रीय

    Uttarakhand Election 2027: मार्च में विधानसभा चुनाव के आसार, कब लगेगी आचार संहिता?

  • सड़क दुर्घटना से संबंधित प्रतीकात्मक तस्वीर Udham Singh Nagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (301)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,231)
  • उधमसिंह नगर (1,375)
  • क्राइम (3,622)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (789)
  • देहरादून (11,573)
  • नैनीताल (6,716)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,260)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (544)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (247)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (969)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Khatima News: झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, CM धामी ने की दो स्नान घाट बनाने की घोषणा Khatima News: झनकईया गंगा स्नान मेले का शुभारंभ, CM धामी ने की दो स्नान घाट बनाने की घोषणा Uttarakhand News: प्रकाश पर्व पर CM धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना Uttarakhand News: प्रकाश पर्व पर CM धामी ने गुरुद्वारे में टेका मत्था, प्रदेश की खुशहाली की कामना Nainital News: गुंडा एक्ट में अभियुक्त जिला बदर, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई Nainital News: गुंडा एक्ट में अभियुक्त जिला बदर, नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई Uttarakhand Election 2027: मार्च में विधानसभा चुनाव के आसार, कब लगेगी आचार संहिता? Uttarakhand Election 2027: मार्च में विधानसभा चुनाव के आसार, कब लगेगी आचार संहिता? Udham Singh Nagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम Udham Singh Nagar News: हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिजनों में मातम