हरिद्वार से रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए तीन महत्वपूर्ण सेवाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ का हरिद्वार तक विस्तार तथा हरिद्वार–वेरावल और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस का संचालन शामिल है।... Read More
Latest News
उत्तराखंड से 3 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो चुकी है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 5 अक्टूबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू होने की संभावना है, जो 9 अक्टूबर तक बना रह सकता है। 6 और 7 अक्टूबर को इसका प्रभाव अधिक व्यापक रहने की संभावना है। 5 से 7 अक्टूबर तक कई जिलों में आकाशीय बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 6-7 अक्टूबर को पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी जिलों में भी मौसम प्रभावित होने की संभावना है।... Read More
रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में 5 से 23 अक्टूबर 2026 तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी। क्लर्क/एसकेटी के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के निर्धारित क्षेत्रों के अभ्यर्थी, जबकि अग्निवीर जीडी, टेक्निकल और ट्रेड्समैन के लिए गढ़वाल के सात जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के लिए तारीखवार भर्ती कार्यक्रम जारी किया गया है।... Read More
चंपावत के बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश और सीमांत क्षेत्रों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की संभावना है। राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले में कैबिनेट बैठक आयोजित हो रही है।... Read More
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र के खेतीगांव में शनिवार शाम घर के आंगन के पास खेल रहे 10 वर्षीय बालक को गुलदार उठा ले गया। खोजबीन के दौरान बालक का शव घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों में बरामद हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और वन विभाग से गुलदार को पकड़ने तथा सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम करने की मांग की गई है।... Read More
हल्द्वानी के कालाढूंगी रोड पर गर्दन की मालिश कराने पहुंची 24 वर्षीय मीनाक्षी की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पति रामचंद्र ने आरोप लगाया कि मालिश के बाद उनकी पत्नी की गर्दन को जोर से हिलाया गया, जिसके बाद वह बेसुध हो गईं। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित दुकान का निरीक्षण किया, जहां दुकान बंद मिली। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।... Read More
बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के पास गोरापड़ाव-हल्दूचौड़ हाईवे पर सड़क पार कर रहे 55 वर्षीय किशन चौधरी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाए गए किशन चौधरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। लालकुआं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।... Read More
नैनीताल जिले के भूमियाधार के पास कैंची धाम से लौट रहे हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो करीब 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक पर्यटक की मौत हुई, जबकि चार लोग घायल हुए। अंधेरे और गहरी खाई के बीच SDRF, पुलिस और NDRF की टीमों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी को बाहर निकाला। घायलों में तीन का भवाली और एक का हल्द्वानी में उपचार चल रहा है।... Read More
विकासनगर क्षेत्र के चार गांवों में दून बासमती की फसल का स्थलीय निरीक्षण किया गया। सीडीओ अभिनव शाह ने किसानों से खेती की समस्याओं और अपेक्षाओं की जानकारी ली। इस वर्ष दून बासमती की खेती का लक्ष्य 75 हेक्टेयर रखा गया है। किसानों की उपज का उचित मूल्य निर्धारित करने और प्रमाणित बीज की निरंतर उपलब्धता के लिए सीड बैंक तैयार करने के निर्देश दिए गए।... Read More
टनकपुर दशहरा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस दौरान उनका छोलिया नृत्य के साथ स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने चंपावत के विकास, पर्यटन, धार्मिक स्थलों और विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का उल्लेख किया तथा आदर्श चंपावत के विकास मॉडल पर बात रखी।... Read More



Champawat News: सीएम धामी की चंपावत को 96 करोड़ की सौगात, हर ग्राम सभा को 10 लाख
Dehradun News: बीटल्स पर बनेगी अंतरराष्ट्रीय फिल्म, सीएम धामी से मिले निर्माता
Uttarakhand News: सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, फिल्म शूटिंग डेस्टिनेशन बना उत्तराखंड
Haldwani News: सफलता के लिए आत्मविश्वास जरूरी, दीपक रावत ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित
Haldwani News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 23 अक्टूबर से EVM-VVPAT की जांच