Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखण्ड में मिशन दालचीनी और मिशन तिमरू प्रारम्भ किया जायेगा: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में मिशन दालचीनी और मिशन तिमरू प्रारम्भ किया जायेगा: सीएम धामी

Mohan Chandra Joshi February 22, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • मुख्यमंत्री ने सेलाकुई में किया सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण
  • सगन्ध पौधा केन्द्र को सुदृढ़ करने हेतु एक्ट के माध्यम से संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सगन्ध पौधा केन्द्र, सेलाकुई में सगन्ध फसल उत्कृष्टता केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उत्तराखण्ड की जलवायु दालचीनी एवं तिमरू के उत्पादन हेतु अनुकूल होने के दृष्टिगत इनका उत्पादन बढ़ाने हेतु मिशन दालचीनी एवं मिशन तिमरू प्रारम्भ किया जायेगा। जिसके माध्यम से पर्वतीय क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि होगी एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे। सगन्ध सेक्टर से उत्तराखण्ड के किसानों एवं युवाओं को हो रहे लाभ के दृष्टिगत सगन्ध पौधा केन्द्र को सुदृढ़ करने हेतु एक्ट के माध्यम से संस्थान के रूप में विकसित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सगंध पौधा केन्द्र द्वारा गुणवत्तापूर्ण सगन्ध उत्पादन में वृद्धि हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड में पारम्परिक खेती के क्षेत्र में विभिन्न चुनौतियां हैं। जंगली जानवरों द्वारा नुकसान, भौगोलिक परिस्थितियाँ, वर्षा आधारित कृषि के चलते राज्य में पारम्परिक कृषि के प्रति कृषकों का रुझान निरन्तर कम होता जा रहा है। राज्य के कृषि क्षेत्र में आ रही चुनौतियों व एरोमैटिक सेक्टर के बढ़ते बाजार को देखते हुए सगंध खेती व संबंधित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यहां पर ‘संगध पौधा केन्द्र की स्थापना की गयी। सगन्ध फसलें कठिन परिस्थितियों में उगने की क्षमता के कारण वर्तमान में एक बेहतरीन नगदी फसल के रूप में स्थापित हो रही हैं। किसानों को उनकी मांग के अनुसार समय पर पर्याप्त मात्रा में पौध सामग्री उपलब्ध कराने के लिए ही इस “सगन्ध पौध उत्कृष्टता केन्द्र” की स्थापना की गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में राज्य में आर्थिकी और पर्यावरण के मध्य समन्वय स्थापित करते हुए राज्य की परिस्थितियों के अनुरूप विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का अधिक उपयोग कर किसानों की आय को बढ़ाने की दिशा में भी निरंतर प्रयास करने होंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह केन्द्र राज्य में सगन्ध फसलों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। जिससे किसानों को आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025 तक उत्तराखण्ड को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सबको सामुहिक प्रयास करने होंगे। विभागों द्वारा अनेक योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, ताकि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सगन्ध पौधा केन्द्र (कैप) सेलाकुई के प्रयासों से जहां एक ओर काश्तकार सगन्ध खेती के माध्यम से बेहतर आय प्राप्त कर रहे हैं वहीं उनमें उद्यमशीलता का भी विकास हो रहा है। सगन्ध फसलों की सफल खेती को देखते हुये राज्य में वृहद रुप से खेती कराये जाने हेतु राज्य में सात एरोमा वैलियां जनपद हरिद्वार में लैमनग्रास एवं मिन्ट वैली, जनपद- नैनीताल व चम्पावत में सिनामन वैली, जनपद चमोली एवं जनपद अल्मोडा में डेमस्क गुलाब वैली, जनपद उद्यमसिंह नगर में मिन्ट वैली, जनपद पिथौरागढ में तिमूर वैली एवं जनपद पौड़ी में लैमनग्रास वैली विकसित की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस उत्कृष्टता केन्द्र का उपयोग नर्सरी उत्पादन के अलावा कृषकों को नर्सरी तैयार करने के प्रशिक्षण हेतु किया जायेगा ताकि नर्सरी द्वारा भी वे आय अर्जन कर सके। इस हाईटैक नर्सरी में पर्याप्त मात्रा में दालचीनी, तिमूर, सुरई, डैमस्क गुलाब आदि की पौध तैयार होने से राज्य की बंजर पड़ी कृषि भूमियों में सगन्ध फसलों के बगीचे स्थापित किये जा सकेंगे। राज्य में सगन्ध बगीचों की स्थापना से कृषकों की आर्थिकी में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 9 जिलों में भारी बारिश-आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट, जानें ताजा IMD पूर्वानुमान

इस अवसर पर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर, मुन्ना सिंह चौहान, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष देहरादून ग्रामीण मीता सिंह, निदेशक सगंध पौधा केन्द्र के निदेशक डॉ. नृपेन्द्र चौहान, महानिदेशक यूकॉस्ट प्रो. दुर्गेश पंत, सगंध पौधा केन्द्र से हेमा लोहनी, डॉ. सुनील शाह एवं काश्तकार मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  Chamoli: तमकनाला आपदा पर CM धामी की सीधी नजर, राहत-बचाव और कनेक्टिविटी बहाली के सख्त निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उत्तराखण्ड में मिशन दालचीनी और मिशन तिमरू प्रारम्भ किया जायेगा: सीएम धामी देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

बनलेख सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस और रेस्क्यू टीम Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • दुर्घटना

Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में फलोत्पादन योजनाओं को लेकर बैठक Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुलाकात Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनसुनवाई के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: CM धामी ने सुनीं प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बनलेख सड़क हादसे में घायल को अस्पताल ले जाते पुलिस और रेस्क्यू टीम Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • दुर्घटना

    Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में फलोत्पादन योजनाओं को लेकर बैठक Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर

  • केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • यात्रा

    Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से विधायक दुर्गेश्वर लाल की मुलाकात Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,093)
  • उधमसिंह नगर (1,317)
  • क्राइम (3,465)
  • खेल (358)
  • चंपावत (973)
  • चमोली (441)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (300)
  • दुर्घटना (693)
  • देहरादून (11,048)
  • नैनीताल (6,440)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,138)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,150)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (633)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (915)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल Champawat Accident: बनलेख में खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन गंभीर घायल Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर Uttarakhand: फलोत्पादन को बढ़ावा देने की रणनीति तैयार, मुख्य सचिव ने सेब-कीवी-ड्रैगन फ्रूट पर दिया जोर Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया Dehradun: 65 गांवों के आराध्य रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के लिए ₹1.79 करोड़ की स्वीकृति पर विधायक ने CM धामी का आभार जताया Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand: CM धामी ने विकास और आपदा राहत कार्यों के लिए ₹74 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी