आईआईएम काशीपुर में ICAL 2026 का आगाज, भविष्य के पुस्तकालयों पर वैश्विक मंथन शुरू
डेटा-आधारित शासन के दौर में लाइब्रेरी बनेंगी स्मार्ट नॉलेज हब: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन
काशीपुर, 16 अप्रैल 2026: भारतीय प्रबंधन संस्थान काशीपुर में एशियन लाइब्रेरीज़ के 9वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICAL 2026 का भव्य उद्घाटन हुआ। यह तीन दिवसीय सम्मेलन 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका विषय “विकसित होती सूचना परिदृश्य: पुस्तकालयों को भविष्य के लिए तैयार करना” रखा गया है।
कार्यक्रम का आयोजन एशियन लाइब्रेरी एसोसिएशन, नई दिल्ली के सहयोग से किया गया है, जिसमें देश-विदेश के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि डेटा-आधारित शासन के इस युग में पुस्तकालयों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने तक्षशिला और नालंदा जैसी भारत की ऐतिहासिक ज्ञान परंपराओं का उल्लेख करते हुए पुस्तकालयों को आधुनिक, सुलभ और तकनीक-सक्षम ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया।
उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पुस्तकालय अवसंरचना को मजबूत करने और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. नीरज द्विवेदी, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, एशियन लाइब्रेरी एसोसिएशन के अध्यक्ष आर. के. शर्मा तथा प्रो. ए. वी. रमण सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


